Wednesday, April 11, 2018

देश की शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न important series me

देश की शासन व्यवस्था के महत्वपूर्ण प्रश्न important series me  

दोस्तों नमस्कार 
आज मैं आपके लिए हमारे देश की शासन व्यवस्था के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों को लेकर आया हूँ जो आपके लिए बहुमल्य होंगे।
अन्य विषयों के लिंक यहाँ उपलब्ध है।   

1. संविधान में संशोधन किसके द्वारा किया जा सकता है?
उत्तर-संसद द्वारा।
2. संविधान में नवीं अनुसूची को किस वर्ष जोड़ा गया?
उत्तर- 1951।

3. मंडल आयोग का गठन कब किया गया?
उत्तर- 20 सितंबर 1978।
4. किस अनुच्छेद में यह उपबंध है कि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग होगा?
उत्तर- अनुच्छेद-338।

5. प्रथम राजभषा आयोग का गठन कब हुआ?

उत्तर-1955 में।
6. परिसीमन आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर- मुख्य चुनाव आयुक्त।

7. भारतीय वन सेवा को किस सेवा के अंतर्गत रखा गया है?
उत्तर- अखिल भारतीय सेवा।
8. संघ लोक सेवा आयोग के लिए व्यय का भार कौन वहन करता है?
उत्तर-भारत की संचित निधि।

8. लोक सेवा आयोग के किसी भी सदस्य को हटाए जाने के लिए किसके प्रतिवेदन की आवश्यकता पड़ती है?
उत्तर-उच्चतम न्यायालय।
9. राज्य लोक सेवाओं को प्रतिपादित करने की शक्ति किसे प्रदान की गई?
उत्तर-राष्ट्रपति।

10. भारतीय विदेश सेवा किस सेवा के अंतर्गत आती है?
उत्तर- केंद्रीय सेवा।
11. भारतीय सविधान कितने प्रकार की लोक सेवाएं प्रदान करता है?
उत्तर- तीन।

12. शिक्षा को किस सूची के अंतर्गत रखा गया है?
उत्तर- समवर्ती सूची।
13. संघ एवं राज्य दोनों अपने प्राधिकार के लिए किस पर निर्भर है?
उत्तर- संविधान।

14. भारत में न्यायिक अपील करने के लिए अंतिम न्यायाधिकरण क्या है?
उत्तर-उच्चतम न्यायालय।
15.उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए किसी उच्च न्यायालय में वकील के रूप में कितने वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक है?
उत्तर- 10 वर्ष।

16. संघ राज्य क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था का निर्धारण कौन करता है?
उत्तर- संसद।
17. सविधान का कौन सा भाग संघ राज्य क्षेत्र से संबंधित उपबंधों का उल्लेख करता है?
उत्तर-भाग -8।

18. किसी भी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोसित करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
उत्तर-राष्ट्रपति को।
19. संविधान का कौन सा भाग पंचायती राज व्यवस्था की व्याख्या करता है?
उत्तर- भाग-9।

20. कौन-सा अनच्छेद जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है?
उत्तर-अनुच्छेद 370 ।
21. किस राज्य की विधान सभा का कार्यकाल 6 वर्ष है?
उत्तर-जम्मू कश्मीर ।

22. विधान परिषद में प्रत्येक दो वर्ष में कितने सदस्य अवकाश ग्रहण करते है?
उत्तर- एक- तिहाई।
23. विधान परिषद के लिए चुने जाने के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी होती है?
उत्तर- 30 वर्ष।

24. विधान परिषद का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर- विधान परिषद कभी विघटित नहीं होती।
25. राज्य विधायिका की संरचना में कौन- कौन शामिल होता है?
उत्तर-राज्यपाल, विधान सभा, विधान परिषद ।

26. विधान सभा के सदस्यों के निर्वाचन के लिए कौन -सी प्रक्रिया अपनायी जाती है?

उत्तर- प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली।
27. राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश कितने समय के पश्चात स्वतः समाप्त हो जाता है?
उत्तर- 6 सप्ताह।

28. विधान परिषद के अध्यक्ष का चुनाव कौन करता है?

उत्तर-परिषद के चुने हुए सदस्य।
29. कौन-सा अनुच्छेद राज्यपाल को विधायी शक्ति प्रदान करता है?
उत्तर-अनुच्छेद- 174।

30. विधान परिषद किसी भी धन विधेयक को कितने दिन तक अपने पास रख सकती है?

उत्तर- 14 दिन।
31. किसकी सिफारिश के आभाव में राज्य विधान परिषद में धन विधेयक को पेश नहीं किया जा सकता?
उत्तर-राज्यपाल 

32. राज्यों में कार्यपालिका की वास्तविक शक्ति किसमें निहित होती है?

उत्तर-मंत्रिपरिषद।
33. राज्य में मंत्रिपरिषद की संख्या कौन निर्धारित करता है?
उत्तर-मुख्यमंत्री।

34. राज्यपाल राष्ट्रपति के परामर्श से अध्यादेश जारी कर सकता है।यह कौन -सा अनुच्छेद उपबंधित करता है?

उत्तर-अनुच्छेद-213।
35.राज्यपाल के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा कितनी है?
उत्तर- 35 वर्ष।

36. राज्य लोकसेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राज्यपाल।
37. राज्यों के विश्वविद्यालों का पदेन कुलपति कौन होता है?
उत्तर-राज्यपाल।

38. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

उत्तर- 6 वर्ष।
39. नियंत्रक-महालेखा परीक्षक की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
उत्तर-राष्ट्रपति।

40. लोकसभा में सीटों का निर्धारण किस आधार पर किया जाता है?

उत्तर- जनसंख्या के आधार पर।
41. संविधान का कौन-सा भाग संघीय विधायिका से संबंधित विषयों का उल्लेख करता है?
उत्तर-भाग-5।

42. अविश्वास प्रस्ताव के लिए कितने सदस्यों की सहमति की आवश्यकता होती है?

उत्तर-50 सदस्यों की।
43. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
उत्तर-लोकसभा।

44. संसद के कितने सत्र होते है?

उत्तर-तीन  बजट, ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन।
45. संसद के दोनों सदनों में प्रश्नकाल के ठीक बाद के समय को क्या कहा जाता है?
उत्तर-शून्यकाल।

46. भारत का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?

उत्तर- राष्ट्रपति।
47. संघीय कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित है?
उत्तर-राष्ट्रपति।

48. संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है?

उत्तर-भाग -3 
49. जन्म से नागरिकता का क्या तात्पर्य है?
उत्तर- 26 जनवरी1950 या उसके पश्चात् जिसका जन्म हुआ।

50. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?

उत्तर-एकल।
51. मूल संविधान में कितने राज्यों का उल्लेख था?
उत्तर- 27।

52. संविधान की आत्मा किसको कहा गया है?

उत्तर- प्रस्तावना को।
53. संसदात्मक लोकतान्त्रिक प्रणाली कहाँ से प्रेरित है?
उत्तर- ब्रिटेन से।


54. संघीय शासन प्रणाली संविधान में कहां से लिया गया है?
उत्तर- कनाडा।
55. भारतीय संविधान को किस वर्ष अंगीकृत किया गया है?
उत्तर-26 नवंबर 1949 को।

धन्यवाद

लेखक:-
मा.दीपक कुमार                                   

No comments:

Post a Comment