Thursday, April 5, 2018

साक्षात्कार में कैसे सफल हो मेरे साक्षात्कार की एक रिपोर्ट ?

साक्षात्कार में कैसे सफल हो पढ़े सम्पूर्ण जानकारी व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर?

दोस्तों नमस्कार,
आज मैं,अपने जीवन का एक अनुभव आपके साथ साझा करने जा रहा हूँ।जैसा कि मैंने अपने ब्लॉग की post के title में लिखा है।

दोस्तों में बात कर रहा हूँ साक्षात्कार (Interview)में सफल कैसे हों?

सफल होने का अचूक तरीका अगर आप जानना चाहते है तो आप इस ब्लॉग को ध्यान से पूरा पढ़ें। और यदि मेरी post आपको पसंद आये तो like और share करना न भूले और आप follow जरूर करें।

दोस्तों follow करने से या share करने से आपका कुछ खर्च नहीं होगा आपके एक कमेंट से मेरा उत्साह जरूर बढ़ेगा। जिससे मैं आपके लिए अच्छी से अच्छी पोस्ट लेकर आता रहूंगा।

दोस्तों मैंने सन 2009 में lic ado post के लिए एक interview पास किया था। मेरे सामने क्या कुछ आया था? मैं उसी की सम्पूर्ण जानकारी को step by step with questions आप लोगो को बताने जा रहा हूँ।

जहाँ तक मुझे लगता है। इस जानकारी से आप लोगो को बहुत लाभ होगा और ये जानकारी आपके कॅरियर में काफी काम आ सकती है।

दोस्तों मैं जो भी जानकारी आप लोगो को देता हूँ। वो जानकारी खुद मेरे जीवन से जुडी होती है। जिसको मैंने face किया हुआ है ।

सबसे पहले तो में आपको किसी भी परीक्षा को पास करने का आसान तरीका बताने जा रहा हूँ। क्योंकि जब तक हम परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे। तब तक हम Interview में नहीं बैठ सकते है।

वैसे तो ये बातें आप सभी जानते होंगे। लेकिन फिर भी मैंने बताना उचित समझा।

दोस्तों ये पोस्ट बड़ी हो सकती अगर इस पोस्ट में से कुछ बाते रह जाती है। तो मैं इसका दूसरा पार्ट आप लोगो तक जल्द ही पोस्ट कर दूंगा। वैसे मैं प्रयास करूँगा की मेरी बात इसी पोस्ट में कम्प्लीट हो जाये।

मैं सभी प्रश्नो की जानकारी और कैसे तैयारी करें आप लोगो को देने जा रहा हूँ। दोस्तों अपनी किसी परीक्षा या interview की पूरी जानकारी देना कितना उचित है और कितना नहीं। ये तो मैं नहीं जानता हूँ लेकिन मुझे उचित लगा तो मैं आप लोगो के साथ साझा कर रहा हूँ ।

 परीक्षा पूर्व तैयारी कैसे करें ?

दोस्तों किसी भी भर्ती की तैयारी करने के लिए सबसे पहले आप फॉर्म भरने के बाद उसकी तैयारी के लिए जो भी सेलेब्स लगाया गया है। उसकी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले। उसके बाद पुस्तकों का चयन करें ।

पुस्तकों का चयन कैसे करें ?

आप विषय से समन्धित पुस्तकों को खरीद ले। आप त्रुटि रहित किताब टॉप प्रकाशन की ही ख़रीदे। एक किताब तो आप मैंन विषय की तथा दूसरी किताब एग्जाम रिलेटिड खरीद ले ।

मैंने तो सिर्फ दो पुस्तकों का अध्ययन किया था। एक किताब हिंदी व्याकरण रचना समर प्रकाशन मंदिर की तथा दूसरी किताब ado अरिहंत प्रकाशन की खरीदी थी। दोनों पुस्तकों में से अध्ययन करके ही परीक्षा पास कर ली थी ।
      
परीक्षा की तैयारी कैसे करे?

दोस्तों आपको तो पता ही होगा की किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम 6 महीने का समय तो चाहिए। आप किताबो को समय दें। आना कानी बिलकुल न करे ।

कभी कभी हम सोचने लगते है कि अरे आज नहीं कल तैयारी कर लेंगे। लेकिन यह सब सोचना आपके लिए बाद में घातक साबित होता है। और समय आपके हाथ से तेजी से निकल जाता है । और आप परीक्षा में असफल हो जाते है।

दोस्तो किसी भी काम को बड़ी लग्न और मेहनत से करेगें तो आपको सफलता निश्चित ही मिलेगी । दोस्तों किसी भी कार्य को कल पर न छोड़े क्योंकि कल कभी नहीं आता है जो है वो आज ही है वर्तमान में करना सीखो।

दोस्तों किसी भी परीक्षा की तैयारी करने का सही समय रात को 11 बजे के बाद सुबह के 4 बजे तक ही है। पढाई के साथ में आप अपने खास प्रश्नो के नोट्स भी बनाते रहे। और पांच दिनों के अंतराल पर पुनः दोहराते रहे।

परीक्षा पूर्व क्या तैयारी करें?

दोस्तों परीक्षा के एक दिन पहले जो भी सामग्री आप लेकर परीक्षा हाल में जाओगे। उन्हें इकठा सुरक्षित जगह रख ले ताकि परीक्षा के दिन आप जल्दबाजी में कुछ भूले न।

दोस्तों परीक्षा के लिये आप घर से जल्दी ही निकले और परीक्षा स्थल पर समय से पहले जरूर पहुंचे।

 परीक्षा के समय ध्यान देने योग्य बातें ।

दोस्तों सबसे पहले आप बुकलेट को जाँच ले कि वो कहीं से फटी या ख़राब तो नहीं उसके बाद पूछी गई जानकारी सावधानी से भरे ।

अगर आपको जानकारी भरने में कोई प्रॉब्लम हो तो आप रूम टीचर से मालूम कर सकते है। उसके बाद आप questions buklet को सही से एक बार अवश्य पढ़ ले। उसके बाद ही प्रश्नो को हल करें और समय रहते ज्यादा से ज्यादा प्रश्नो को हल करने की कोशिश करे।

हिन्दी,इतिहास,विज्ञान,भूगोल एवं सभी विषयों के खास  नोट्स यहाँ पढ़े*** 

दोस्तों परीक्षा में प्रश्न पत्र को हल करते समय बिलकुल भी घबराएं नहीं आराम से अपना वर्क करते रहें

Interview की तैयारी कैसे करें।

 दोस्तों परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही आप interview की तैयारी में लग जायें।

 यदि आप हाई स्कूल या इंटरमीडिएट या फिर स्नातक- परास्नातक के लेवल की भर्ती के लिए interview देने जा रहे हैं। तो जो योग्यता आप रखते है उसके विषयों की एक बार फिर से तैयारी कर ले ।

मैं बात कर रहा हूँ आपके विषयों की जो आपने अपनी पिछली कक्षाओं में पढ़े है।

ध्यान रहे कि यें बाते बहुत महत्वपूर्ण है जो मैंने ऊपर लिखी है। क्योंकि subjects से पूछे जाने वाले प्रश्न,आपके interview के प्रश्नो का एक पार्ट होगा।

इसके साथ आप सामान्य ज्ञान, नवीन सामान्य ज्ञान तथा राजनैतिक घटनाक्रम, अपने क्षेत्रीय, देश-प्रदेश से जुडी प्रसिद्ध व् चर्चित जानकारियों को ध्यान में रखें।                   

Interview से पूर्व की तैयारी दोस्तों सबसे पहले निम्न लिखित जरुरी बातो का रखे ध्यान -:

१. ड्रेस- फुलबाजू कमीज पेन्ट और जुते टाई बेल्ट आदि ऑफिसर क्लास की होनी चाहिए। क्योंकि एग्जामिनर सबसे पहले आपकी ड्रेस पर ध्यान देगा ।

२. बाल- आपके बाल छोटे होने चाहिए और क्लीन सेविंग होनी चाहिए।

 ३.बात करते समय आपके मुँह से बदबू नहीं आनी चाहिए ।

 4. documents file- दोस्तों आपके document file में, document क्रम वार लगे होने चाहिएं।

interview के समय में ध्यान रखने योग्य बातें। 

१.दोस्तों office में बिना इजाजत के प्रवेश न करें ।

२.सामने बैठे अधिकारियों से नमस्कार करने के बाद इजाजत मिलने पर ही अपनी सीट पर बैठें।

३.प्रश्नो के जवाब देते समय घबराएं नहीं।

४.जो भी प्रश्न आपसे पूछे जाएँ उनके उत्तर सरलता से दें घुमाफिरा के मत दें।

५ जिन प्रश्नों के उत्तर आप नहीं जानते उनको नर्मता पूर्वक मना कर दें इससे आपको कोई भी परेशानी नहीं होगी।         

६. Interview के समाप्त होने पर भी इजाजत मिलने पर ही उठे और सम्बोधन के बाद ही वहां से चलें और पीछे मूडकर न देखें।

interview में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न ।

 दोस्तों यहाँ पर मैं आपको मेरे interview में पूछे गए प्रश्नो को लिख रहा हूँ। मैं इस बात की गारंटी नहीं लेता हूँ कि आपको भी ऐसे ही प्रश्न पूछे जा सकते है। ये प्रश्न मेरे subject से जुड़े हुए है। जो मुझे पूछे गए थे। उन्हीं को मैं नीचे लिख रहा हूँ आप ध्यान से पढ़ें.

१.आपका नाम-
२.जन्म तिथि व कितनी उम्र के आज तक हुए है।
३.पिता का नाम-
४.माता का नाम-
४.पूरा पता-
५.आपने शिक्षा कहाँ तक प्राप्त की है?
६.स्नातक को क्या कहते है?
७. आपने शिक्षा कहाँ से प्राप्त की?
८. किस वर्ष तक शिक्षा प्राप्त की अंतिम वर्ष बताएं?
 ९. प्राइवेट या रेगुलर।
१०.सहारनपुर में कितने चीनी मिले है?
११.मुजफ्फर नगर में कितनी चीनी मिले है?
१२.अधिक चीनी मिले किस शहर में है?
१३.उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार है?
१४.लोक सभा की कितनी सीटें है?
१५.विधान सभा में कितनी सीटें है?
१६.सबसे बड़ी विधान सभा कौन सी है?
१७.भारत सरकार में किस प्रदेश की सबसे ज्यादा भूमिका रहती है?
१८.सबसे अधिक लोकसभा की सीटें किस प्रदेश में है?
१९ बसपा को विधान सभा में कितनी सीटें मिली थी?
२०.उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिया कितना पूर्ण बहुमत होना चाहिए?
२१. लोक सभा स्पीकर कौन है?
२२.प्रधान मन्त्री का क्या नाम है?
२३.बजट को पेश किसने किया है?
२४.किसकी अनुपस्थिति में?
२५ प्रधान मंत्री की अनुपस्थिति में बजट क्यों पेश किया गया? २६.बजट बिना किसी योजना के पास किया गया आखिर क्यों? 
२७.आपके पापा क्या करते है?
२८.कृषि का आंदोलन किस नेता ने बार बार उठाया था?
२९.गंगा नदी के किनारे बसे चार शहरो के नाम बताओ?
३०.गंगा नदी कहाँ से निकलती है?
३१.गंगा नदी कहाँ जाकर गिरती है?
३२.गंगा की सहायक नदियों के नाम बताओ?
३३.गंगोत्री किस प्रदेश में है?
३४.आपने अपने विषय से क्या तैयारी की है?
३५. Lic के बारे में क्या जानते हो?
३६. Lic क्या है?
३७.आपने आज तक क्या क्या पढ़ा है?
३८.अर्थ शास्त्र क्या है?
३९.अर्थशात्र में धन से क्या अर्थ है?
४०.दैनिक जीवन में धन का क्या महत्व है?
४१.आपके पास क्या क्या विषय रहे है?
४२.समाज शास्त्र क्या है?
४३.समाज शास्त्र की वर्ण व्यस्था कौन कौन सी है?
४४.समाज में कौन कौन सी कुरीतियां है?
४५. बल विवाह क्या है?
४६. UK क्या है?
४७.समाज को सर्व प्रथम किसने परिभाषित किया?
४८.समाज शास्त्र की कोई पांच परिभाषा बताओ?
४९.UPA क्या है?
५०. UPA की अध्यक्ष कौन है?
५१.NDA क्या है?
५२.NDA की पार्टी कौन सी है?
५३. NDA के सहयोगी दलों के नाम बताओ?
५४.सती प्रथा का अंत किसने किया था?
५५. आपका कोई lic में जानकर है।

दोस्तों कुछ खास प्रश्न मैंने लिख दिए जो मुझे पूछे गए अगर में सभी प्रश्नो को लिखूंगा तो मेरी पोस्ट बहुत बड़ी हो जाएगी दोस्तों ये जानकारी आपको कैसी लगी please  comment करके जरूर  बताएं। 
और subscribe करे        

धन्यवाद दोस्तों. 

लेखक: दीपक कुमार    

No comments:

Post a Comment