Sunday, April 29, 2018

जीवन कौशल एवं सूचना तकनीकी के महत्वपूर्ण प्रश्न

जीवन कौशल एवं सूचना तकनीकी के महत्वपूर्ण प्रश्न-

दोस्तों नमस्कार इस ब्लॉग पोस्ट में आप लोगो के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आया हूँ जो आपके लिए परीक्षा में अच्छे अंक दिला सकते है।

१.सूक्ष्म शिक्षण का प्रयोग किस प्रकार के काैशल के विकास में किया जाता है?
उत्तर- शिक्षण कौशल विकास के लिए।
२.एजुकेशन टेक्नोलॉजी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
उत्तर- ब्रायनमोर जोन्स ने।
३.शैक्षिक तकनीकी का प्रमुख कार्य बताइये।
उत्तर- शिक्षण प्रक्रिया को सरल व रुचिकर बनाना। 

४.ज्ञात से अज्ञात की ओर तथा स्थूल से सूक्ष्म की ओर क्या कहलाते है?

उत्तर- शिक्षण सूत्र।
५.क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन का क्या तात्पर्य है?
उत्तर-इस टेलीविजन में केवल कक्षाओं स्कूलों भवनों तक प्रसारण पहुंचना।
६.ई-शिक्षा का अग्रदूत किसे माना जाता है?
उत्तर-बनार्ड लस्किन।

७.प्राथमिक विधालयों के बच्चों को कौन-से बोर्ड के द्वारा पढ़ाने की तकनीक विकसित हुई है?
उत्तर-स्मार्ट बोर्ड।
८.एजुसेट क्या है?
उत्तर-शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी एक उपग्रह।
९.शिक्षण मशीन का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर-सिडनी प्रेसी ने।

१०.लर्निंग कॉर्नर किसे कहते है?
उत्तर-विद्यालय का वह कोना जहाँ शिक्षण अधिगम सामग्री का संग्रह होता है।
११.कम्प्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर-चार्ल्स बैबेज।
१२.कम्प्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण भाग क्या है?
उत्तर-सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सी.पी.यू.)।

१३.कम्प्यूटर में तैयार किये गए प्रोग्रामों के समूह को क्या कहते है?
उत्तर-सॉफ्टवेयर।
१४.Os और Is की स्ट्रिंग को क्या कहते है?
उत्तर-बाइट।
१५.कितने बिट्स में एक बाइट होती है?
उत्तर-8।

१६. Ctrl, shift तथा Alt इत्यादि कुंजिया क्या कहलाती है?
उत्तर-मॉडिफायर।
१७.कम्प्यूटर के भागों को जोड़ने वाला मुख्य सर्किट बोर्ड कौन सा है?
उत्तर-मदरबोर्ड।
१८. MS. Word क्या है इसके जनक कौन है?
उत्तर-एक वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम है तथा इसके जनक विलियम हेवरैरी गेट्स।

१९. निर्देशों का समूह क्या कहलाता है?
उत्तर-प्रोग्राम।
२०.विंडो स्क्रीन के बैकग्राउण्ड को क्या कहते है?
उत्तर-डेस्कटॉप।
२१.मॉडेम किसे कहते है?
उत्तर-कम्प्यूटरों को आपस में जोड़ने वाला यंत्र।

२२.सुपर कम्प्यूटर का स्मृति भंडार कितना होता है?
उत्तर- 52 मेगाबाइट 512 मैगाबाइट।
२३. ए. एल. यू.का पूरा नाम क्या है?
उत्तर-अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट।
२४.माइक्रो कम्प्यूटर किसे कहते है?
उत्तर-जिसकी स्मृति क्षमता 64 किलोबाइट से कई जीबी तक होती है।

२५. html का विस्तृत रूप क्या है?
उत्तर- हाइपर टैक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज।
२६. FTP का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- फ़ाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल।
२७. WAN का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- वाइड एरिया नेटवर्क।

२८. दो प्रमुख सर्च इंजन का बताओं?
उत्तर-याहू और गूगल।
२९. स्पैम किसे कहते है?
उत्तर- अवांछित ई-मेल मैसेज को।
३०.ओपन एजुकेशनल रिसोर्स शब्द का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर-यूनेस्कों।

३१.किस उपकरण के माध्यम से शिक्षक कंप्यूटर की स्क्रीन को दिवार पर दर्शा सकता है?
उत्तर- प्रोजेक्टर के माध्यम से।
३२.किस उपकरण का प्रयोग मैकेनिकल वस्तुओं के ब्लूप्रिंट बनाने में किया जाता है?
उत्तर-प्लास्टर का।
३३.प्रोजेक्टर की स्क्रीन को क्या कहते है?
उत्तर-प्रोजेक्शन स्क्रीन।

३४.दैनिक जीवन में निर्णय लेने में मदद करना जीवन कौशल की कौन सी विशेषता है?
उत्तर- विश्लेषणात्मक सोच।
३५. भावनात्मक समझ को किस प्रकार सीखा जाता है?उत्तर-अभ्यास से।
३६.निर्णय लेते वक्त किस विचार या मनोस्तिथि से दूर रहना चाहिए?
उत्तर- भावुकता से।

३७.तकनिकी शिक्षा पद्धति का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर-नकारात्मक तनावग्रस्त।
३८.स्कूली बच्चो को जीवन कौशल शिक्षा क्यों आवश्यक है?उत्तर-भविष्य एवं जीवन की चुनौतियों हेतु।
३९.चार्ल्स वुड ने अपनी रिपोर्ट किस शिक्षा पर दी थी?
उत्तर-व्यावसायिक शिक्षा पर।

४०. वर्धा शिक्षा योजना में किस बात पर विशेष बल दिया गया था?
उत्तर-बुनियादी शिक्षा।
४१.अभिप्रेरण के कुल कितने सिद्धांत है?
उत्तर-कुल 6 सिद्धांत है।
४२.कौन-सा प्रेरक वातावरण के सम्पर्क में आने से विकसित होता है?
उत्तर-अर्जित प्रेरक।

४३.अपनी स्वयं की इच्छा से कार्य करने वाले बालक में कौन-सी अभिप्रेरणा होती है?
उत्तर-सकारात्मक अभिप्रेरणा।
४४.विधालय में पुरस्कार के लाभ है?
उत्तर-मनोबल में वृद्धि।
४५.वह प्रेरक जो जन्मजात  होते है?
उत्तर-भूख प्यास नींद आदि।

४६.स्किनर किस देश के निवासी थे?
उत्तर-अमेरिका के।
४७.वह कौन-सा प्रभाव है जो छात्रों को शिक्षक का अनुकरण करने हेतु प्रभावित करता है?
उत्तर-पुनर्बलन प्रभाव।
४८.अनुशासनहीनता के निवारण हेतु कौन-से दो प्रयोग प्रमुख है?
उत्तर-सुधारात्मक एवं दंडात्मक प्रयोग।

४९.छात्र केंद्रित शिक्षण का क्या आशय है?
उत्तर-प्रत्येक छात्र की आवश्यकता का धयान रखना।
५०.एक अध्यापक के लिए सबसे मूल्यवान वस्तु है?
उत्तर-विधार्थियों का विश्वास।

अन्य विषयों के प्रश्नो को देखने के लिए इस लिंक पर जाये     तथा
अन्य लेखों के लिए यहाँ पर जाएँ

धन्यवाद दोस्तों।
लेखक- मा. दीपक कुमार         

1 comment: