Monday, April 30, 2018

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए।- 

दोस्तों नमस्कार, मैं आज आपके लिए सामान्य ज्ञान के कुछ खास प्रश्न लेकर आया हूँ। जो आपकी किसी भी परीक्षा में पूछे जा सकते है। आप इन्हे ध्यान से पूरा पढ़े।

१.सबसे ऊँचा जल प्रपात गरसोप्पा किस नदी पर स्थित है?उत्तर-शरावती।
२.रूबल किस देश की मुद्रा है?
उत्तर-रूस।
३.भूटान की मुद्रा का नाम क्या है?
उत्तर-गुलट्रम।

४.म्यांमार की राजधानी का नया नाम है?
उत्तर-ने-पे-देय।
५.बुलंद दरवाजा को किसने बनवाया था?
उत्तर-अकबर।
६.सुंदरवन डेल्टा किस नदी से निर्मित है?
उत्तर-गंगा एवं ब्रहमपुत्र।

७.कोलकाता का साल्ट लेक स्येडियम किस खेल से संबंधित है?
उत्तर-फुटबॉल।
८.दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी गोदावरी कहाँ से निकलती है?
उत्तर-नासिक महाराष्ट्र।
९.भारत का सबसे ऊँचा हवाई पत्तन लेह किस राज्य में स्थित है?
उत्तर-जम्मू-कश्मीर।

१०.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष एनी बेसेंट किस देश की थी?
उत्तर-आयरलैंड।
११.भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर-महाराष्ट्र।
१२.प्रथम भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार हिंदी साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत को किस ग्रन्थ के लिए मिला था?
उत्तर-चिदंबरा।

१३.भारत रत्न से विभूषित प्रथम विदेशी खान अब्दुल गफ्फार खान किस देश से संबंधित है?
उत्तर-पाकिस्तान।
१४.प्रथम रक्षा विश्व विद्यालय किस राज्य में खोला गया है?उत्तर-हरियाणा।
१५.प्रथम व्यक्ति जिन्हे भारत रत्न प्रदान किया गया था?
उत्तर-डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन।

१६.कलिंग फाउंडेशन के संस्थापक कौन थे?
उत्तर-बीजू पटनायक।
१७.खेल के क्षेत्र में भारत रत्न कब और किसे दिया गया?
उत्तर-वर्ष 1913 में सचिन तेंदुलकर को प्रथम बार।१८.साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर- ज्ञानपीठ पुरष्कार।

१९.वर्ष 2017 का ज्ञानपीठ पुरष्कार किसे प्रदान किया गया है?
उत्तर-कृष्णा गोमती।
२०.वर्तमान में ऑस्कर पुरष्कार कितने श्रेणियों हेतु प्रदान किया जाता है?
उत्तर-पंद्रह श्रेणियों में।
२१.रैमन मैग्सेसे पुरष्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय कौन थे?
उत्तर-बिनोवा भावे।

२२.मिस इंडिया प्रतियोगिता की शुरुआत कब की गई?
उत्तर-वर्ष 1947 से।
२३.वर्ष 2017 की मिस इंडिया प्रतियोगिता किसने जीती?उत्तर-मानुषी छिल्लर।
२४.नोबेल पुरस्कार की सुरुआत कब की गई?
उत्तर-वर्ष 1901 में अल्फ्रेड नोबेल की याद में।

२५.एशिया महाद्वीप के नोबेल पुरस्कार के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर-रैमन मैग्सेसे पुरस्कर।
२६.नोबेल पुरस्कार की श्रेणी में अर्थशास्त्र को कब शामिल किया गया?
उत्तर-वर्ष 1986 के बाद।
२७.सर्वप्रथम भारतीय कौन थे जिन्हे नोबेल पुरस्कार दिया गया था?
उत्तर-रविंद्रनाथ टैगोर।

२८.पुलतज़िर पुरस्कार का सम्बन्ध किस खेल से है?
उत्तर-पत्रकारिता एवं साहित्य।
२९.इग्नाइटेड माइंड्स के लेखक कौन है?
उत्तर-डा.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम।
३०.मैला आँचल क्या है?
उत्तर-मैला आँचल फणीश्वरनाथ रेणु का आंचलिक उपन्यास ।

३१.यामा की रचना किसने की?
उत्तर-महादेवी वर्मा।
३२.डाउन ऑफ़ द मैमोरी लेन किसकी रचना थी?
उत्तर-मदर टेरेसा।
३३.किस उपन्यास के लिए टैगोर को नोबेल पुरस्कार दिया गया?
उत्तर-गीतांजली।

३४.बगोटा किस देश की राजधानी है?
उत्तर-कोलंबिया।
३५.नरौरा आणविक संयंत्र किस जिले में अवस्थित है?
उत्तर-बुलंदशहर।
३६.उत्तर प्रदेश में आरक्षित लोकसभा सीटों की संख्या कितनी है?
उत्तर-17 ।

३७.बंगाल प्रेसीडेंसी के प्रथम ब्रिटिश गवर्नर जनरल कौन थे?उत्तर-लार्ड वारेन हेस्टिंग्स।
३८.अरुणिमा सिन्हा कौन है?
उत्तर-माउंटा एवरेस्ट पर पहुँचने वाली प्रथम विकलांग भारतीय महिला।
३९.अंतरास्ट्रीय ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर-16 सितंबर।

४०.डूरंड रेखा किन दो देशों की सीमा रेखा निर्धारित करती है?
उत्तर-पाकिस्तान और अफगानिस्तान।
४१.भारत और उत्तर प्रदेश राज्य की प्रथम राज्यपाल कौन है?उत्तर-श्रीमती सरोजनी नायडू।
४२.उत्तर प्रदेश का प्रथम पक्षी विहार कहाँ स्थित है?
उत्तर-नवाबगंज उन्नाव।

४३.भारत की प्रथम स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का नाम क्या है?
उत्तर-आई एन एस अरिहंत।
४४.सार्क का नवीनतम सदस्य देश कौन-सा है?
उत्तर-अफगानिस्तान।
४५.विश्व में सबसे लम्बी समुद्री तट किस देश का है?
उत्तर-कनाडा।

४६.मैनीनोट रेखा किन दो देशों के बीच स्थित है?
उत्तर-जर्मनी और फ़्रांस।
४७.शोरा किस देश की संसद का नाम है?
उत्तर-अफगानिस्तान।
४८.संविधान सभा में जन-गण- मन को कब अपनाया गया था?
उत्तर-24 जनवरी सन 1950 को।

४९.तारापुर आणविक केंद्र कहाँ स्थित है?
उत्तर-महाराष्ट्र।
५०.राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर-फाइकस बेंघालेंसिस।

अन्य विषयों के लिंक यहाँ है।
अन्य ब्लॉग के लिंक यहाँ है।

धन्यवाद दोस्तों।
लेखक-   मा.दीपक कुमार 

Sunday, April 29, 2018

जीवन कौशल एवं सूचना तकनीकी के महत्वपूर्ण प्रश्न

जीवन कौशल एवं सूचना तकनीकी के महत्वपूर्ण प्रश्न-

दोस्तों नमस्कार इस ब्लॉग पोस्ट में आप लोगो के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हूँ जो आपके लिए परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकते है।

१.सूक्ष्म शिक्षण का प्रयोग किस प्रकार के काैशल के विकास में किया जाता है?
उत्तर- शिक्षण कौशल विकास के लिए।
२.एजुकेशन टेक्नोलॉजी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
उत्तर- ब्रायनमोर जोन्स ने।
३.शैक्षिक तकनीकी का प्रमुख कार्य बताइये।
उत्तर- शिक्षण प्रक्रिया को सरल व रुचिकर बनाना। 

४.ज्ञात से अज्ञात की ओर तथा स्थूल से सूक्ष्म की ओर क्या कहलाते है?

उत्तर- शिक्षण सूत्र।
५.क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर-इस टेलीविजन में केवल कक्षाओं स्कूलों भवनों तक प्रसारण पहुंचना।
६.ई-शिक्षा का अग्रदूत किसे माना जाता है?
उत्तर-बनार्ड लस्किन।

७.प्राथमिक विधालयों के बच्चों को कौन-से बोर्ड के द्वारा पढ़ाने की तकनीक विकसित हुई है?
उत्तर-स्मार्ट बोर्ड।
८.एजुसेट क्या है?
उत्तर-शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी एक उपग्रह।
९.शिक्षण मशीन का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर-सिडनी प्रेसी ने।

१०.लर्निंग कॉर्नर किसे कहते है?
उत्तर-विद्यालय का वह कोना जहाँ शिक्षण अधिगम सामग्री का संग्रह होता है।
११.कम्प्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर-चार्ल्स बैबेज।
१२.कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग क्या है?
उत्तर-सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सी.पी.यू.)।

१३.कम्प्यूटर में तैयार किये गए प्रोग्रामों के समूह को क्या कहते है?
उत्तर-सॉफ्टवेयर।
१४.Os और Is की स्ट्रिंग को क्या कहते है?
उत्तर-बाइट।
१५.कितने बिट्स में एक बाइट होती है?
उत्तर-8।

१६. Ctrl, shift तथा Alt इत्यादि कुंजिया क्या कहलाती है?
उत्तर-मॉडिफायर।
१७.कम्प्यूटर के भागों को जोड़ने वाला मुख्य सर्किट बोर्ड कौन सा है?
उत्तर-मदरबोर्ड।
१८. MS. Word क्या है इसके जनक कौन है?
उत्तर-एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है तथा इसके जनक विलियम हेवरैरी गेट्स।

१९. निर्देशों का समूह क्या कहलाता है?
उत्तर-प्रोग्राम।
२०.विंडो स्क्रीन के बैकग्राउण्ड को क्या कहते है?
उत्तर-डेस्कटॉप।
२१.मॉडेम किसे कहते है?
उत्तर-कम्प्यूटरों को आपस में जोड़ने वाला यंत्र।

२२.सुपर कम्प्यूटर का स्मृति भंडार कितना होता है?
उत्तर- 52 मेगाबाइट 512 मैगाबाइट।
२३. ए. एल. यू.का पूरा नाम क्या है?
उत्तर-अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट।
२४.माइक्रो कम्प्यूटर किसे कहते है?
उत्तर-जिसकी स्मृति क्षमता 64 किलोबाइट से कई जीबी तक होती है।

२५. html का विस्तृत रूप क्या है?
उत्तर- हाइपर टैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज।
२६. FTP का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- फ़ाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल।
२७. WAN का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- वाइड एरिया नेटवर्क।

२८. दो प्रमुख सर्च इंजन का बताओं?
उत्तर-याहू और गूगल।
२९. स्पैम किसे कहते है?
उत्तर- अवांछित ई-मेल मैसेज को।
३०.ओपन एजुकेशनल रिसोर्स शब्द का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर-यूनेस्कों।

३१.किस उपकरण के माध्यम से शिक्षक कंप्यूटर की स्क्रीन को दिवार पर दर्शा सकता है?
उत्तर- प्रोजेक्टर के माध्यम से।
३२.किस उपकरण का प्रयोग मैकेनिकल वस्तुओं के ब्लूप्रिंट बनाने में किया जाता है?
उत्तर-प्लास्टर का।
३३.प्रोजेक्टर की स्क्रीन को क्या कहते है?
उत्तर-प्रोजेक्शन स्क्रीन।

३४.दैनिक जीवन में निर्णय लेने में मदद करना जीवन कौशल की कौन सी विशेषता है?
उत्तर- विश्लेषणात्मक सोच।
३५. भावनात्मक समझ को किस प्रकार सीखा जाता है?उत्तर-अभ्यास से।
३६.निर्णय लेते वक्त किस विचार या मनोस्तिथि से दूर रहना चाहिए?
उत्तर- भावुकता से।

३७.तकनिकी शिक्षा पद्धति का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-नकारात्मक तनावग्रस्त।
३८.स्कूली बच्चो को जीवन कौशल शिक्षा क्यों आवश्यक है?उत्तर-भविष्य एवं जीवन की चुनौतियों हेतु।
३९.चार्ल्स वुड ने अपनी रिपोर्ट किस शिक्षा पर दी थी?
उत्तर-व्यावसायिक शिक्षा पर।

४०. वर्धा शिक्षा योजना में किस बात पर विशेष बल दिया गया था?
उत्तर-बुनियादी शिक्षा।
४१.अभिप्रेरण के कुल कितने सिद्धांत है?
उत्तर-कुल 6 सिद्धांत है।
४२.कौन-सा प्रेरक वातावरण के सम्पर्क में आने से विकसित होता है?
उत्तर-अर्जित प्रेरक।

४३.अपनी स्वयं की इच्छा से कार्य करने वाले बालक में कौन-सी अभिप्रेरणा होती है?
उत्तर-सकारात्मक अभिप्रेरणा।
४४.विधालय में पुरस्कार के लाभ है?
उत्तर-मनोबल में वृद्धि।
४५.वह प्रेरक जो जन्मजात  होते है?
उत्तर-भूख प्यास नींद आदि।

४६.स्किनर किस देश के निवासी थे?
उत्तर-अमेरिका के।
४७.वह कौन-सा प्रभाव है जो छात्रों को शिक्षक का अनुकरण करने हेतु प्रभावित करता है?
उत्तर-पुनर्बलन प्रभाव।
४८.अनुशासनहीनता के निवारण हेतु कौन-से दो प्रयोग प्रमुख है?
उत्तर-सुधारात्मक एवं दंडात्मक प्रयोग।

४९.छात्र केंद्रित शिक्षण का क्या आशय है?
उत्तर-प्रत्येक छात्र की आवश्यकता का धयान रखना।
५०.एक अध्यापक के लिए सबसे मूल्यवान वस्तु है?
उत्तर-विधार्थियों का विश्वास।

अन्य विषयों के प्रश्नो को देखने के लिए इस लिंक पर जाये     तथा
अन्य लेखों के लिए यहाँ पर जाएँ

धन्यवाद दोस्तों।
लेखक- मा. दीपक कुमार         

बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण कौशल के महत्वपूर्ण प्रश्न

बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण कौशल के महत्वपूर्ण प्रश्न -

दोस्तों नमस्कार
बाल मनोविज्ञान एवं शिक्षण कैशल के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आये है आप इन्हे जरूर देखे हो सकता है कि इनमे से कुछ प्रश्न आपके काम आ जाएँ।

1. वैयक्तिक विभिन्नता का सर्वप्रथम किसने प्रयोग किया?उत्तर-गाल्टन ने।
2. बालक अपने विचारों को कैसे अभिव्यक्त करने में अधिक कुशल होता है?
उत्तर-भाषा के माध्यम से।
3. यदि कक्षा के अधिकतर बालक अधिगम में कमजोर हो तो कक्षा का आकार कैसा होना चाहिए?
उत्तर-छोटा।

4. शिक्षा के क्षेत्र में वैयक्तिक भिन्नता कैसे सहायक होती है?उत्तर-पाठ्यक्रम के निर्धारण में।
5. बालकों की संवेगात्मकता के स्तर का मापन वैयक्तिक विभिन्नता की किस विधि द्वारा किया जाता है?
उत्तर-संवेग परीक्षण।
6. अंतर्मुखी बहिर्मुखी तथा उभयमुखी व्यक्तित्त्व का वर्गीकरण किसके द्वारा किया गया है?
उत्तर-युंग द्वारा।

7.व्यक्तियों में एक दूसरे से भिन्नता क्यों होती है?
उत्तर-वंशानुक्रम और वातावरण के कारण।
8.बच्चों में परिपक्वता किस अवस्था में आती है?
उत्तर-किशोर अवस्था।
9.एक लड़की हर पाठ को जल्दी सीख लेती है जबकि दूसरी लड़की उसे सीखने में ज्यादा समय लेती है तो यह बालक के विकास के किस सिद्धांत को दर्शाता है?
उत्तर-सामान्य से विशिस्ट की ओर।

10.धर्म और समाज में कैसा सम्बन्ध पाया जाता है?
उत्तर-पूरकता का।
11.बुद्धि लब्धि के आधार पर 120 से अधिक बुद्धि लब्धि वाले बालक कैसे होते है?
उत्तर-प्रतिभाशाली होते है।
12.बुद्धि लब्धि परीक्षण के आधार पर बालक को कितनी श्रेणी में रखा जाता है?
उत्तर-तीन- 70 से कम जड़ बुद्धि, 90-110 सामान्य बुद्धि, 120 से अधिक प्रतिभाशाली।

13. बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन से है?उत्तर-आंतरिक एवं बाह्य कारक।
14. अध्यापन विषय एवं बाल मनोविज्ञान का ज्ञान किसके लिए आवश्यक होता है?
उत्तर-शिक्षक के लिए।
15. बालविकास में किसका अध्ययन किया जाता है?
उत्तर-अभिरुचियों, स्थितियों तथा समस्याओं का।

16. आनुवांशिक गुणों के निर्धारण में किसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है?
उत्तर-गुणसूत्रों की।
17.समाजीकरण में किस संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है?
उत्तर- परिवार समाज एवं समुदाय।
18. समाजीकरण की प्रक्रिया बालक में कब प्रारम्भ होती है?उत्तर-जन्म से।

19. अनौपचारिक शिक्षा का एक साधन कौन सा है?
उत्तर-परिवार।
20. किसी विद्यार्थी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या होती है?
उत्तर-आज्ञाकारिता।
21. फ्रायड के अनुसार व्यक्तित्व के तीन घटक कौन से है?उत्तर- इदम,अहम,पराअहम।

22. बालको में मित्र बनाने की प्रवृति का विकास समाजीकरण की किस अवस्था से प्रारम्भ हो जाता है?
उत्तर-बालयवस्था से।
23. अध्यापन विषय एवं बाल मनोविज्ञान का ज्ञान किसके लिए आवश्यक होता है?
उत्तर-शिक्षक के लिए।
24. बालविकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन से है?उत्तर-आंतरिक एवं बाह्य कारक।

25.बाल मनोविज्ञान के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में मध्य स्थान किसका होता है?
उत्तर-बालक का।
26. सीखी हुई बात को स्मरण रखने या पुनः स्मरण करने की असफलता क्या कहलाती है?
उत्तर-विस्मृति।
27.अधिगम में आंकलन किस लिए आवश्यक होता है?
उत्तर-प्रेरणा।

28. सीखना व्यक्ति के किस मनोभाव को प्रभावित करता है?उत्तर-व्यक्ति के संवेगो को।
29. बालक की प्रथम पाठशाला के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर-परिवार।
30. शिक्षण अधिगम का सम्बन्ध किससे है?
उत्तर-छात्र या शिक्षक।

31.समाज से क्या आशय है?
उत्तर-व्यक्तियों का समूह।
32. बालक में सामाजिक क्रियाकलापों का विकास कहाँ से होता है?
उत्तर-समाज से।
33. शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग कहाँ किया जाता है?उत्तर-विद्यालय में।

34. किन्ही दो दृश्य सामग्रियों का नाम लिखिए।
उत्तर-पुस्तक और चार्ट दृश्य सामग्री।
35. वास्तविक पदार्थों अथवा मूल वस्तुओं के छोटे रूप को क्या कहा जाता है?
उत्तर- नमूना।
36. दिव्यांग बालक कितने प्रकार के होते है?
उत्तर-दो प्रकार के।

37. भाषा अवबोधन से संबंध विकार क्या है?
उत्तर-भाषाघात।
38.गणित कौशलों में अधिगम निर्योग्यता क्या कहलाती है?उत्तर-डिस्प्रेक्सिया।
39. बेसिक शिक्षा परिषद की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 1972 ई.

40. शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर-इलाहबाद।
41.राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद किस प्रकार की संस्था है?
उत्तर-स्वायत्तशासी संस्था।
42. ग्राम शिक्षा समिति किस प्रकार की प्रबसढ़न समिति है?उत्तर-बहुतंत्रीय।

43.विद्यालय प्रबंध का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर-अध्ययन अध्यापन।
44.अर्थ ग्रहण पर आधारित सम्पर्क विधि का प्रचार किसने किया?
उत्तर-मांटेसरी ने।
45.मूल्यांकन का मूल उद्देश्य क्या है?
उत्तर-छात्रों का वर्गीकरण।

अन्य विषयों के लिंक यहाँ है सामान्य विज्ञानं, हमारा इतिहास हिंदी व्याकरण, भारत और विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थ व्यवस्था,  भारतीय राजव्यवस्था, शासन व्यवस्था, राष्ट्रीय आंदोलन, पर्यावरण एवं अन्य विषयों के लिंक।

अन्य जानकारियों के लिंक।

धन्यवाद दोस्तों
लेखक मा.दीपक कुमार               

Wednesday, April 11, 2018

देश की शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न important series me

देश की शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न important series me  

दोस्तों नमस्कार 
आज मैं आपके लिए हमारे देश की शासन व्यवस्था के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आया हूँ जो आपके लिए बहुमल्य होंगे।
अन्य विषयों के लिंक यहाँ उपलब्ध है।   

1. संविधान में संशोधन किसके द्वारा किया जा सकता है?
उत्तर-संसद द्वारा।
2. संविधान में नवीं अनुसूची को किस वर्ष जोड़ा गया?
उत्तर- 1951।

3. मंडल आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर- 20 सितंबर 1978।
4. किस अनुच्छेद में यह उपबंध है कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग होगा?
उत्तर- अनुच्छेद-338।

5. प्रथम राजभषा आयोग का गठन कब हुआ?

उत्तर-1955 में।
6. परिसीमन आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर- मुख्य चुनाव आयुक्त।

7. भारतीय वन सेवा को किस सेवा के अंतर्गत रखा गया है?
उत्तर- अखिल भारतीय सेवा।
8. संघ लोक सेवा आयोग के लिए व्यय का भार कौन वहन करता है?
उत्तर-भारत की संचित निधि।

8. लोक सेवा आयोग के किसी भी सदस्य को हटाए जाने के लिए किसके प्रतिवेदन की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर-उच्चतम न्यायालय।
9. राज्य लोक सेवाओं को प्रतिपादित करने की शक्ति किसे प्रदान की गई?
उत्तर-राष्ट्रपति।

10. भारतीय विदेश सेवा किस सेवा के अंतर्गत आती है?
उत्तर- केंद्रीय सेवा।
11. भारतीय सविधान कितने प्रकार की लोक सेवाएं प्रदान करता है?
उत्तर- तीन।

12. शिक्षा को किस सूची के अंतर्गत रखा गया है?
उत्तर- समवर्ती सूची।
13. संघ एवं राज्य दोनों अपने प्राधिकार के लिए किस पर निर्भर है?
उत्तर- संविधान।

14. भारत में न्यायिक अपील करने के लिए अंतिम न्यायाधिकरण क्या है?
उत्तर-उच्चतम न्यायालय।
15.उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए किसी उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कितने वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है?
उत्तर- 10 वर्ष।

16. संघ राज्य क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर- संसद।
17. सविधान का कौन सा भाग संघ राज्य क्षेत्र से संबंधित उपबंधों का उल्लेख करता है?
उत्तर-भाग -8।

18. किसी भी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोसित करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
उत्तर-राष्ट्रपति को।
19. संविधान का कौन सा भाग पंचायती राज व्यवस्था की व्याख्या करता है?
उत्तर- भाग-9।

20. कौन-सा अनच्छेद जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है?
उत्तर-अनुच्छेद 370 ।
21. किस राज्य की विधान सभा का कार्यकाल 6 वर्ष है?
उत्तर-जम्मू कश्मीर ।

22. विधान परिषद में प्रत्येक दो वर्ष में कितने सदस्य अवकाश ग्रहण करते है?
उत्तर- एक- तिहाई।
23. विधान परिषद के लिए चुने जाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी होती है?
उत्तर- 30 वर्ष।

24. विधान परिषद का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर- विधान परिषद कभी विघटित नहीं होती।
25. राज्य विधायिका की संरचना में कौन- कौन शामिल होता है?
उत्तर-राज्यपाल, विधान सभा, विधान परिषद ।

26. विधान सभा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए कौन -सी प्रक्रिया अपनायी जाती है?

उत्तर- प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली।
27. राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश कितने समय के पश्चात स्वतः समाप्त हो जाता है?
उत्तर- 6 सप्ताह।

28. विधान परिषद के अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?

उत्तर-परिषद के चुने हुए सदस्य।
29. कौन-सा अनुच्छेद राज्यपाल को विधायी शक्ति प्रदान करता है?
उत्तर-अनुच्छेद- 174।

30. विधान परिषद किसी भी धन विधेयक को कितने दिन तक अपने पास रख सकती है?

उत्तर- 14 दिन।
31. किसकी सिफारिश के आभाव में राज्य विधान परिषद में धन विधेयक को पेश नहीं किया जा सकता?
उत्तर-राज्यपाल 

32. राज्यों में कार्यपालिका की वास्तविक शक्ति किसमें निहित होती है?

उत्तर-मंत्रिपरिषद।
33. राज्य में मंत्रिपरिषद की संख्या कौन निर्धारित करता है?
उत्तर-मुख्यमंत्री।

34. राज्यपाल राष्ट्रपति के परामर्श से अध्यादेश जारी कर सकता है।यह कौन -सा अनुच्छेद उपबंधित करता है?

उत्तर-अनुच्छेद-213।
35.राज्यपाल के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है?
उत्तर- 35 वर्ष।

36. राज्य लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राज्यपाल।
37. राज्यों के विश्वविद्यालों का पदेन कुलपति कौन होता है?
उत्तर-राज्यपाल।

38. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

उत्तर- 6 वर्ष।
39. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर-राष्ट्रपति।

40. लोकसभा में सीटों का निर्धारण किस आधार पर किया जाता है?

उत्तर- जनसंख्या के आधार पर।
41. संविधान का कौन-सा भाग संघीय विधायिका से संबंधित विषयों का उल्लेख करता है?
उत्तर-भाग-5।

42. अविश्वास प्रस्ताव के लिए कितने सदस्यों की सहमति की आवश्यकता होती है?

उत्तर-50 सदस्यों की।
43. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
उत्तर-लोकसभा।

44. संसद के कितने सत्र होते है?

उत्तर-तीन  बजट, ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन।
45. संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल के ठीक बाद के समय को क्या कहा जाता है?
उत्तर-शून्यकाल।

46. भारत का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?

उत्तर- राष्ट्रपति।
47. संघीय कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित है?
उत्तर-राष्ट्रपति।

48. संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है?

उत्तर-भाग -3 
49. जन्म से नागरिकता का क्या तात्पर्य है?
उत्तर- 26 जनवरी1950 या उसके पश्चात् जिसका जन्म हुआ।

50. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?

उत्तर-एकल।
51. मूल संविधान में कितने राज्यों का उल्लेख था?
उत्तर- 27।

52. संविधान की आत्मा किसको कहा गया है?

उत्तर- प्रस्तावना को।
53. संसदात्मक लोकतान्त्रिक प्रणाली कहाँ से प्रेरित है?
उत्तर- ब्रिटेन से।


54. संघीय शासन प्रणाली संविधान में कहां से लिया गया है?
उत्तर- कनाडा।
55. भारतीय संविधान को किस वर्ष अंगीकृत किया गया है?
उत्तर-26 नवंबर 1949 को।

धन्यवाद

लेखक:-
मा.दीपक कुमार                                   

Saturday, April 7, 2018

भरतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ उपलब्ध है।

भरतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ उपलब्ध है।

दोस्तों नमस्कार
आज मैं आप लोगो के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के कुछ खास प्रश्नो को लेकर आया हूँ जो कि आपकी परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होंगें में नीचे कुछ लिंक दे रहा हूँ।

आप उन्हें भी देख ले हो सकता है कि इनमे भी आपके लिए कुछ लाभदायक जानकारियां मिल जायें।

अन्य विषयों के प्रश्न यहाँ देखें।

1. केंद्र व राज्य के मध्य करों के विभाजन के सम्बन्ध में सिफारिशें कौन करता है?
उत्तर-वित्त आयोग 
2. बाजार अर्थव्यवस्था में किस तथ्य पर बल दिया जाता है?
उत्तर-व्यक्तिगत सवतंत्रता।
3. किसी राष्ट्र में विकास हो रहा है या नहीं। इस तथ्य के अन्वेषण का पारम्परिक अस्त्र क्या है?
उत्तर-सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि  दर।

4.सम्पदा शुल्क को किस वर्ष समाप्त कर दिया गया?
उत्तर- 1 अप्रैल 1985  
5.रोस्तोव के अनुसार प्रारम्भिक चरण में निवेश का स्तर राष्ट्रीय आय का न्यूनतम कितने प्रतिशत होना चाहिए?
उत्तर- 10 प्रतिशत।
6.भूमि का हस्तांतरण किस व्यवस्था का प्रमुख तथ्य था?
उत्तर- स्थायी बंदोबस्त।

7. किस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश व्यापारियों को भारत में एकतरफा मुक्त व्यापार की अनुमति प्रदान की गई?
उत्तर- चार्टर अधिनियम 1813।
8. भारत में कृषि का वाणिज्यीकरण कब हुआ?
उत्तर- 19 वीं सदी के उत्तरार्द्ध में।
9. सीमा शुल्क ढांचे में परिवर्तन की सिफारिशें किस समिति ने की?
उत्तर-राजा चेलैया समिति

10. भारत में कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है?
उत्तर- 65 प्रतिशत। 
11. विस्तृतात्मक आयोजन की विधि किन देशों में अनाई जाती है?
उत्तर-समाजवादी। 
12. किस आयोजन के अंतर्गत बाजार के परिचालन के माध्यम से आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है?उत्तर-अभिप्रेरण आयोजन। 

13.  भारत में रोलिंग आयोजन की अवधारणा को किस वर्ष में अपनाया गया?
उत्तर- 1978। 
14. भारत के लिए आयोजित अर्थव्यवस्था नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर- एम.विश्वरैय्या। 
15. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात सर्वप्रथम राष्ट्रीय वन नीति किस वर्ष घोषित की गई?
उत्तर- 1952। 

16. देश का लगभग कितने हेक्टेयर भग मृदा में लवणता एवं क्षारीयता की समस्या से ग्रस्त है?
उत्तर- 60 लाख हेक्टेयर। 
17. फारेस्ट ऑफ़ इंडिया का स्थापना वर्ष क्या है?
उत्तर- 1981। 
18.भारत में प्रथम समय जनगणना किस वर्ष पूर्ण हुई?
उत्तर- 1872।

19.सकल राजकोषीय घाटे को जानने के लिए व्यय और विशुद्ध उधार के योग में से किसे हटाया जाता है?
उत्तर-राजस्व   
20. जनगणना अधिनियम किस वर्ष बनाया गया था?
उत्तर- 1948।  
21. किसी एक लेखा वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं व सेवाओं का बाजार कीमत पर मूल्य योग क्या कहलाता है?
उत्तर- राष्ट्रीय आय।

22. प्रति व्यक्ति आय किस प्रकार प्राप्त की जाती है?
उत्तर- प्रति व्यक्ति आय बराबर राष्ट्रीय आय /कुल जनसंख्या। 
23. राष्ट्रीय आय का आकलन किस प्रकार की कीमतों पर किया जाता है?
उत्तर- चालू एवं स्थिर।
२४.भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान सर्वप्रथम किसने और कब लगाया था?
उत्तर-दादा भाई नौरोजी 1867-68।

25. भारत में बचत का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अतिरिक्त और कौन लगता है?
उत्तर- केन्द्रीय सांखियकी संघटन (cso)। 
26. भारत में निर्धनता के अध्यक्ष हेतु उपयुक्त है?
उत्तर-निरपेक्षता सिद्धांत। 
27. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना कब प्रारम्भ की गयी थी?
उत्तर- 1 अप्रैल 1999 से ।

28. राष्ट्रीय पेयजल मिशन कब आरम्भ किया गया?
उत्तर- 1986 में ।
29. लोक कार्यक्रम और ग्रामीण प्रौद्योगिकी विकास परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- नई दिल्ली।
30.  एक रूपये के सिक्के व नोट जिस श्रेणी में आते है?
उत्तर- लीगल टेंडर मनी।

31. किस अधिनियम के अंतर्गत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सेवाकाल के दौरान किसी दुर्घटना में मृत्यु या अपंग होने की स्थिति में मुवावजा देने का प्रावधान है?
उत्तर- श्रमिक मुवावजा अधिनियम 1923। 
32. बाजार दशाओं में परिवर्तन के फलस्वरूप उतपन्न होने वाली बेरोजगारी को क्या कहते है?
उत्तर-घर्षणात्मक बेरोजगारी। 
33. कृषि के तीन मुख्य आगत कौन-कौन से है?
उत्तर- सिंचाई, बीज, उर्वरक।  

34. उर्वरक कितने प्रकार के होते है व कौन-कौन से है?
उत्तर- तीन नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटास।
35. हरित क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर-नॉर्मन बोरलॉग। 
36. कृषि विकास एजेंसी के अंतर्गत सीमांत किसान किन्हे माना गया है?
उत्तर- 2.5  एकड़ से कम भूमि वाले किसान।

37. प्राकृतिक रबड़ किस वृक्ष से प्राप्त होता है?
उत्तर-हेविया ब्रेसीलीऐसिंस।  
38. सिन्थेटिक रबड़ का निर्माण किससे किया जाता है?
उत्तर-पेट्रोलियम।
39. मानसून पर निर्भर क्षेत्र कुल खाद्यान उत्पादन का कितने प्रतिशत उत्पादन करते है?
उत्तर-लगभग 44 प्रतिशत।

40. पीली क्रांति से तात्पर्य है?
उत्तर-तिलहन उत्पादन।
41. देश में मीट्रिक प्रणाली कब से लागू की गई?
उत्तर- 1अप्रैल 1962।
42. अराबिका एवं रोबस्टा किसकी दो मुख्य किस्मे है?
उत्तर-कॉफी।

43. भारतीय वैज्ञानिक माप विज्ञान संस्थान कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर-रांची में।
44.खाद्य सुरक्षा की कितनी अवस्थायें स्वीकार की गई?
उत्तर-चार।
45. दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर-प्रथम।

46. जमींदार भू धारण प्रणाली को किसने कब और कहाँ प्रारम्भ किया?
उत्तर-लार्ड कार्नवालिस (बंगाल 1793)।
47. स्वतंत्रता प्राप्ति के काल में भूमि सुधारों द्वारा विकास के संबंध में कौन-सी दो विचारधाराएं सामने आई?
उत्तर-समाजवादी और पूंजीवादी।
48. किसान को उसके विभिन्न स्थलों में बिखरे जोतो के स्थान पर एक सुसंहत जोत प्रदान करना क्या कहलाता है?
उत्तर-चकबंदी।

49.1935 में स्थापित किस बैंक की स्थापना सरकारी आंदोलन के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था?
उत्तर-भारतीय रिजर्व बैंक।
50. बहुउद्देशीय सहकारी समितियाँ किस अन्य नाम से भी जानी जाती है?
उत्तर-सेवा सहकारी समितियां।
51. भारत में अंग्रेजी आर्थिक नीति के प्रथम चरण को क्या कहा जाता है?
उत्तर-वाणिज्यवादी चरण।

52.किस औद्योगिक नीति प्रस्ताव को भारत का आर्थिक संविधान भी कहते है?
उत्तर-औद्योगिक नीति 1956।
53. सार्वजनिक क्षेत्र में सरकारी अंश में कमी करना क्या कहलाता है?
उत्तर-विनिवेश।
54. भारत में योजना आयोग का स्थापना वर्ष कौन-सा है?
उत्तर- 1950। 

55.भारत सरकार ने अपना प्रथम औद्योगिक नीति प्रस्ताव कब जारी किया?
उत्तर- 6 अप्रैल 1948 को।
56. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सरकारी स्वामित्वाधिकार अंश को कम करने की प्रक्रिया सुझाने एवं इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किस समिति का गठन किया गया?
उत्तर-रंगराजन समिति। 
57. भारतीय जहारानी उद्योग में प्रत्येक जहाज की औसत की आयु कितनी आंकी गयी है?
उत्तर-लगभग 17 वर्ष।

58. कोंकण रेलवे परियोजना के अंतर्गत रेलमार्ग की कुल दूरी कितनी है?
उत्तर- 760 किलोमीटर।
59. राष्ट्रीय दूरसंचार नीति किस वर्ष घोषित की गई थी?
उत्तर- 1994।
60. भारतीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान कहाँ है?
उत्तर-फरीदाबाद।

61. यदि कोई राष्ट्र कच्चे माल खाद्यान्नों एवं खनिज पदार्थों का निर्यात करता है तो वह विकास के किस चरण में है?
उत्तर-आरम्भिक चरण।
62. विनिर्मित वस्तुओं में सर्वाधिक आय किससे प्राप्त होती है?
उत्तर-रत्न एवं आभूषण।
63. भरतीय निर्यात का सर्वाधिक भाग किस राष्ट्र को भेजा जाता है?
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका।

64. नाम शब्द प्रतीक या आदर्श वाक्य या इनका संयोजन किसके अंतर्गत आता है?
उत्तर-ट्रेडमार्क।
65. भुगतान संतुलन लेखों के दो भाग कौन से है?
उत्तर-चालू लेखा एवं पूंजीगत लेखा।
66. विदेशी पूंजी किसी भी देश को किन दो रूपों में प्राप्त हो सकती है?
उत्तर-रियायती सहायता एवं गैर रियायती सहायता।

67. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक की स्थापना किस व्यवस्था के अंतर्गत की गई?
उत्तर-नवीन व्यवस्था (ब्रेटनवुड व्यवस्था)।
68. प्रत्येक  देश निर्धारित कोर्ट के अनुसार आई. एम. एफ. कोष में अंशदान करता है इसे किस रूप में व्यक्त किया जाता है?
उत्तर-विशेष आहरण अधिकार (SDR)।
69.मार्क संरक्षण अधिनियम कब से प्रभावी हुआ?
उत्तर- 1 जून 1942। 

70. रॉयल्टी भुगतान पर उच्च सीमा किस अधिनियम द्वारा लागू की गई है?
उत्तर-  भारतीय पेटेंट अधिनियम 1970 
71.उत्पादक व उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने किस प्रणाली को आरम्भ किया?
उत्तर-सार्वजनिक वितरण प्रणाली 
72. मुद्रास्फीति का मुख्य कारण किसके मध्य असंतुलन का उतपन्न होना है?
उत्तर- मांग व आपूर्ति।

73. भारत की मुद्रा किस पद्धति पर आधारित है?
उत्तर-दशमलव पद्धति।
74. रिजर्व बैंक के अंतर्गत संचालित निजी क्षेत्र का पहला बैंक कौन-सा है?
उत्तर-यूटीआई बैंक लिमिटेड (1994)।
75. भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया?
उत्तर- 1949।

76. मुद्रा-मुद्रण हेतु भारतीय रिजर्व बैंक किस विभाग की स्थापना की है?
उत्तर-निर्गमन।
77. भारत में ग्रामीण साख सुलभ करने वाले संस्थानों की शिखर संस्था कौन-सी है?
उत्तर-नाबार्ड।
78. उद्यमियों व निवेशकों के मध्य कार्य करने वाले वित्तीय मध्यवर्ती क्या कहलाते है?
उत्तर-मर्चेंट बैंकर।

79. 1955 में इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर किस बैंक की स्थापना की गई?

उत्तर-भारतीय स्टेट बैंक।
80. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर- 15 अगस्त 1995 ।   
81. एक रूपये के नोट को कौन जारी करता है व किसके हस्ताक्षर होते है?
उत्तर- वित्त मंत्रालय,वित्त सचिव।

82. जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक का विकास किसने और कब किया?
उत्तर-मौरिस डब (1880)।
83. आम आदमी के बेहतर जीवन के लिए तीन मुलभुत मूल्यों की चर्चा किसने की?
उत्तर-प्रो.गॉलेट।
84. 1950-51 में सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान कितने प्रतिशत था?
उत्तर-50 प्रतिशत।
85.भारत में किस वर्ष से निरंतर जनगणना की जाती है?
उत्तर- 1881।  

दोस्तो यें प्रश्न आपको कैसे लगे? कृपया कमेंट करके जरूर बतायें।
धन्यवाद दोस्तो।


अन्य विषयों केप्रश्नो को यहाँ देखें।



लेखक:- मा. दीपक कुमार








Thursday, April 5, 2018

राजू ने चाय पकोड़ा बेचा और आगे कैसे बढ़ा देखिए

राजू ने चाय पकोड़ा बेचा और आगे कैसे बढ़ा देखिए 

आप अपने जीवन मे  छोटा-सा काम करके सफ़लता कैसे प्राप्त करें।
जी हाँ दोस्तो नमस्कर,
मैं सत्य कथा पर आधारित एक कहानी अपने ब्लोग के माध्यम से शेयर कर रहा हूँ। मुझे उम्मीद है कि आप लोग इस कहानी को जरूर पसन्द करेंगे।

कुछ  समय पहले की बात है दो मित्र थे।
एक का नाम अनिल वर्मा दूसरे का नाम राजू था।

दोनों एक ही स्कूल मे पढ़ते थे।
वे अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद अलग -अलग काम की तलाश मे निकल पड़े।

कुछ समय के बाद एक मित्र ने बैक के बाहर चाय की दुकान खोल दी। दुकान का नाम रख दिया।

        " राजू चाय पकोडा "


कुछ समय के बाद उसका मित्र भी बैक मैनेजर बनकर उसी बैक मे आ गया।

उसी दिन मैनेजर अपना काम खत्म करके अपने घर के लिए निकल रहा था कि अचानक उसकी नजर राजू पर पड़ी, राजू के हाथ में एक चाय की कैतली थी।

जिसमें वह चाय लेकर जा रहा था। उसे देखकर अनिल ने पूछा अरे, राजू आजकल तुम क्या कर रहे हो?

राजू बोला साहब मैं तो बैक के बाहर चाय पकोडा बेचता हूँ।
तो क्या तुम्हें कोई नोकरी नहीं मिली।
राजू  बोला साहब क्या करें? कोई रोजगार नहीं था। तो मैने चाय पकोडे की दुकान खोल दी।

राजू तुम एक दिन में कितना कमा लेते हो? साहब बस यहीं 100 दो सौ रुपये।

साहब बैक मे आपको कितना मिलता है? राजू ने पूछा,
अनिल बोला- लगभग 28000 रुपये महिना मिलते हैं।

एक साल के बाद अनिल, राजू के पास गया और बोला आज स्पेशल चाय बनाकर पिला।

राजू बोला, साहब आज आप बड़े खुश नजर आ रहे हो। हां भाई खुशी की तो बात ही है। मेरी पगार बढ़ गयी है।

अनिल बोला राजू तेरा काम कैसा चल रहा है? राजू बोला साहब अच्छा चल रहा है। अब एक दिन के 10बारह हजार तो  कहीं नहीं गये।

15 वर्ष के बाद राजू भाई पकोडे बेच बेचकर  चाय की दुकान से लेकर देश के सबसे बड़े पद तक पहुंच जाते हैं।

लेकिन चाय पकोडा के आदी आज भी हैं। कभी-कभी जुबान पर चाय पकोडा आ ही जाता है।

क्या करे आदत जो पड़ गई। छुटने का नाम ही नहीं ले रही है।
अब मुझे ज्यादा कुछ कहने की आवश्यकता तो नहीं है।
आप खुद ही इतने समझदार कि राजू चाय वाला कौन है?

लेखक :- दीपक कुमार

घुटने का घर बैठे करे मुफ्त इलाज

घुटने का घर बैठे करे मुफ्त इलाज-  

दोस्तों नमस्कार,
दोस्तों आज मैं आपको घुटनो के सफल इलाज के बारे में बताने जा रहा हूँ।
दोस्तों मै आपको यकींन से कह सकता हूँ कि आपको अपने ख़राब हो चुके घुटने बदलवाने नहीं पड़ेंगे ।

दोस्तों मेरे इस ब्लॉग को आखिर  तक पढ़े।

दोस्तों दो वर्ष पहले की बात है। एक दिन में कहीं से अपने घर पैदल चलकर आ रहा था। मेरे पास उस दिन कोई साधन न होने के कारण मुझे चार किलोमीटर चलना पड़ा था। वैसे तो में कभी- कभी पैदल दो चार किलोमीटर का सफर आसानी से पूरा कर लेता था।

लेकिन उस दिन तो मेरे घुटनो में मुझे दर्द महसूस हुआ ।मैने सोचा सायद ज्यादा चलने की वजह से हुआ होगा। मैने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।लेकिन कुछ दिन के बाद मेरे घुटनो का दर्द ज्यादा बढ़ने लगा। 


मैंने तब भी कुछ ध्यान नहीं दिया।
जब मेरी हालत इतनी खराब हो गई कि मुझसे दो कदम चलना मुश्किल हो गया। तो मेरे पापा मुझे डॉक्टर के यहाँ लेकर गए।

डॉक्टर ने दोनों टांगो के घुटने अच्छे से चेक किये चेक करने के बाद उसने कहा,कि आप अक्स-रे करा ले। तब हम अक्स-रे कराने के बाद डॉक्टर के पास गए।डॉक्टर ने अक्स-रे देखने के बाद बोला। 

डॉक्टर की सलाह -

आपके घुटनो में काफी गेप आ गया है।आपके घुटनो की हड्डिया धीरे धीरे टूट रही है।आपको घुटनो का ट्रांसप्लेंट करना होगा। तब ही आप सही चल सकोगे।


डॉक्टर ने हमें कुछ दवाई दे दी। मैंने कुछ दिनों तक दवाई ली। लेकिन दर्द बढ़ता ही जा रहा था। कुछ दिनों के बाद हम किसी दुसरे डॉक्टर के पास गए। दुसरे डॉक्टर ने भी मुझे घुटने में ज्यादा गेप आ जाने की बात कही और कुछ दवाई लिख दी। 


मुझे डॉक्टर ने कहा,कि आप इन दवाइयों को १० दिनों तक खाओ। उसके बाद आपका ऑपरेशन होगा। हम दवाई लेने के लिये मेडिकल स्टोर पर गए। हमने वहां से कुछ दवाइयां ली। दवाई लेकर हम वहां से चलने ही वाले थे,कि एक बूढ़े व्यक्ति ने रुकने के लिए कहा,उसने मुझसे पूछा की क्या हुआ बेटा ?


आप ऐसे क्यों चल रहे हो? मैंने कहा बाबा घुटने ख़राब हो गए है। डॉक्टर ने घुटने ट्रांसप्लांट के लिए बोला है। बूढ़े बाबा बोले अरे,घुटने कभी जल्दी ख़राब नहीं होते है। मै आपको एक इलाज बताता हूँ। आप विश्वास करके १५ बीस दिनों तक दवाई खाओ। 


आपको जल्द ही आराम मिल जायेगा। उन्होंने मुझे बताया की आप जंगल से कीकर के पेड़  की सुखी फली लेकर आओ। दोस्तों कीकर के पेड़  का दूसरा नाम किंकर या बबुल के पेड़ के नाम से जाना जाता है। 

दोस्तों अलग अलग जगह पर अलग नाम हो सकता है। यह पेड़ देश भर में अपने आप उगता है। यह पेड़ कांटेदार होता है। मैं इस पेड़ की फोटो लगा रहा हूँ । 




 दोस्तों ये कहानी मेरे अपने जीवन की घटना से जुडी हुई है ।जो बिलकुल सत्य है। मुझे इस दवाई को लेने से बहुत ही जल्दी आराम मिला और मैं आज बिलकुल स्वस्थ हूँ। दोस्तों मैने इस दवाई का उपयोग लगभग तीन महीने किया था। मैं इस दवाई की मात्रा नीचे लिख रहा हूँ । 




दवाई की मात्रा---

 कीकर / बबुल के लगभग "एक किलोग्राम" सूखे बीज साफ स्वच्छ हो उनमे कोई बीमारी न लगी हो, बीजो की आप बारीक़ पिसाई कर किसी बंद डब्बे में रख लें । उसमे से लगभग एक चम्मच के बराबर मात्रा में ताजे पानी के साथ दिन में दो बार ले। 


अधिक समस्या अगर हो तो दिन में तीन बार भी ले सकते हो। जैसे हड्डी का टूटना आदि। दोस्तों ये दवाई टूटी हुई  हड्डियों को हफ्ते भर में जोड़ देती है। और यह दवाई सेक्स वर्धक भी है। 


दोस्तों मैने यह दवाई अपने ऊपर उपयोग की है। मैं कोई डॉक्टर या वेध नहीं हूँ। इस दवाई से मुझे १०० प्रतिशत आराम मिला है  इसलिए मैने सोचा क्यों न में एक पोस्ट आप लोगो के लिए लिखूं। ताकि आप लोगो को इस प्रकार की कोई समस्या हो तो आप इस दवाई का उपयोग कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सको। 

दोस्तों विश्वास से बढ़कर कुछ भी नहीं है। हम जब अपने खेतो में काम किया करते थे। कभी चोट लग जाने पर या कट जाने  पर बकुम्बर का रस निकाल कर जखम पर लगा देते थे। जखम अपने आप ठीक हो जाता था।

दोस्तो देसी दवाइयां आज भी कारगर साबित होती है। बसर्ते उनका सही उपयोग हमें मालूम हो। हम बड़े से बड़े रोग को ठीक कर सकते है। दोस्तों आपने मेरी इस पोस्ट को पढ़ा। मै आपका बहुत-बहुत आभारी हूँ। 

हिन्दी,इतिहास,विज्ञान,भूगोल एवं सभी विषयों के खास  नोट्स यहाँ पढ़े*** 

दोस्तों अगर मेरी ये पोस्ट आपको पसंद आई हो तो आप  like  or share   जरूर करे। धन्यवाद दोस्तों

लेखक-- दीपक कुमार    

साक्षात्कार में कैसे सफल हो मेरे साक्षात्कार की एक रिपोर्ट ?

साक्षात्कार में कैसे सफल हो पढ़े सम्पूर्ण जानकारी व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर?

दोस्तों नमस्कार,
आज मैं,अपने जीवन का एक अनुभव आपके साथ साझा करने जा रहा हूँ।जैसा कि मैंने अपने ब्लॉग की post के title में लिखा है।

दोस्तों में बात कर रहा हूँ साक्षात्कार (Interview)में सफल कैसे हों?

सफल होने का अचूक तरीका अगर आप जानना चाहते है तो आप इस ब्लॉग को ध्यान से पूरा पढ़ें। और यदि मेरी post आपको पसंद आये तो like और share करना न भूले और आप follow जरूर करें।

दोस्तों follow करने से या share करने से आपका कुछ खर्च नहीं होगा आपके एक कमेंट से मेरा उत्साह जरूर बढ़ेगा। जिससे मैं आपके लिए अच्छी से अच्छी पोस्ट लेकर आता रहूंगा।

दोस्तों मैंने सन 2009 में lic ado post के लिए एक interview पास किया था। मेरे सामने क्या कुछ आया था? मैं उसी की सम्पूर्ण जानकारी को step by step with questions आप लोगो को बताने जा रहा हूँ।

जहाँ तक मुझे लगता है। इस जानकारी से आप लोगो को बहुत लाभ होगा और ये जानकारी आपके कॅरियर में काफी काम आ सकती है।

दोस्तों मैं जो भी जानकारी आप लोगो को देता हूँ। वो जानकारी खुद मेरे जीवन से जुडी होती है। जिसको मैंने face किया हुआ है ।

सबसे पहले तो में आपको किसी भी परीक्षा को पास करने का आसान तरीका बताने जा रहा हूँ। क्योंकि जब तक हम परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे। तब तक हम Interview में नहीं बैठ सकते है।

वैसे तो ये बातें आप सभी जानते होंगे। लेकिन फिर भी मैंने बताना उचित समझा।

दोस्तों ये पोस्ट बड़ी हो सकती अगर इस पोस्ट में से कुछ बाते रह जाती है। तो मैं इसका दूसरा पार्ट आप लोगो तक जल्द ही पोस्ट कर दूंगा। वैसे मैं प्रयास करूँगा की मेरी बात इसी पोस्ट में कम्प्लीट हो जाये।

मैं सभी प्रश्नो की जानकारी और कैसे तैयारी करें आप लोगो को देने जा रहा हूँ। दोस्तों अपनी किसी परीक्षा या interview की पूरी जानकारी देना कितना उचित है और कितना नहीं। ये तो मैं नहीं जानता हूँ लेकिन मुझे उचित लगा तो मैं आप लोगो के साथ साझा कर रहा हूँ ।

 परीक्षा पूर्व तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों किसी भी भर्ती की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आप फॉर्म भरने के बाद उसकी तैयारी के लिए जो भी सेलेब्स लगाया गया है। उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले। उसके बाद पुस्तकों का चयन करें ।

पुस्तकों का चयन कैसे करें ?

आप विषय से समन्धित पुस्तकों को खरीद ले। आप त्रुटि रहित किताब टॉप प्रकाशन की ही ख़रीदे। एक किताब तो आप मैंन विषय की तथा दूसरी किताब एग्जाम रिलेटिड खरीद ले ।

मैंने तो सिर्फ दो पुस्तकों का अध्ययन किया था। एक किताब हिंदी व्याकरण रचना समर प्रकाशन मंदिर की तथा दूसरी किताब ado अरिहंत प्रकाशन की खरीदी थी। दोनों पुस्तकों में से अध्ययन करके ही परीक्षा पास कर ली थी ।
      
परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

दोस्तों आपको तो पता ही होगा की किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 6 महीने का समय तो चाहिए। आप किताबो को समय दें। आना कानी बिलकुल न करे ।

कभी कभी हम सोचने लगते है कि अरे आज नहीं कल तैयारी कर लेंगे। लेकिन यह सब सोचना आपके लिए बाद में घातक साबित होता है। और समय आपके हाथ से तेजी से निकल जाता है । और आप परीक्षा में असफल हो जाते है।

दोस्तो किसी भी काम को बड़ी लग्न और मेहनत से करेगें तो आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी । दोस्तों किसी भी कार्य को कल पर न छोड़े क्योंकि कल कभी नहीं आता है जो है वो आज ही है वर्तमान में करना सीखो।

दोस्तों किसी भी परीक्षा की तैयारी करने का सही समय रात को 11 बजे के बाद सुबह के 4 बजे तक ही है। पढाई के साथ में आप अपने खास प्रश्नो के नोट्स भी बनाते रहे। और पांच दिनों के अंतराल पर पुनः दोहराते रहे।

परीक्षा पूर्व क्या तैयारी करें?

दोस्तों परीक्षा के एक दिन पहले जो भी सामग्री आप लेकर परीक्षा हाल में जाओगे। उन्हें इकठा सुरक्षित जगह रख ले ताकि परीक्षा के दिन आप जल्दबाजी में कुछ भूले न।

दोस्तों परीक्षा के लिये आप घर से जल्दी ही निकले और परीक्षा स्थल पर समय से पहले जरूर पहुंचे।

 परीक्षा के समय ध्यान देने योग्य बातें ।

दोस्तों सबसे पहले आप बुकलेट को जाँच ले कि वो कहीं से फटी या ख़राब तो नहीं उसके बाद पूछी गई जानकारी सावधानी से भरे ।

अगर आपको जानकारी भरने में कोई प्रॉब्लम हो तो आप रूम टीचर से मालूम कर सकते है। उसके बाद आप questions buklet को सही से एक बार अवश्य पढ़ ले। उसके बाद ही प्रश्नो को हल करें और समय रहते ज्यादा से ज्यादा प्रश्नो को हल करने की कोशिश करे।

हिन्दी,इतिहास,विज्ञान,भूगोल एवं सभी विषयों के खास  नोट्स यहाँ पढ़े*** 

दोस्तों परीक्षा में प्रश्न पत्र को हल करते समय बिलकुल भी घबराएं नहीं आराम से अपना वर्क करते रहें

Interview की तैयारी कैसे करें।

 दोस्तों परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही आप interview की तैयारी में लग जायें।

 यदि आप हाई स्कूल या इंटरमीडिएट या फिर स्नातक- परास्नातक के लेवल की भर्ती के लिए interview देने जा रहे हैं। तो जो योग्यता आप रखते है उसके विषयों की एक बार फिर से तैयारी कर ले ।

मैं बात कर रहा हूँ आपके विषयों की जो आपने अपनी पिछली कक्षाओं में पढ़े है।

ध्यान रहे कि यें बाते बहुत महत्वपूर्ण है जो मैंने ऊपर लिखी है। क्योंकि subjects से पूछे जाने वाले प्रश्न,आपके interview के प्रश्नो का एक पार्ट होगा।

इसके साथ आप सामान्य ज्ञान, नवीन सामान्य ज्ञान तथा राजनैतिक घटनाक्रम, अपने क्षेत्रीय, देश-प्रदेश से जुडी प्रसिद्ध व् चर्चित जानकारियों को ध्यान में रखें।                   

Interview से पूर्व की तैयारी दोस्तों सबसे पहले निम्न लिखित जरुरी बातो का रखे ध्यान -:

१. ड्रेस- फुलबाजू कमीज पेन्ट और जुते टाई बेल्ट आदि ऑफिसर क्लास की होनी चाहिए। क्योंकि एग्जामिनर सबसे पहले आपकी ड्रेस पर ध्यान देगा ।

२. बाल- आपके बाल छोटे होने चाहिए और क्लीन सेविंग होनी चाहिए।

 ३.बात करते समय आपके मुँह से बदबू नहीं आनी चाहिए ।

 4. documents file- दोस्तों आपके document file में, document क्रम वार लगे होने चाहिएं।

interview के समय में ध्यान रखने योग्य बातें। 

१.दोस्तों office में बिना इजाजत के प्रवेश न करें ।

२.सामने बैठे अधिकारियों से नमस्कार करने के बाद इजाजत मिलने पर ही अपनी सीट पर बैठें।

३.प्रश्नो के जवाब देते समय घबराएं नहीं।

४.जो भी प्रश्न आपसे पूछे जाएँ उनके उत्तर सरलता से दें घुमाफिरा के मत दें।

५ जिन प्रश्नों के उत्तर आप नहीं जानते उनको नर्मता पूर्वक मना कर दें इससे आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।         

६. Interview के समाप्त होने पर भी इजाजत मिलने पर ही उठे और सम्बोधन के बाद ही वहां से चलें और पीछे मूडकर न देखें।

interview में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न ।

 दोस्तों यहाँ पर मैं आपको मेरे interview में पूछे गए प्रश्नो को लिख रहा हूँ। मैं इस बात की गारंटी नहीं लेता हूँ कि आपको भी ऐसे ही प्रश्न पूछे जा सकते है। ये प्रश्न मेरे subject से जुड़े हुए है। जो मुझे पूछे गए थे। उन्हीं को मैं नीचे लिख रहा हूँ आप ध्यान से पढ़ें.

१.आपका नाम-
२.जन्म तिथि व कितनी उम्र के आज तक हुए है।
३.पिता का नाम-
४.माता का नाम-
४.पूरा पता-
५.आपने शिक्षा कहाँ तक प्राप्त की है?
६.स्नातक को क्या कहते है?
७. आपने शिक्षा कहाँ से प्राप्त की?
८. किस वर्ष तक शिक्षा प्राप्त की अंतिम वर्ष बताएं?
 ९. प्राइवेट या रेगुलर।
१०.सहारनपुर में कितने चीनी मिले है?
११.मुजफ्फर नगर में कितनी चीनी मिले है?
१२.अधिक चीनी मिले किस शहर में है?
१३.उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार है?
१४.लोक सभा की कितनी सीटें है?
१५.विधान सभा में कितनी सीटें है?
१६.सबसे बड़ी विधान सभा कौन सी है?
१७.भारत सरकार में किस प्रदेश की सबसे ज्यादा भूमिका रहती है?
१८.सबसे अधिक लोकसभा की सीटें किस प्रदेश में है?
१९ बसपा को विधान सभा में कितनी सीटें मिली थी?
२०.उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिया कितना पूर्ण बहुमत होना चाहिए?
२१. लोक सभा स्पीकर कौन है?
२२.प्रधान मन्त्री का क्या नाम है?
२३.बजट को पेश किसने किया है?
२४.किसकी अनुपस्थिति में?
२५ प्रधान मंत्री की अनुपस्थिति में बजट क्यों पेश किया गया? २६.बजट बिना किसी योजना के पास किया गया आखिर क्यों? 
२७.आपके पापा क्या करते है?
२८.कृषि का आंदोलन किस नेता ने बार बार उठाया था?
२९.गंगा नदी के किनारे बसे चार शहरो के नाम बताओ?
३०.गंगा नदी कहाँ से निकलती है?
३१.गंगा नदी कहाँ जाकर गिरती है?
३२.गंगा की सहायक नदियों के नाम बताओ?
३३.गंगोत्री किस प्रदेश में है?
३४.आपने अपने विषय से क्या तैयारी की है?
३५. Lic के बारे में क्या जानते हो?
३६. Lic क्या है?
३७.आपने आज तक क्या क्या पढ़ा है?
३८.अर्थ शास्त्र क्या है?
३९.अर्थशात्र में धन से क्या अर्थ है?
४०.दैनिक जीवन में धन का क्या महत्व है?
४१.आपके पास क्या क्या विषय रहे है?
४२.समाज शास्त्र क्या है?
४३.समाज शास्त्र की वर्ण व्यस्था कौन कौन सी है?
४४.समाज में कौन कौन सी कुरीतियां है?
४५. बल विवाह क्या है?
४६. UK क्या है?
४७.समाज को सर्व प्रथम किसने परिभाषित किया?
४८.समाज शास्त्र की कोई पांच परिभाषा बताओ?
४९.UPA क्या है?
५०. UPA की अध्यक्ष कौन है?
५१.NDA क्या है?
५२.NDA की पार्टी कौन सी है?
५३. NDA के सहयोगी दलों के नाम बताओ?
५४.सती प्रथा का अंत किसने किया था?
५५. आपका कोई lic में जानकर है।

दोस्तों कुछ खास प्रश्न मैंने लिख दिए जो मुझे पूछे गए अगर में सभी प्रश्नो को लिखूंगा तो मेरी पोस्ट बहुत बड़ी हो जाएगी दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी please  comment करके जरूर  बताएं। 
और subscribe करे        

धन्यवाद दोस्तों. 

लेखक: दीपक कुमार    

Online bloging से लाखों रूपए महीना आसानी से कैसे कमाएं ?

Online bloging से लाखों रूपए महीना आसानी से कैसे कमाएं ?

hello friends,
नमस्कार दोस्तों,आज मैं आप लोगो को बताने जा रहा हूँ कि ब्लॉगिंग कैसे सीखें और लाखों रूपये महीने कैसे कमाएं।दोस्तो मैं जो भी बातें लिखता हूँ। वे स्वयं के अनुभव के आधार पर ही होती है। 


दोस्तों मैं बात कर रहा हूँ, splcwo.org (स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर) संस्था की जिसके चेयरमैन श्री सत्यपाल जी है। जो लोगो को रोजगार देने का काम करते हैं। लोगो को spl live learning से youtube के माध्यम से motivat करते है।

मैं धन्यवाद करता हूँ,श्री सत्यपाल जी का जिनके बताये हुए रास्ते पर चलकर आज मैं कम साधनों से ही ब्लॉगिंग करना सीख गया हूँ। आज मैं इतना प्रभावित हो गया हूँ कि अब मेरा मन ब्लॉगिंग में इतना लग गया है।

मैं हर समय ब्लॉगिंग के विषय में ही आगे बढ़ने के नए नए तरिके खोजता रहता हूँ और अब ब्लॉगिंग को ही अपना कैरियर बनाना चाहता हूँ। चलिए दोस्तों सीखे और सिखाएं।

मैने online ब्लॉगिंग करना कैसे सीखा मेरा व्यक्तिगत अनुभव। 


दोस्तों कुछ दिनों पहले की बात है। यहीं कोई दिसंबर 2017 की उस दिन मैं अपने घर में खाली बैठा सोच रहा था कि अब जीवन कैसे चलाया जाए। क्योंकि मैं सरकारी जॉब करता था। किसी कारण से मेरी जॉब छूट गई। 

इसी सोच विचार में, मैं पने मोबाइल पर youtube में घर बैठे oneline से पैसे कैसे कमाए के बारे में वीडियो देख रहा था।

वैसे तो मैं जुलाई से ही वीडियो देख रहा था। कि कहीं से कोई ऑनलाइन इनकम के स्रोत मिल जाएं और घर बैठे पैसे कमाने का मौका मिल जाएं लेकिन जो भी वीडियो देखता और उस पर कार्य करता था।

तो यहीं बातें सामने आती की 'खोदा पहाड़ निकली चुंहियाँ' हर रोज ऐसी site मिलती थी। जो कहती थी की ads देखो app डाउनलोड करो रोज 1000 से लाखो कमाओं लेकिन बाद में पता चलता की उनका रिजल्ट शून्य और फेक है बड़ा ही मन दु:खी होता था।

इसके बाद अचानक एक दिन मेरे सामने श्री सत्यपाल जी की एक वीडियो आ गई। मैंने वीडियो को पूरा देखा समझा उस वीडियो में सत्यपाल जी बता रहे थे कि online bloging करके पैसे कमाये। उनका समझाने का तरीका मुझे बहुत अच्छा लगा और मेरी समझ में कुछ-कुछ आया।

लेकिन अब बात सामने ये आयी की ब्लॉगिंग होती क्या है।

क्योंकि सच कहूं इसके बारे में मुझे कुछ भी मालूम नहीं था कि ब्लॉगिंग क्या बला है।और इससे भी पैसे कमाए जा सकते है ।फिर मैंने एक के बाद एक वीडियो सत्यपाल जी के देखे और दूसरे वीडियो भी बहुत देखें।

कुछ दिनों बाद मुझे सतपाल जी का एक वीडियो और मिला जिसमे बताया गया था कि आप splcwo संस्था से जुड़कर भी ब्लॉगिंग कर सकते हो,वीडियो बना सकते हो और संस्था के पार्टनर भी बन सकते हो।

 तब मैंने अपने मित्र को सत्यपाल जी के वीडियो और उनकी संस्था के बारे में बताया। फिर हम लोग किसी तरह से splcw संस्था से जुड़े क्योंकि जो ऑनलाइन पेमेंट और email करना अकाउंट बनाना मेरे बस की बात नहीं थी।

किसी तरह से गिरते-पड़ते आखिर एक दिन हमारी मेहनत रंग लाई।जब हमे श्री सत्यपाल जी का ईमेल आया कि आप ब्लॉगिंग कर सकते हो। मेरे अकाउंट को रजिस्टर कर दिया गया और मैंने ब्लॉग लिखना सुरु किया।

एक बार फिर नई मुसीबतों ने घेरा।

मैं जैसे ही ब्लॉग लिखने बैठा तो बात ये सामने आयी कि ब्लॉग मेटर क्या लिखे title, post tag किसमे में क्या लिखे? मेरे लिए ये बहुत बड़ी मुसीबत आकर खड़ी हो गई। मैंने title or post tag में जो कुछ लिखा जैसे-तैसे लिखना सुरु किया।

मैं अपनी पहली जिस post को लिख रहा था। उस पोस्ट के बीच में कोई फोन आ जाता था।तो वह पोस्ट delete हो जाती थी।मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ की पूरी की पूरी पोस्ट बार बार delete हो जाती थी।

फिर मैंने whatsap का सहारा लिया। वहां पर पोस्ट लिखा और उसको कॉपी पेस्ट किया। तब एक पोस्ट मेरी ब्लॉग पर पोस्ट हो गई मुझे बड़ी ख़ुशी मिली लेकिन ये ख़ुशी भी कुछ ही दिन की थी।

 एक दिन मेरी ईमेल पर splcwo.org की और से मेसेज मिला की आपकी पोस्ट में कमी है। मुझे लगा की collegestar.in से अब मेरी id ब्लॉक् कर दी जाएगी। मेरी इतनी मेहनत का रिजल्ट शून्य प्रतीत होने लगा।

दूसरी बात ये भी रही की मेरी पोस्ट मुझे college star पर नहीं मिली जिससे मुझे बहुत बडा दुःख हुआ। मैं कई दिनों तक अपनी पोस्ट को तलासता रहा लेकिन मेरी लिखी गई पोस्ट मुझे नहीं मिली।

 पुनः जिंदगी की नई कोशिश

दोस्तों में अब बहुत ही निरास हो चूका था मैंने फिर से yuotube पर ब्लॉगिंग कहाँ-२ कर सकते है के बारे जानकारी इकट्ठा की तब मुझे मालूम हुआ की google के blogspot पर भी ब्लॉग कर सकते हैं।

मैंने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा एक बाद एक पोस्ट लिखता गया आज मेरी पोस्ट bloggr पर 20 पोस्ट हो गई। जिनको मैं सोशल मिडिया पर शेयर करता रहता हूँ।

आज २९मार्च को मेरे एक मित्र का मुझे कॉल आया की आपकी पोस्ट college star पर show हो रही है। तभी मैंने इस post को लिखना सुरु किया। दोस्तों मैं कहना चाहता हूँ कि जो भी प्रॉब्लम मैने face की है आपको वो प्रॉब्लम न हो।

मुझे आज बड़ी खुशी ये मिली की आज मेरी एक पोस्ट पर collegestar में ads लगे हुए है। जिस पोस्ट पर आपत्ति थी हालाँकि मैंने उस पोस्ट में काफी सुधार करके उसे blogger पर पोस्ट किया था। जिस पर मुझे काफी view मिल रहे।

 मैं श्री सत्यपाल जी से कहना चाहता हूँ कि ब्लॉगिंग के लिए या वीडियो के लिए आप जो भी जानकारी लोगो को दे उसमे छोटी से छोटी बातो को भी बताया करें। और प्रत्येक पॉइंट को ज़ूम करके ही दिखाएं क्योंकि आधी बाते ही स्पस्ट हो पाती है।

जिससे मेरे जैसे कई लोगो को जिन्होने कभी ऑनलाइन कोई भी काम नहीं किये उन्हें काफी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। तो दोस्तों जितना मैंने सीखा आप स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर के साथ जुड़े और अच्छी इनकम के लिए अच्छी स्टार्टिंग करे।

दोस्तों मैं तो किसी भी काम को करता हूँ। तो मेरा पूरा प्रयास रहता है कि जब किसी कार्य में घुसो तो उस कार्य में अपना 100 प्रतिशत लगा दो और जल्दी quit मत करो।

मैं आज आपको बताना चाहता हूँ कि मुझे हजारो डॉलर प्रतिदिन ब्लॉग से ही कमाना हैं। ये मेरा एक लक्ष्य है। जिसे मैं हर हाल में प्राप्त करके ही दम लूंगा।

1सभी पोस्ट देखने की लिए लिंक 
एवं 
2**हिन्दी,इतिहास,विज्ञान,भूगोल एवं सभी विषयों के खास  नोट्स यहाँ पढ़े**

लेखक: दीपक कुमार