Sunday, March 25, 2018

हिंदी व्याकरण के भाग 3 में परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर ।

हिंदी व्याकरण के भाग 3 में परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण  प्रश्न- उत्तर ।

दोस्तों नमस्कार,
आज मैं, हिंदी व्याकरण की सीरीज के भाग तीन में कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लेकर आया हूँ,जो आगामी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

इसके बाद मैं,  भारतीय स्वतंत्रता, समाज सुधारक,भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक आपदा तथा पर्यावरण आदि से सम्बंधित प्रश्नो की series सुरु करने जा रहा हूँ।

मैं सभी विषयों से जुड़े कुछ खास प्रश्नो को आप लोगो तक पहुंचने का प्रयास करता रहूँगा। ताकि आप लोगो को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
       
          हिंदी व्याकरण भाग-३.
१.किस रस को रसराज की संज्ञा दी जाती है?
उत्तर-श्रृंगार रस।
२.दोहा किस प्रकार की मात्रिक छंद है?
उत्तर- अर्द्ध सममात्रिक छंद।
३.अलंकार को कितने भागो में बांटा गया है?
उत्तर- दो भागो में।

४ वीर रस का स्थाई भाव क्या है?
उत्तर- उत्साह।
५.किसके माध्यम से भाषा को सजीव बनाया जाता है?
उत्तर- लोकोक्तियों के माध्यम से।
६.मुहावरा शब्द किस भाषा का है?
उत्तर-अरबी भाषा।

७.रचियता शब्द की शुद्ध वर्तनी लिखिए।
उत्तर-रचयिता।
८.कृषि हमारी व्यवस्था की रीढ़ है वाक्य को शुद्ध कीजिये।उत्तर- कृषि हमारी व्यवस्था का आधार है।
९.अर्थ के आधार पर वाक्यों को कितने भाग में बांटा गया है? उत्तर- आठ भागो में।

१०.रचना के आधार पर वाक्यों के कितने प्रकार है?
उत्तर- तीन -(सरल वाक्य, मिश्र वाक्य,सयुंक्त वाक्य)।
११.उपवाक्य के कितने भेद है?
उत्तर- दो(प्रधान उपवाक्य, आश्रित उपवाक्य)।
१२.आतुर शब्द के कोई दो शब्द बताइये।
उत्तर-व्यग्र और रोगी।

१३.अनेकार्थी शब्दों का प्रयोग अधिकतर कहाँ मिलता है?उत्तर- काव्य में।
१४.कनक धतूरा शब्द के लिए प्रयुक्त होने वाला एक शब्द कौन सा है?
उत्तर- सोना।
१५.स्वेच्छाचारी शब्द के लिए कौन सा शब्द प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- उन्मत।

१६.जिसके विषय में ज्ञान न हो के लिए एक शब्द लिखिए। उत्तर-अनजान।
१७. युयुत्स का अर्थ क्या है?
उत्तर- युद्ध की इच्छा रखने वाला।
१८.अच्छाई और बुराई को पहचानने का गुण क्या कहलाता है?
उत्तर- विवेक।

१९.पूरब और उत्तर के बीच की दिशा को क्या कहते है? उत्तर- ईशान।
२०.जो सबसे आगे रहता हो उसको क्या कहते है?
उत्तर- अग्रणी।
२१.जिसके विषय में ज्ञान न हो के लिए एक शब्द लिखिए। उत्तर- अनजान।

२२.अन्तेवासी शब्द के लिए वाक्यांश लिखिए।
उत्तर- गुरु के समीप रहने वाला।
२३.विलोम शाब्दिक अर्थ लिखिए।
उत्तर- विपरीत।
२४.गरिमा का विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर- लघिमा।

२५.दयालु शब्द के लिए प्रयुक्त होने वाले विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर-निर्दयी।
२६.कुरूप शब्द का विलोम शब्द बताइये।
उत्तर- सुंदर।
२७.आकर्षण का विलोम लिखिए।
उत्तर- विकर्षण।

२८.भाषा में अभिव्यक्ति किसके प्रयोग से बढ़ती है?
उत्तर-विलोम शब्द से।
२९.खद्योत किसका पर्यायवाची है?
उत्तर- जुगनू।
३०.दन्तच्छद शब्द किसके पर्यायवाची के रूप में प्रयुक्त होता है?
उत्तर- ओंठ या होंठ।
interview में कैसे सफल हो,online पैसे कैसे कमाए देखे सभी जानकारी यहाँ पर
                    
लेखक:- दीपक कुमार        

No comments:

Post a Comment