Tuesday, March 27, 2018

इतिहास विषय के सम्पूर्ण प्रश्न देखिये एक नजर में भाग-एक

इतिहास विषय के सम्पूर्ण प्रश्न देखिये एक नजर में भाग-एक-

hello friends,
भारतीय इतिहास के सम्पूर्ण important प्रश्न व प्रश्नो के one word answer इस भाग में लेकर आया हूँ। जो कि आप लोगो को इधर-उधर से इकठ्ठा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सभी विषयों के अधिकतर प्रश्न आपको मेरे ब्लॉग के लिंक deepakhindigo.Blogspot.Com पर important series में ही मिल जाएँगे आप मेरे ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा share, like और comment भी करें।

१.बुद्ध का अंतिम वर्षाकाल कहाँ बीता था?
उत्तर- वैशाली।
२.बुद्ध ने किस मार्ग का उपदेश देते हुए कहा है कि मनुष्य को सभी प्रकार के आकर्षण एवं कायाक्लेश से बचना चाहिए उत्तर- मध्य मार्ग का।
३.सांसारिक दु:खों से मुक्ति हेतु बुद्ध ने किस मार्ग की बात कही?
उत्तर- अष्टांगिक मार्ग ।

४.महावीर का जन्म 540 ईसा पूर्व के लगभग वैशाली में कहाँ हुआ था?
उत्तर- कुंडलग्राम में।
५.जैन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रन्थ जो संस्कृत में लिखा गया है कौन सा है?
उत्तर-कल्पसूत्र।
६.जैन धर्म की द्वितीय संगीति का अध्यक्ष कौन था?
उत्तर-देवर्धि क्षमा श्रवण।

७.महावीर स्वामी का सर्वप्रथम अनुयायी कौन था?
उत्तर-दामाद जमाली।
८.जैन धर्म मुख्यतः किस वर्ग तक सीमित रहा?
उत्तर-व्यापारी वर्ग।
९.जैन धर्म के 12 अंगों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण अंग कौन से है?
उत्तर-आचरांग सूत्र एवं भगवती सूत्र।

१०.ऋग्वेद के श्लोंकों में किन तीर्थकरों के नामों का स्पष्ट उल्लेख हुआ?
उत्तर- ऋषभ एवं अरिष्टनेमी।
११.कल्पसूत्र नामक महत्वपूर्ण ग्रन्थ की रचना किसने की थी?
उत्तर-भद्रबाहु।
१२.जैन धर्म में कितने प्रकार के ज्ञान का उल्लेख मिलता है?
उत्तर-5 प्रकार के।

१३.पूर्व मुगलकाल में भारत की यात्रा करने वाला इब्नबतूता किस देश का निवासी था?
उत्तर- मोरक्को।
१४.रुसी यात्री एथेनिसियस निकितिन ने किस वर्ष दक्षिण भारत की यात्रा की थी?
उत्तर-1570 ई.
१५.1294 ई.में दक्षिण भारत में विजयनगर की यात्रा किसने की थी?
उत्तर-निकोलो कोंटी।

१६.हुमायूंनामा की रचना किसने की थी?
उत्तर-गुलबदन बेगम।
१७.तहकीक-ए-हिन्द नामक ग्रंथ की रचना किसने की थी?
उत्तर-अलबरूनी।
१८.ह्वेनसांग ने अपने यात्रा-वृत्तांत को किस नाम से प्रकाशित करवाया था?
उत्तर- ता-तंग-सि-यू-की।

१९.हर्ष के शासनकाल में कौन-सा चीनी यात्री भारत आया था?
उत्तर- ह्वेनसांग।
२०.भारत आने वाला पहला चीनी यात्री कौन था?
उत्तर- फाह्यान।
२१.प्रसिद्ध देवगढ़ के मंदिर का निर्माण किस काल में हुआ था?
उत्तर- गुप्तकाल।

२२.प्राचीन भारत में सर्वाधिक स्वर्ण सिक्के किन शासकों ने जारी किये थे?
उत्तर- गुप्त शासकों ने।
२३.भारत के कौन से प्राचीन अभिलेख प्रथम पठित अभिलेख है?
उत्तर- अशोक के अभिलेख।
२४.भारत के किस अभिलेख में पहली बार संस्कृत भाषा का प्रयोग हुआ?
उत्तर-जूनागढ़ अभिलेख।

२५.रत्नावली नामक प्रसिद्ध नाटक की रचना किसने की थी?
उत्तर- हर्ष।
२६.भारतीय साहित्य की पहली बार किस ग्रन्थ में ऐतिहासिकता की सम्पूर्ण झलक मिलती है?
उत्तर-राजतरंगिणी।
२७.12वीं सदी में रचित परिशिष्ट पर्व के रचयिता कौन थे?
उत्तर- हेमचंद।

२८.जैनों के धार्मिक ग्रंथो में सर्वाधिक प्राचीन कौन है?
उत्तर- बारह अंग।
२९.प्रसिद्ध बौद्धधर्म ग्रंथ ललितविस्तार की रचना कहाँ हुई?
उत्तर- नेपाल।
३०.मौर्यपूर्व के काल के किस स्रोत से हमें सर्वाधिक जानकारी मिलती है?
उत्तर-पुराण।

३१.साहित्यिक पुरातात्त्विक और विदेशी विवरण एक दूसरे के अनुपूरक स्रोत के रूप में पहली बार किस कल के संदर्भ में उपलब्ध होते है?
उत्तर- मौर्यकाल।
३२.पुरापाषाण काल को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर- आखेट-युग।
३३.बैल और हल की सहायता से कृषि कार्य की शुरुआत किस काल में हुई?
उत्तर- नवपाषाण काल।

३४.अग्नि का प्रयोग मानव ने किस काल में करना शुरू किया?
उत्तर- नवपाषाण काल।
३५.भारत के किस स्थल से नवपाषाण काल की संस्कृति के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए है?
उत्तर-मेहरगढ़।
३६.प्रागैतिहासिक काल में भारत के किस भाग के ग्रामों की विशेषता महिष्चयी थी?
उत्तर- दक्षिणी भाग।

३७.पुरापाषाण काल के लोगो को किस श्रेणी का समझा जाता है?
उत्तर-नेग्रीटो।
३८.मध्यपाषाण काल का सर्वाधिक प्रमुख लक्षण क्या था?
उत्तर- लघु औजार
३९.नवपाषाण काल के किस स्थल से पात्रों में रखकर शवों को दबाए जाने का अवशेष प्राप्त हुआहै?
उत्तर- आदिचनल्लूर।

४०.हड़प्पा सभ्यता में कौन सी प्रमुख खाद्यान्न पाई जाती है?
उत्तर- गेंहू और जौं।
४१.हड़प्पाई लोग किससे बने हल का प्रयोग करते थे?
उत्तर- लकड़ी के।
४२.सवतंत्रता प्राप्ति के बाद सर्वाधिक हड़प्पा कालीन स्थलों का पता कहाँ से चलता है?
उत्तर- गुजरात।

४३.मोहनजोदडो की सबसे बड़ी इमारत कौन सी है?
उत्तर- अनाज रखने का कोठार।
४४.हड़प्पाकालीन शहरों एवं नगरों को किस प्रकार बांटा गया था?
उत्तर-आयताकार खण्डों में।
४५.मोहनजोदड़ो का सबसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है?
उत्तर- विशाल स्नानागार।

४६.सिंधु सभ्यता का समूचा क्षेत्र किस आकार का है?
उत्तर- त्रिभुज।
४७.हड़प्पा और मोहनजोदड़ो किस नदी द्वारा जुड़े हुए थे?उत्तर- सिंधु ।
४८.हड़प्पा संस्कृति की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर- नगर प्रणाली।

४९.सैंधव सभ्यता के लोग किस धातु से परिचित नहीं थे?
उत्तर-लोहा ।
५०.मोहनजोदड़ो के निवासी किस जाती के थे?
उत्तर- भूमध्य सागरीय।
५१.सैंधव सभ्यता के निर्माता किस भाषा से सम्बंधित थे?
उत्तर- द्रविड़।

५२.सैधव स्थलों में किस जगह पर सर्वप्रथम कृषि के साक्ष्य उपलब्ध होते है?
उत्तर मेहरगढ़।
५३.चावल के उत्पादन के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त होते है?
उत्तर- रंगपुर एवं लोथल।
५४.मेसोपोटामिया अभिलेखों में सिंधु क्षेत्र का प्राचीन नाम क्या था?
उत्तर- मेलुहा।

५५.ऋग्वेद में किस यज्ञ का वर्णन सर्वाधिक बार आया है?
उत्तर- सोमयज्ञ।
५६.किस वेध की विप्पलाद एवं शौनक नामक दो शाखाएं है?
उत्तर-अथर्ववेद।
५७.किस ऋषि ने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया था?
उत्तर- अगस्त्य।

५८.वैदिक समाज का चार वर्णो में विभाजन का उल्लेख किस ग्रन्थ में प्राप्त होता है?
उत्तर- ऋग्वेद।
५९.पुनर्जन्म के सिद्धांत का प्रथम स्पष्ट साक्ष्य किस ग्रन्थ में प्राप्त होता है?
उत्तर- वृहदारयन्यक।
६०.किस अधिकारी को राजनिर्माता के रूप में जाना जाता है?
उत्तर-ग्रामणी।

६१.वैदिक साहित्य में अथर्ववेद को क्या कहा जाता है?
उत्तर- ब्रह्मवेद।
६२.ऋग्वेद में यमुना का कितनी बार उल्लेख मिलता है?
उत्तर- तीन बार।
६३.वैदिक काल में मुख्य विवाह संस्कार कहलाता था?
उत्तर- पाणिग्रहण।

६४.आजीवन अविवाहित रहने वाली कन्याओं को वैदिक काल में क्या कहा जाता है?
उत्तर- अमाजू।
६५.किस वेदांक से हमें शब्दों की व्युत्पत्ति के सम्बन्ध में पता चलता है?
उत्तर-निरुक्त।
६६.'सत्यमेव जयते' किस उपनिषद से उद्धत है?
उत्तर- मुंण्ड़कोपनिषद।

६७.किस उपनिषद ब्रह्मचर्य गृहस्थ वानप्रस्थ एवं सन्यास आश्रमो का वर्णन हुआ है?
उत्तर- जाबाल उपनिषद।
६८.ऋग्वेद में उल्लिखित नदियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी कौन-सी थी?
उत्तर- सरस्वती।
६९.किस वैध की रचना गद्य और पद्य दोनों में की गई?
उत्तर- यजुर्वेद।

७०.किसने आर्यों का मूल निवास स्थान उत्तरीधुर्व बताया है?
उत्तर- बाल गंगाधर तिलक।
७१.प्रारम्भिक वैदिक समाज मुख्यत:किस पर आधारित था?
उत्तर- पशुपालन पर।
७२.उत्तरवैदिक काल में संग्रहित होता था।
उत्तर- कोषाध्यक्ष।

७३.इक्ष्वाकु वंश के शासकों का राज्य किस जनपद में था?
उत्तर-अश्मक।
७४.बौद्धस्तूप का निर्माण किस गणराज्य के लोगो ने किया था?
उत्तर- अलकप्प के बुली।
७५.वैशाली की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- विशाल।

७६.रामग्राम किस गणराज्य की राजधानी थी?
उत्तर- कोलिय।
७७.कौन-सा एकमात्र जनपद दक्षिण भारत में स्थित है?
उत्तर- अश्मक।
७८.रुहेलखंड तथा मध्य दोआब के क्षेत्र में कौन सा महाजनपद स्थित था?
उत्तर- पंचाल।

७९.एक शांतिप्रिय राज्य के रूप में मेगस्थनीज ने किस जनपद का उल्लेख किया है?
उत्तर- शूरसेन।
८०.वैशाली किस महाजनपद की राजधानी थी?
उत्तर- वज्जि।
८१.पाणिनि ने अपने अष्टाध्यायी में कितने जनपदों का उल्लेख किया है?
उत्तर- 22 जनपदों का।

८२.प्राचीन भारत में लिखे गए सबसे पहले महाकाव्य के लेखक कौन थे?
उत्तर- वाल्मीकि।
८३.रामायण का रचनाकाल ६००ई.पू.में किसके द्वारा निर्धारित किया गया था?
उत्तर- कामिल बुल्के।
८४.पुरातात्विक एवं साहित्यिक दोनों साक्ष्यों में महाभारत किस समय एक पवित्र धर्मिक ग्रंथ के रूप में स्थापित हो चूका था?
उत्तर- 400 ई.

८५.रामायण में कुल कितने काण्ड है?
उत्तर-सात।
८६.सर्वाधिक 40 प्रकार के संस्कारों का वर्णन किस सूत्रकार ने किया है ?
उत्तर- गौतम।
८७.पांच महायज्ञ तथा श्रौतयज्ञ किस काल के प्रमुख यज्ञकर्म थे?
उत्तर-सूत्रकाल।

८८.मगध की राजधानी राजगृह से हटाकर पाटलिपुत्र किस शासक के द्वारा स्थानांतरित कर दी गयी थी?
उत्तर-अजातशत्रु।
८९.मेगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में कितने वर्ष रहा था?
उत्तर- छह वर्ष।
९०.यूनानी लेखकों ने चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए किस नाम का प्रयोग किया है?
उत्तर-सेंड्रोकोट्स।

९१.किस ग्रन्थ में चन्द्रगुप्त को वृषल तथा कुलहीन कहा गया है?
उत्तर- मुद्राराक्षस।
९२.चन्द्रगुप्त ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में किस धर्म को अपनाया था?
उत्तर- जैनधर्म को।
९३.मौर्यों के काल में साम्राज्य की राजधानी थी?
उत्तर- पाटलिपुत्र।

९४.हिन्दु राजशासन के ऊपर प्राचीनतम उपलब्ध रचना है?उत्तर-अर्थशास्त्र।
९५.मौर्य काल में किस नगर को विश्व के नगरों की रानी की संज्ञा दी गयी?
उत्तर- पाटलिपुत्र।
९६.मेगस्थनीज ने किस महत्वपूर्ण ग्रन्थ की रचना की थी?
उत्तर-इंडिका।

९७.कौटिल्य के अर्थशास्त्र में चोरक दमनक आदि का उल्लेख किया है ये क्या थे?
उत्तर- मसालें।
९८.अपनी प्रजा के नैतिक उत्थान के लिए अशोक ने जिन आचारों की सहिंता प्रस्तुत की उसे क्या कहते है?
उत्तर- धम्म

९९.बिन्दुसार की मृत्यु के समय अशोक कहाँ का वायसराय था?
उत्तर- उज्जैन।
१००.किस ग्रन्थ से पता चलता है कि अशोक ने कश्मीर में वितास्ता नदी के किनारे 'श्रीनगर' नगर की स्थापना की थी?
उत्तर- राजतरंगिणी में।
                interview में सफलता के लिए देखे लिंक online पैसे कैसे कमाए देखिये यहाँ पर   

धन्यवाद दोस्तों 

लेखक-: दीपक कुमार   

                         

1 comment: