सामान्य विज्ञान भाग 4 में महत्वपूर्ण परीक्षा उपयोगी प्रश्न उत्तर
दोस्तों नमस्कार,आज में आपके लिए सामान्य विज्ञान की सीरीज के भाग ४ से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर लेकर आया हूँ। मुझे उम्मीद है, कि आपको यें प्रश्न जरूर पसंद आएंगे ।
१.मनुष्य एक मिनट में कितनी बार साँस लेता है?
उत्तर- लगभग १६-२० बार ।
२.मस्तिष्क का कौन सा भाग साँस की क्रिया पर नियंत्रण रखता है?
उत्तर- मेड्यूला आब्लान्गेटा ।
३.मनुष्य की श्वांसनली की लम्बाई कितनी होती है?उत्तर- लगभग 12 cm ।
४.मनुष्य में गैसीय परिवहन किसके द्वारा होता है?
उत्तर- रक्त के द्वारा ।
५.नासाछिद्र पीछे की और कहाँ खुलते है?
उत्तर- नासाद्वार में ।
६.जन्तुओ में गैसीय परिवहन किस विधि के द्वारा होता है?
उत्तर- परासरण या विसरण द्वारा।
७.अभी तक लगभग कितने विटामिन्स की खोज की जा चुकी है?
उत्तर- लगभग २० ।
८.प्रोटीन किससे बने होते है?
उत्तर- अमिनो अम्लों से।
९.कार्बोहइड्रेट क्या है?
उत्तर- कार्बन हाइड्रोजन एवं आक्सीजन से मिलकर बने योगिक ।
१०.पोषक पदार्थ कितने प्रकार के होते है?
उत्तर- चार प्रकार के ।
११.पाचन की दृस्टि से आहरनाल का सबसे महत्वपूर्ण भाग कौन सा है?
उत्तर -छोटी आंत ।
१२.दूध को दही में कौन सा एंजाइम परिवर्तित करता है?उत्तर- रेनिन ।
१३.अग्नाशय ग्रंथि आहारनाल के किस भाग में स्थित होती है?
उत्तर- छोटी आंत में ।
१४.कुफ्फार कोशिकाएं कहाँ पायी जाती है?
उत्तर- यकृत में ।
१५.पित्त रस का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर- यकृत में ।
१६.लार में कौन सा एंजाइम पाया जाता है?
उत्तर- टायलिन।
१७.सांप की विष ग्रंथिया किन का रूपन्तरण होती है?उत्तर- स्तनधारियों की लार ग्रंथियों का।
१८.मनुष्य में कितनी जोड़ी लार ग्रंथिया पायी जाती है?उत्तर- तीन जोड़ी ।
१९.पाचन से सम्बंधित ब्रूनरस ग्रंथियां आहारनाल के किस भाग में पायी जाती है?
उत्तर- आंत ।
२०.बड़ी आंत का पहला भाग क्या कहलाता है?
उत्तर- कोलोन ।
२१. जिव्हा की सतह पर पाये जाने वाले छोटे छोटे उभर क्या कहलाते है?
उत्तर- स्वादांकुर ।
२२.मनुष्य में किस प्रकार के दांत पाये जाते है?उत्तर- गर्भदन्ती,द्विवारदंती तथा विषमदन्ती ।
२३.वह प्रक्रिया, जिसमे भोजन शरीर के अंदर लिया जाता है क्या कहलाती है?
उत्तर- अंतर्ग्रहण ।
२४.जीवो में पोषण कितनी विधियों से होता है?
उत्तर- दो विधियों से ।
२५.वह क्रिया जिसके द्वारा जीव भोजय पदार्थों का संश्लेषण या निर्माण करते है , क्या कहलाती है?
उत्तर- पोषण ।
२६.प्याज किस वानस्पतिक कुल से संबंधित है ?उत्तर- लिलिएसी ।
२७.धान का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर- ओराइजा सैटाइवा ।
२८.ग्लाइकोलाइसिस नामक अवस्था किस-किस अभिक्रिया में पायी जाती है?
उत्तर- श्वसन ।
२९.प्रकाश संश्लेषण की प्रकाशीय प्रतिक्रिया की खोज किसने की थी?
उत्तर- हिल (Hill) ।
३०.फलो के पकने में कौन सा हार्मोन्स सहायक होता है?उत्तर- एथलीन ।
३१.इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण में कौन सा लघु पोषक तत्व सहायक होता है?
उत्तर- क्लोरीन ।
३२.पोधो के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की श्रेणी में कितने तत्वों को रखा गया है?
उत्तर -१६ (सोलह) ।
३३. वह तंत्र जो उत्सर्जी पदार्थो को शरीर से बाहर निकालता है?
उत्तर- उत्सर्जन तंत्र ।
34. मनुष्य का सबसे मुख्य उत्सर्जी अंग कौन सा है? उत्तर- वृक्क ।
३५. कंकाल किस प्रकार का ऊत्तक है?
उत्तर- संयोजी ऊत्तक ।
३६.अस्थियां मूलतः क्या है?
उत्तर- ऊत्तक।
३७.शरीर के मुख्य अक्ष बनाने वाले कंकाल को क्या कहते है?
उत्तर- अक्षीय कंकाल।
३८.खोपड़ी में कुल कितनी अस्थियां पायी जाती है?
उत्तर- 29 अस्थियां ।
३९.मनुष्य में कुल कितनी पसलिया पायी जाती है?
उत्तर- 24 पसलिया ।
४०.जंघा की अस्थि क्या कहलाती है?
उत्तर- फीमर ।
४१.मानव की सबसे छोटी अस्थि कौन सी है?
उत्तर- स्टेप्स ।
४२.कंकाल तंत्र का सबसे प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर- शरीर को एक निश्चित ढांचा प्रदान करना ।
४३.मनुष्य में कुल कितनी अस्थिया पायी जाती है? उत्तर- २०६ ।
४४.कलाई की संधि किस प्रकार की संधि का उदाहरण है?उत्तर- कब्ज़ा चल संधि ।
४५.खोपड़ी की अस्थियों के मध्य किस प्रकार की संधि पायी जाती है?
उत्तर- अचल संधि ।
४६.युग्मको का निर्माण किस जनन में होता है
उत्तर- लैंगिक जनन में ।
४७.मनुष्य में कितने वृषण होते है?
उत्तर- एक जोड़ी ।
४८.मनुष्य में किस प्रकार का निषेचन पाया जाता है? उत्तर- अंत: निषेचन ।
४९. मेंण्डल के द्वारा प्रतिपदित सिद्धांत को क्या कहा जाता है?
उत्तर- अनुवांशिकता का सिद्धांत।
५०.मेंण्डल ने अपने प्रयोगों की रिपोर्ट को किस वर्ष में प्रकाशित किया था?
उत्तर- 1866. ।
दोस्तों अगर आपने भाग तीन नहीं पढ़ा तो निचे लिंक पर क्लिक करे ।
note -भाग तीन का लिंक यहाँ है। *भाग 5 का लिंक है ।*
interview में कैसे सफल हो,online पैसे कैसे कमाए देखे सभी जानकारी यहाँ पर
लेखक, दीपक कुमार
No comments:
Post a Comment