Sunday, October 7, 2018

uptet,ctet 2021पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न

uptet,ctet 2021 पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न- 
दोस्तों नमस्कार, हम आज आप लोगो के लिए ncte पैटर्न पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नो को लेकर आये हैं। हमे आशा है कि यें प्रश्न जरूर पसंद आएंगे। इनमें से आपको बहुत कुछ खास मिलने वाला।-

प्रश्न-1. कौन सा ग्रह सूर्य से सबसे अधिक दूर है?
उत्तर-वरुण ग्रह।

प्रश्न-2. कौन सा ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है?
उत्तर-बुध ग्रह।

प्रश्न-3. कौन सा ग्रह सूर्य का सबसे पहले चक्कर लगता है?उत्तर-बुध।

प्रश्न-4. सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
उत्तर-बृहस्पति।

प्रश्न-5. पर्वत पार करने के लिए बने संकरे मार्ग को क्या कहते है?
उत्तर-दर्रा।

प्रश्न-6. ग्लेशियर किसे कहते है?
उत्तर- बर्फ के पहाड़ हिमानी को।

प्रश्न-7. महत्वपूर्ण बिंदु -
  • i. भूमध्य रेखा के दक्षिण में मकर रेखा है।
  • ii.- भूमध्य रेखा पृथ्वी के बीचो-बीच है। 
  • iii.-हिमालय को भारत के पहरेदार कहा जाता है। 
  • iv.- पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन लगते है। v.-वरुण को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 165 वर्ष लगते है। vi.-भारत के पूर्व में म्यांमार देश है। पश्चिम में पाकिस्तान। उत्तर में हिमालय पर्वत और चीन देश तथा दक्षिण में श्रीलंका देश और हिन्द महासागर है।
  • vii.- मसूरी एक पर्यटक स्थल है। पर्वत श्रेणी हिमालय है, पर्वत शिखर एवरेस्ट है।

भारत का उत्तरी मैदान
प्रश्न-8. महत्वपूर्ण बिंदु -: i.-हिमालय से निकलकर बहने वाली नदियाँ है -

  •  पूर्व दिशा की और बहने वाली नदी    -गंगा, यमुना, कोसी नदी। 
  • पश्चिम की और बहने वाली नदियां    -सतलज, सिंधु,झेलम नदी। 


प्रश्न-9. उत्तर के मैदान में बहने वाली प्रमुख नदियाँ निम्न है। उत्तर- गंगा, यमुना, शारदा, गोमती, घाघरा, कोसी, गंडक।

प्रश्न-10. बाढ़ आने पर नदियाँ अपने साथ क्या बहाकर ले जाती है?
उत्तर- बालू व कोप मिटटी।

प्रश्न-11. नदियों का जल क्यों प्रदूषित हो रहा है?
उत्तर- नदियों के किनारे बसे शहरों और बढ़ते उद्योगों के कारण।

प्रश्न 12. उत्तर के मैदानी भाग की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
उत्तर- गंगा नदी।
प्रश्न 13. उत्तर के मैदानी भाग की सबसे छोटी नदी कौन सी है?
उत्तर- शारदा(काली नदी)।

प्रश्न 14. मैदानी भाग में नदियों के किनारे बसे पांच शहरों के नाम है-
उत्तर- दिल्ली, आगरा कानपुर, इलाहबाद, वाराणसी   

महत्वपूर्ण बिंदु- थार का मरुस्थल।

प्रश्न-15. थार का मरुस्थल भारत के किस भाग में है?
उत्तर-भारत के पश्चिम भाग में।

प्रश्न-16. मरुस्थल में पाए जाने वाले वृक्षों के क्या नाम है?उत्तर-कटीली झाड़ियां, नागफनी।

प्रश्न-17. मरुस्थल भारत के किन किन राज्यों में फैला है?उत्तर- राजस्थान, गुजरात।

प्रश्न-18. थार के मरुस्थल में बसे बड़े नगरों के नाम है
उत्तर- राजकोट, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर।
       

दक्षिण का पठार-

प्रश्न 19.पठार और पर्वत में क्या अंतर है?
उत्तर-सामान्य भूमि से अधिक ऊँचा समतल चौरस मैदान पठार है।  बहुत अधिक ऊँचा उबड़- खाबड़ ऊँची चोटियों वाला पर्वत है।

प्रश्न-20. पश्चिम से पूरब की और बहने वाली नदियों के नाम- महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, तुङ्गभद्रा ।

प्रश्न-21.पूर्व से पश्चिम की और बहने वाली नदियों के नाम उत्तर- नर्मदा, ताप्ती।

प्रश्न-22.  समुद्र तटीय मैदान की मिटटी कैसी होती है?
उत्तर- बारीक़ कणो वाली उपजाऊ मिटटी ।

प्रश्न-23. बंदरगाह किसे कहते है?
उत्तर -पानी के जहाज के आकर ठहरने के स्थान को।

प्रश्न-24. लैगून किसे कहते है?
उत्तर- खारे पानी की झीलों को।

प्रश्न-25. सदाबहार वृक्षों की विशेषता होती है?
उत्तर- साल भर हरे रहते है-देवदार, ताड, महोगनी, रबर, बांस, आबनूस, बेंत, नारियल, अधिक ठन्डे शंकुधारी वन।

प्रश्न-26. पर्णपाती वनो की विशेषता उत्तर- इन वनो के पत्ते साल में एक बार गिरते है- ये वन उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के मैदानी भागों में पाए जाते है। शीशम, बरगद, पीपल, बेल, नीम आदि।

प्रश्न-27. नखलिस्तान या मरुधान किसे कहते है?
उत्तर- मरुस्थल में जहाँ पानी मिल जाता है, वहां हरियाली होती है। इन स्थानों पर लोग बस जाते है।

प्रश्न-28. एवरेस्ट पर सबसे पहले चढ़ने वाले दो लोगो के नाम बताओं।
उत्तर-तेनजिंग नार्गे व एडमंड हिलेरी

प्रश्न 29.सरकार द्वारा वन्य जीवो की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किये?
उत्तर- राष्ट्रीय उद्यान, अभ्यारण तथा वन्य जीव विहार की स्थापना।


  • प्रश्न-30. कृषि फसलों के प्रकार निम्नलिखित है :-
  • रबी की फसल - 

  • समय- जाड़े के प्राम्भ में बोना और ग्रीष्म ऋतु के प्रारम्भ में काटना: उपजें-गेहूं, चना, जाै, मटर, सरसो, अलसी एवं राई 

  • खरीफ की फसल-

  • समय--वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में बोना शीत ऋतु के प्रारम्भ में ।काटना- उपजे-धान, मक्का, ज्वार, मूंग, जूट, मूगफली आदि। 

  • जायद की फसलें- 

  • समय--मार्च, अप्रैल में बोना उपज तैयार हो जाने पर काटना। उपजें-तरबूजे खरबूजे ककड़ी सब्जियां आदि।

  • प्रश्न-31. चावल व गन्ना की फसल के लिए कैसी मिटटी उपयोगी होती है?
  • उत्तर- चिकनी मिटटी उपयोगी होती है

प्रश्न-32. क्या कहाँ आओ जाने-

दिल्ली -लाल किला 
रांची-बौद्ध स्तूप 
हैदराबाद-चारमीनार 
जयपुर-हवा महल 
तमिलनाडु-रथमंदिर(महाबलीपुरम) 
गोवा-जेवियर्स चर्च 
बद्रीनाथ-उत्तराखंड 
रामेश्वरम-तमिलनाडु 
जगन्नाथपुरी-उड़ीसा 
ब्रह्मा मंदिर -पुष्कर(राजस्थान) 
जैन मंदिर-दिलवाड़ा(राजस्थान) 
स्वर्ण मंदिर-अमृतसर(पंजाब) 
चिस्ती की दरगाह-अजमेर(राजस्थान) 
देवा सरीफ-बाराबंकी (उत्तरप्रदेश) 

धन्यवाद 
लेखक दीपक कुमार                   

Friday, October 5, 2018

करेंट अफेयर्स 2018 सम्पूर्ण प्रश्न part-1

करेंट अफेयर्स 2018 सम्पूर्ण प्रश्न part-1 

दोस्तों नमस्कार,  आज मैं आपके लिए एक नई सीरीज शुरु करने जा रहां हूँ जिसमे मैंने एक part में लगभग 100 प्रश्नो को रखा है जिनके दस-दस  प्रश्नो के सेट बनाये है जिनके उत्तर दस प्रश्नो के बाद लिखे गए है आप देख लें और like comment और share जरूर करे

प्रश्न- 1.  1 जनवरी 2018 को भारत का नया विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया?

प्रश्न- 2.  1 जनवरी 2018  को राज्य को 2 अक्टूबर 2019 की राष्ट्रीय निर्धारित सीमा से पहले खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया?

प्रश्न-3. 1 जनवरी 2018 को किसने पहली बार रणजी ट्राफी 2017-18 जीतकर इतिहास रचा?

प्रश्न 4. 1 जनवरी 2018 को किस फिल्म सुपरस्टार ने राजनीति में प्रवेश किया करने की घोषणा कर पार्टी का लोगो और वेब साइट जारी की

प्रश्न 5. 1 जनवरी 2018 को गेल इंडिया ने किस राज्य में भारत का दूसरा सबसे बड़ा छत सौर संयंत्र लगाया?

प्रश्न-6. 1 जनवरी 2018 को किन दो देशो ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचि का अदान प्रदान किया?

प्रश्न-7. 1 जनवरी 2018 को किन दो देशो में पहली बार वैट लगाया?

प्रश्न-8. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने किस जगह पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की स्थापना की मंजूरी दी?

प्रश्न- 9 जनवरी 2018 में किस देश ने हरबा क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?

प्रश्न-10  केंद्र सरकार ने श्रीनगर से लेह के दुर्गम सड़क मार्ग को सफल बनाने वाली किस सुरंग को मंजूरी दी?

उत्तरमाला (1 से -10 )तक यहाँ है

1. विजय केशव गोखले. 2. अरुणाचल प्रदेश. 
3. विधर्भ ने दिल्ली को हराकर 4. रजनीकांत. 5. उत्तर प्रदेश 6. भारत और पाकिस्तान 7. सऊदी अरब और यूएई में 
8. हिमाचल प्रदेश 9. पाकिस्तान 10. जोजिला सुरंग 

प्रश्न-11 अमेरिका ने किस देश से सभी प्रकार के सुरक्षा सहयोग को निलंबित करने की घोषणा की है?

प्रश्न-12. उच्चतम न्यायालय ने किस राज्य को रणजी ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी दी?

प्रश्न-13. 4  जनवरी 2018  को विश्वभर में  किस दिवस के रूप में मनाया गया?

प्रश्न-.14.  5 जनवरी 2018 को खेलो इंडिया का लोगो जारी किया गया यह लोगो किसके द्वारा तैयार किया गया है?

प्रश्न 15. 6 जनवरी 2018 को क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाडी कौन बने?

प्रश्न-16.  किस राज्य ने 2018 में अपना नया लोगो 'सिंह स्तम्भ' जारी किया?

प्रश्न 17. 6-7 जनवरी 2018 को क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन आसियान इंडिया प्रवासी दिवस समारोह के नाम से कहाँ किया गया?

प्रश्न-18. जनवरी 2018 में किसे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चयनित किया गया?

प्रश्न 19. भारत का पहला सबसे तेज चलने वाला किस सुपर कम्प्यूटर को लॉन्च किया गया?

प्रश्न 20. ई-सिगरेट पीने पर किस प्रदेश ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है?

उत्तरमाला प्रश्न 11-20 तक यहाँ है-

11. पाकिस्तान 12. बिहार 13. लुई ब्रेल दिवस 
14. ओगिल्वी इंडिया 15. एलिस्टर कुक इंग्लैण्ड 
16. पश्चिम बंगाल 17. सिंगापुर  
18. अभिनेता अजीज अंसारी 19. प्रत्युष सुपर कम्प्यूटर 
20. बिहार

प्रश्न 21. दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कितने बुजुर्गो को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करायी जाएगी?

प्रश्न 22. सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में आदि शंकराचार्य को किस सरकार द्वारा शामिल किया गया ?

प्रश्न 23. खाद्य सुरक्षा और पोषण पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के पहले गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कहाँ और कब किया गया?

प्रश्न 24.प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का सफल आयोजन कहाँ किया गया?

प्रश्न 25. स्कीइंग में अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय कौन बनी?

प्रश्न 26. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघठन(इसरो) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

प्रश्न-27. 12 जनवरी 2018 को भारत में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

प्रश्न 28. किस राज्य के मंदरसों में संस्कृत को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की?

प्रश्न 29.विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक विनिर्माण सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान दिया गया है?

प्रश्न 30. टी- 20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन बने?

उत्तरमाला 21-30 देखे :-

21. 77000 बुजुर्गो 22. मध्यप्रदेश सरकार 23. दिल्ली में 24. नई दिल्ली 25.आँचल ठाकुर 26. के सिवन 
27. राष्ट्रीय युवा दिवस 28. उत्तराखंड 
29. 31वां दक्षिण कोरिया 30. ऋषभ पंत 32 गेंदों में  दोस्त

आपको ये प्रश्नों की सीरीज कैसी लगी।

धन्यवाद
लेखक दीपक कुमार