Friday, October 5, 2018

करेंट अफेयर्स 2018 सम्पूर्ण प्रश्न part-1

करेंट अफेयर्स 2018 सम्पूर्ण प्रश्न part-1 

दोस्तों नमस्कार,  आज मैं आपके लिए एक नई सीरीज शुरु करने जा रहां हूँ जिसमे मैंने एक part में लगभग 100 प्रश्नो को रखा है जिनके दस-दस  प्रश्नो के सेट बनाये है जिनके उत्तर दस प्रश्नो के बाद लिखे गए है आप देख लें और like comment और share जरूर करे

प्रश्न- 1.  1 जनवरी 2018 को भारत का नया विदेश सचिव किसे नियुक्त किया गया?

प्रश्न- 2.  1 जनवरी 2018  को राज्य को 2 अक्टूबर 2019 की राष्ट्रीय निर्धारित सीमा से पहले खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया?

प्रश्न-3. 1 जनवरी 2018 को किसने पहली बार रणजी ट्राफी 2017-18 जीतकर इतिहास रचा?

प्रश्न 4. 1 जनवरी 2018 को किस फिल्म सुपरस्टार ने राजनीति में प्रवेश किया करने की घोषणा कर पार्टी का लोगो और वेब साइट जारी की

प्रश्न 5. 1 जनवरी 2018 को गेल इंडिया ने किस राज्य में भारत का दूसरा सबसे बड़ा छत सौर संयंत्र लगाया?

प्रश्न-6. 1 जनवरी 2018 को किन दो देशो ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचि का अदान प्रदान किया?

प्रश्न-7. 1 जनवरी 2018 को किन दो देशो में पहली बार वैट लगाया?

प्रश्न-8. केंद्रीय मंत्रीमंडल ने किस जगह पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की स्थापना की मंजूरी दी?

प्रश्न- 9 जनवरी 2018 में किस देश ने हरबा क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया?

प्रश्न-10  केंद्र सरकार ने श्रीनगर से लेह के दुर्गम सड़क मार्ग को सफल बनाने वाली किस सुरंग को मंजूरी दी?

उत्तरमाला (1 से -10 )तक यहाँ है

1. विजय केशव गोखले. 2. अरुणाचल प्रदेश. 
3. विधर्भ ने दिल्ली को हराकर 4. रजनीकांत. 5. उत्तर प्रदेश 6. भारत और पाकिस्तान 7. सऊदी अरब और यूएई में 
8. हिमाचल प्रदेश 9. पाकिस्तान 10. जोजिला सुरंग 

प्रश्न-11 अमेरिका ने किस देश से सभी प्रकार के सुरक्षा सहयोग को निलंबित करने की घोषणा की है?

प्रश्न-12. उच्चतम न्यायालय ने किस राज्य को रणजी ट्रॉफी में खेलने की मंजूरी दी?

प्रश्न-13. 4  जनवरी 2018  को विश्वभर में  किस दिवस के रूप में मनाया गया?

प्रश्न-.14.  5 जनवरी 2018 को खेलो इंडिया का लोगो जारी किया गया यह लोगो किसके द्वारा तैयार किया गया है?

प्रश्न 15. 6 जनवरी 2018 को क्रिकेट में 12000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाडी कौन बने?

प्रश्न-16.  किस राज्य ने 2018 में अपना नया लोगो 'सिंह स्तम्भ' जारी किया?

प्रश्न 17. 6-7 जनवरी 2018 को क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का आयोजन आसियान इंडिया प्रवासी दिवस समारोह के नाम से कहाँ किया गया?

प्रश्न-18. जनवरी 2018 में किसे गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चयनित किया गया?

प्रश्न 19. भारत का पहला सबसे तेज चलने वाला किस सुपर कम्प्यूटर को लॉन्च किया गया?

प्रश्न 20. ई-सिगरेट पीने पर किस प्रदेश ने पूर्ण प्रतिबंध लगाया है?

उत्तरमाला प्रश्न 11-20 तक यहाँ है-

11. पाकिस्तान 12. बिहार 13. लुई ब्रेल दिवस 
14. ओगिल्वी इंडिया 15. एलिस्टर कुक इंग्लैण्ड 
16. पश्चिम बंगाल 17. सिंगापुर  
18. अभिनेता अजीज अंसारी 19. प्रत्युष सुपर कम्प्यूटर 
20. बिहार

प्रश्न 21. दिल्ली सरकार द्वारा प्रतिवर्ष कितने बुजुर्गो को मुफ्त में तीर्थ यात्रा करायी जाएगी?

प्रश्न 22. सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में आदि शंकराचार्य को किस सरकार द्वारा शामिल किया गया ?

प्रश्न 23. खाद्य सुरक्षा और पोषण पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के पहले गोलमेज सम्मेलन का आयोजन कहाँ और कब किया गया?

प्रश्न 24.प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का सफल आयोजन कहाँ किया गया?

प्रश्न 25. स्कीइंग में अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय कौन बनी?

प्रश्न 26. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघठन(इसरो) का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?

प्रश्न-27. 12 जनवरी 2018 को भारत में किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?

प्रश्न 28. किस राज्य के मंदरसों में संस्कृत को वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की?

प्रश्न 29.विश्व आर्थिक मंच द्वारा जारी वैश्विक विनिर्माण सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान दिया गया है?

प्रश्न 30. टी- 20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन बने?

उत्तरमाला 21-30 देखे :-

21. 77000 बुजुर्गो 22. मध्यप्रदेश सरकार 23. दिल्ली में 24. नई दिल्ली 25.आँचल ठाकुर 26. के सिवन 
27. राष्ट्रीय युवा दिवस 28. उत्तराखंड 
29. 31वां दक्षिण कोरिया 30. ऋषभ पंत 32 गेंदों में  दोस्त

आपको ये प्रश्नों की सीरीज कैसी लगी।

धन्यवाद
लेखक दीपक कुमार    

1 comment: