भरतीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न यहाँ उपलब्ध है।
दोस्तों नमस्कारआज मैं आप लोगो के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के कुछ खास प्रश्नो को लेकर आया हूँ जो कि आपकी परीक्षा के लिए सहायक सिद्ध होंगें में नीचे कुछ लिंक दे रहा हूँ।
आप उन्हें भी देख ले हो सकता है कि इनमे भी आपके लिए कुछ लाभदायक जानकारियां मिल जायें।
अन्य विषयों के प्रश्न यहाँ देखें।
1. केंद्र व राज्य के मध्य करों के विभाजन के सम्बन्ध में सिफारिशें कौन करता है?
उत्तर-वित्त आयोग
2. बाजार अर्थव्यवस्था में किस तथ्य पर बल दिया जाता है?
उत्तर-व्यक्तिगत सवतंत्रता।
3. किसी राष्ट्र में विकास हो रहा है या नहीं। इस तथ्य के अन्वेषण का पारम्परिक अस्त्र क्या है?
उत्तर-सकल घरेलू उत्पाद की संवृद्धि दर।
4.सम्पदा शुल्क को किस वर्ष समाप्त कर दिया गया?
उत्तर- 1 अप्रैल 1985
5.रोस्तोव के अनुसार प्रारम्भिक चरण में निवेश का स्तर राष्ट्रीय आय का न्यूनतम कितने प्रतिशत होना चाहिए?
उत्तर- 10 प्रतिशत।
6.भूमि का हस्तांतरण किस व्यवस्था का प्रमुख तथ्य था?
उत्तर- स्थायी बंदोबस्त।
7. किस अधिनियम द्वारा ब्रिटिश व्यापारियों को भारत में एकतरफा मुक्त व्यापार की अनुमति प्रदान की गई?
उत्तर- चार्टर अधिनियम 1813।
8. भारत में कृषि का वाणिज्यीकरण कब हुआ?
उत्तर- 19 वीं सदी के उत्तरार्द्ध में।
9. सीमा शुल्क ढांचे में परिवर्तन की सिफारिशें किस समिति ने की?
उत्तर-राजा चेलैया समिति
10. भारत में कितने प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है?
उत्तर- 65 प्रतिशत।
11. विस्तृतात्मक आयोजन की विधि किन देशों में अनाई जाती है?
उत्तर-समाजवादी।
12. किस आयोजन के अंतर्गत बाजार के परिचालन के माध्यम से आर्थिक उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है?उत्तर-अभिप्रेरण आयोजन।
13. भारत में रोलिंग आयोजन की अवधारणा को किस वर्ष में अपनाया गया?
उत्तर- 1978।
14. भारत के लिए आयोजित अर्थव्यवस्था नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर- एम.विश्वरैय्या।
15. स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात सर्वप्रथम राष्ट्रीय वन नीति किस वर्ष घोषित की गई?
उत्तर- 1952।
16. देश का लगभग कितने हेक्टेयर भग मृदा में लवणता एवं क्षारीयता की समस्या से ग्रस्त है?
उत्तर- 60 लाख हेक्टेयर।
17. फारेस्ट ऑफ़ इंडिया का स्थापना वर्ष क्या है?
उत्तर- 1981।
18.भारत में प्रथम समय जनगणना किस वर्ष पूर्ण हुई?
उत्तर- 1872।
19.सकल राजकोषीय घाटे को जानने के लिए व्यय और विशुद्ध उधार के योग में से किसे हटाया जाता है?
उत्तर-राजस्व
20. जनगणना अधिनियम किस वर्ष बनाया गया था?
उत्तर- 1948।
21. किसी एक लेखा वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं व सेवाओं का बाजार कीमत पर मूल्य योग क्या कहलाता है?
उत्तर- राष्ट्रीय आय।
22. प्रति व्यक्ति आय किस प्रकार प्राप्त की जाती है?
उत्तर- प्रति व्यक्ति आय बराबर राष्ट्रीय आय /कुल जनसंख्या।
23. राष्ट्रीय आय का आकलन किस प्रकार की कीमतों पर किया जाता है?
उत्तर- चालू एवं स्थिर।
२४.भारत में राष्ट्रीय आय का अनुमान सर्वप्रथम किसने और कब लगाया था?
उत्तर-दादा भाई नौरोजी 1867-68।
25. भारत में बचत का अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक के अतिरिक्त और कौन लगता है?
उत्तर- केन्द्रीय सांखियकी संघटन (cso)।
26. भारत में निर्धनता के अध्यक्ष हेतु उपयुक्त है?
उत्तर-निरपेक्षता सिद्धांत।
27. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना कब प्रारम्भ की गयी थी?
उत्तर- 1 अप्रैल 1999 से ।
28. राष्ट्रीय पेयजल मिशन कब आरम्भ किया गया?
उत्तर- 1986 में ।
29. लोक कार्यक्रम और ग्रामीण प्रौद्योगिकी विकास परिषद का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- नई दिल्ली।
30. एक रूपये के सिक्के व नोट जिस श्रेणी में आते है?
उत्तर- लीगल टेंडर मनी।
31. किस अधिनियम के अंतर्गत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सेवाकाल के दौरान किसी दुर्घटना में मृत्यु या अपंग होने की स्थिति में मुवावजा देने का प्रावधान है?
उत्तर- श्रमिक मुवावजा अधिनियम 1923।
32. बाजार दशाओं में परिवर्तन के फलस्वरूप उतपन्न होने वाली बेरोजगारी को क्या कहते है?
उत्तर-घर्षणात्मक बेरोजगारी।
33. कृषि के तीन मुख्य आगत कौन-कौन से है?
उत्तर- सिंचाई, बीज, उर्वरक।
34. उर्वरक कितने प्रकार के होते है व कौन-कौन से है?
उत्तर- तीन नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटास।
35. हरित क्रांति के जनक के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर-नॉर्मन बोरलॉग।
36. कृषि विकास एजेंसी के अंतर्गत सीमांत किसान किन्हे माना गया है?
उत्तर- 2.5 एकड़ से कम भूमि वाले किसान।
37. प्राकृतिक रबड़ किस वृक्ष से प्राप्त होता है?
उत्तर-हेविया ब्रेसीलीऐसिंस।
38. सिन्थेटिक रबड़ का निर्माण किससे किया जाता है?
उत्तर-पेट्रोलियम।
39. मानसून पर निर्भर क्षेत्र कुल खाद्यान उत्पादन का कितने प्रतिशत उत्पादन करते है?
उत्तर-लगभग 44 प्रतिशत।
40. पीली क्रांति से तात्पर्य है?
उत्तर-तिलहन उत्पादन।
41. देश में मीट्रिक प्रणाली कब से लागू की गई?
उत्तर- 1अप्रैल 1962।
42. अराबिका एवं रोबस्टा किसकी दो मुख्य किस्मे है?
उत्तर-कॉफी।
43. भारतीय वैज्ञानिक माप विज्ञान संस्थान कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर-रांची में।
44.खाद्य सुरक्षा की कितनी अवस्थायें स्वीकार की गई?
उत्तर-चार।
45. दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर-प्रथम।
46. जमींदार भू धारण प्रणाली को किसने कब और कहाँ प्रारम्भ किया?
उत्तर-लार्ड कार्नवालिस (बंगाल 1793)।
47. स्वतंत्रता प्राप्ति के काल में भूमि सुधारों द्वारा विकास के संबंध में कौन-सी दो विचारधाराएं सामने आई?
उत्तर-समाजवादी और पूंजीवादी।
48. किसान को उसके विभिन्न स्थलों में बिखरे जोतो के स्थान पर एक सुसंहत जोत प्रदान करना क्या कहलाता है?
उत्तर-चकबंदी।
49.1935 में स्थापित किस बैंक की स्थापना सरकारी आंदोलन के विकास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था?
उत्तर-भारतीय रिजर्व बैंक।
50. बहुउद्देशीय सहकारी समितियाँ किस अन्य नाम से भी जानी जाती है?
उत्तर-सेवा सहकारी समितियां।
51. भारत में अंग्रेजी आर्थिक नीति के प्रथम चरण को क्या कहा जाता है?
उत्तर-वाणिज्यवादी चरण।
52.किस औद्योगिक नीति प्रस्ताव को भारत का आर्थिक संविधान भी कहते है?
उत्तर-औद्योगिक नीति 1956।
53. सार्वजनिक क्षेत्र में सरकारी अंश में कमी करना क्या कहलाता है?
उत्तर-विनिवेश।
54. भारत में योजना आयोग का स्थापना वर्ष कौन-सा है?
उत्तर- 1950।
55.भारत सरकार ने अपना प्रथम औद्योगिक नीति प्रस्ताव कब जारी किया?
उत्तर- 6 अप्रैल 1948 को।
56. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सरकारी स्वामित्वाधिकार अंश को कम करने की प्रक्रिया सुझाने एवं इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से किस समिति का गठन किया गया?
उत्तर-रंगराजन समिति।
57. भारतीय जहारानी उद्योग में प्रत्येक जहाज की औसत की आयु कितनी आंकी गयी है?
उत्तर-लगभग 17 वर्ष।
58. कोंकण रेलवे परियोजना के अंतर्गत रेलमार्ग की कुल दूरी कितनी है?
उत्तर- 760 किलोमीटर।
59. राष्ट्रीय दूरसंचार नीति किस वर्ष घोषित की गई थी?
उत्तर- 1994।
60. भारतीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान कहाँ है?
उत्तर-फरीदाबाद।
61. यदि कोई राष्ट्र कच्चे माल खाद्यान्नों एवं खनिज पदार्थों का निर्यात करता है तो वह विकास के किस चरण में है?
उत्तर-आरम्भिक चरण।
62. विनिर्मित वस्तुओं में सर्वाधिक आय किससे प्राप्त होती है?
उत्तर-रत्न एवं आभूषण।
63. भरतीय निर्यात का सर्वाधिक भाग किस राष्ट्र को भेजा जाता है?
उत्तर-संयुक्त राज्य अमेरिका।
64. नाम शब्द प्रतीक या आदर्श वाक्य या इनका संयोजन किसके अंतर्गत आता है?
उत्तर-ट्रेडमार्क।
65. भुगतान संतुलन लेखों के दो भाग कौन से है?
उत्तर-चालू लेखा एवं पूंजीगत लेखा।
66. विदेशी पूंजी किसी भी देश को किन दो रूपों में प्राप्त हो सकती है?
उत्तर-रियायती सहायता एवं गैर रियायती सहायता।
67. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष व विश्व बैंक की स्थापना किस व्यवस्था के अंतर्गत की गई?
उत्तर-नवीन व्यवस्था (ब्रेटनवुड व्यवस्था)।
68. प्रत्येक देश निर्धारित कोर्ट के अनुसार आई. एम. एफ. कोष में अंशदान करता है इसे किस रूप में व्यक्त किया जाता है?
उत्तर-विशेष आहरण अधिकार (SDR)।
69.मार्क संरक्षण अधिनियम कब से प्रभावी हुआ?
उत्तर- 1 जून 1942।
70. रॉयल्टी भुगतान पर उच्च सीमा किस अधिनियम द्वारा लागू की गई है?
उत्तर- भारतीय पेटेंट अधिनियम 1970
71.उत्पादक व उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने किस प्रणाली को आरम्भ किया?
उत्तर-सार्वजनिक वितरण प्रणाली
72. मुद्रास्फीति का मुख्य कारण किसके मध्य असंतुलन का उतपन्न होना है?
उत्तर- मांग व आपूर्ति।
73. भारत की मुद्रा किस पद्धति पर आधारित है?
उत्तर-दशमलव पद्धति।
74. रिजर्व बैंक के अंतर्गत संचालित निजी क्षेत्र का पहला बैंक कौन-सा है?
उत्तर-यूटीआई बैंक लिमिटेड (1994)।
75. भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया गया?
उत्तर- 1949।
76. मुद्रा-मुद्रण हेतु भारतीय रिजर्व बैंक किस विभाग की स्थापना की है?
उत्तर-निर्गमन।
77. भारत में ग्रामीण साख सुलभ करने वाले संस्थानों की शिखर संस्था कौन-सी है?
उत्तर-नाबार्ड।
78. उद्यमियों व निवेशकों के मध्य कार्य करने वाले वित्तीय मध्यवर्ती क्या कहलाते है?
उत्तर-मर्चेंट बैंकर।
79. 1955 में इम्पीरियल बैंक का राष्ट्रीयकरण कर किस बैंक की स्थापना की गई?
उत्तर-भारतीय स्टेट बैंक।
80. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर- 15 अगस्त 1995 ।
81. एक रूपये के नोट को कौन जारी करता है व किसके हस्ताक्षर होते है?
उत्तर- वित्त मंत्रालय,वित्त सचिव।
82. जीवन के भौतिक गुणवत्ता सूचकांक का विकास किसने और कब किया?
उत्तर-मौरिस डब (1880)।
83. आम आदमी के बेहतर जीवन के लिए तीन मुलभुत मूल्यों की चर्चा किसने की?
उत्तर-प्रो.गॉलेट।
84. 1950-51 में सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का योगदान कितने प्रतिशत था?
उत्तर-50 प्रतिशत।
85.भारत में किस वर्ष से निरंतर जनगणना की जाती है?
उत्तर- 1881।
दोस्तो यें प्रश्न आपको कैसे लगे? कृपया कमेंट करके जरूर बतायें।
धन्यवाद दोस्तो।
No comments:
Post a Comment