Tuesday, September 19, 2023

शुद्र चलता फिरता शमशान है मनुस्मृति


 शुद्र चलता फिरता शमशान है मनुस्मृति

देश का एक ऐसा गांव जो मनुस्मृति की चपेट में आ गया है पूरे गांव में मनुस्मृति लागू कर दी गई मनुस्मृति से देश चलेगा शुरुआत हो चुकी है मनुस्मृति का प्रयोग शुरू हो चुका है इंतजार करो कि मनुस्मृति के नियम आप लोगो के दरवाजे तक कब तक पहुंचने वाले है आज कुम्हार का नंबर आया है कल चमार जाटव बलाहर की बारी आएगी उसके बाद कश्यप पाल कोरी नाई धोबी खटीक जुलाहा जाट गुर्जर यादव कुर्मी आदि सबका नंबर लगने वाला है बस हम सबको इसी तरह थोड़ा सा इंतजार और करना चाहिए कुछ वर्षो के बाद सबकुछ आपके सामने होगा आपके जीते जी होगा धैर्य और विश्वास से घर बैठे इंतजार करते रहिए जो होगा देखा जायेगा क्योंकि हमे तो अपनी बारी का इंतजार करने में बड़ा मजा आता है हम ऐसे सोच कर बैठ जाते है कि 

YouTube video link 

https://youtube.com/watch?v=HCs8L4gBnZc&si=nJcHhpKI2JMwyJ-D




हमें क्या जिसको परेशानी होगी है वो झेले ? साथियों ऐसा सोचना आप सबको एक बड़ी मुसीबत की ओर लेकर जा रहा है 

यहां हम जो मुद्दा लेकर आए है यह मुद्दा केवल किसी जाति विशेष का नही है यह मुद्दा भारत के मूलनिवासियों का है sc st obc सबका मुद्दा है सबको सोचना होगा सबको जागना होगा वरना बहुत देर हो चुकी होगी 

 साथियों हाल ही में एक घटना सामने आई है जो कि दिल दहला देने वाली घटना है साथियों बीजेपी शासित मध्यप्रदेश के जिले  दमोह की घटना है जो कि सिंगपुर गांव में घट रही है जिसमे मनुस्मृति को मनुवादी ठाकुरों ने लागू कर दिया है किसी भी शुद्र को किसी भी दुकान से कोई भी सामान लेने की पूरी पाबंदी लगा दी गई कोई डॉक्टर कुम्हार को बीमारी में दवाई नही देगा सेन समाज के नाई कुम्हार के बाल तभी काट सकता है जब तक वह कुर्सी से नीचे बैठकर बाल नही कटवायेग जब नीचे नही बैठेगा तब तक उसके बाल नही काटे जायेंगे पंचायत का खुला फरमान जारी हुआ सोचो क्या होने वाला है साथियों देश संविधान से चल रहा तब ये हाल है जब मनुस्मृति लागू होगी तो क्या होगा साथियों 

दमोह के सिंगपुर में कुम्हार समाज का हुक्का पानी बंद करने का मामला सामने आया है। यहां कुम्हार समाज के लोगों को दुकानदार सामान तक नहीं दे रहे हैं। वहीं सेन समाज का कहना है कि वे कुर्सी पर बैठाकर बाल नहीं काटेंगे। 

अब समाज के लोगों को गांव की किसी भी दुकान से राशन पानी नहीं मिल रहा है 

सभी साथियों को जय भीम जय मूलनिवासी जय संविधान साथियों आपको पता चल ही गया होगा कि ये एक शुरुआत मात्र है यदि मनुस्मृति देश में लागू होती है तो सोचो हम सब लोगो का क्या हश्र होने वाला है एक नजर में मनुस्मृति के मनुवादी 

सिद्धांत को जरूर सुन कर देख कर जाना और समझना कितना बुरा दौर होगा साथियों मनुस्मृति महाभारत और 

चाणक्य के सिद्धांत क्या कहते है आप भी देखिए सुनिए और समझिए क्या मनुस्मृति आपके लिए सही हैं या फिर संविधान सही है फैसला आपको करना है 

तो शुरू हो जाइए 


- ब्रह्मसूत्र 1/3/38 पर शंकरभाष्य

शूद्र को न वेद सुनने का अधिकार है और न पढ़ने का न उस के अर्थ समझने का अधिकार है और न उस के अनुसार अनुष्ठान ( यज्ञ आदि  करने का. यदि  (शूद्र) वेद पढ़ने वालों के पास जा कर उस ( वेद को  सुन ले तो उस के दोनों कानों में सीसा ( रांगा ) और लाख पिघला कर भर देनी चाहिए शूद्र चलताफिरता

श्मशान होता है, अतः उस के समीप वेद नहीं पढ़ना चाहिए 

वेद का उच्चारण करने पर शूद्र की जीभ काट देनी चाहिए 

और वेद को सुन कर कंठस्थ कर लेने पर उस

का शरीर चीर देना चाहिए. शूद्र को ज्ञान नहीं देना चाहिए यानि शुद्र को सुनने पढ़ने लिखने का अधिकार तक नही है 

१- पुत्री, पत्नी, माता या कन्या, युवा, व्रुद्धा किसी भी स्वरुप में नारी स्वतंत्र नही होनी चाहिए. -मनुस्मुर्तिःअध्याय-९ श्लोक-२ से ६ तक.में दिया है ये सभी समाज के लोगो की माताओं बहनों पर ही लागू होता है 

ऋगवेद के सूत्र 10/९0 में चतुर वर्ण का उल्लेख किया गया है, जिसमें ब्रह्मा के मुख से ब्राह्मण का जन्म हुआ, दोनों हाथों से क्षत्रिय का, जांघों से वैश्य का तथा दोनों पैरों से शूद्र का जन्म हुआ। यही चतुर वर्ण जातियों का जन्मदाता है क्योंकि वर्ण के आधार पर ही जातियों का वर्गीकरण हुआ या यूं कहें कि सभी जातियों को चार समूहों में बांट दिया गया, लेकिन इस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बात यह है कि ब्राह्मण वर्ण में केवल एक ही जाति ब्राह्मण है, जबकि दूसरे वर्णों में सात हजार से अधिक जातियां हैं। इस व्यवस्था का मूल उद्देश्य ब्राह्मण जाति को श्रेष्ठ स्थान दिलाना था।  यही प्रथा हमारे पिछड़ेपन का कारण भी है।हिंदू धर्म शास्त्र वर्ण व्यवस्था के तहत ही जातियों का गान करते हैं।महाभारत शास्त्र के अनुसार जब एकलव्य नाम के एक जनजातीय बालक ने गुरू द्रोणाचार्य से धनुर्विद्या में शिक्षा लेनी चाही तो उन्होंने यह कहकर इंकार कर दिया कि वह क्षत्रिय नहीं है, बल्कि जनजाति भील है अर्थात शूद्र वर्ण का है। इस पर बालक एकलव्य ने गुरू द्रोणाचार्य को मन ही मन अपना गुरू मान लिया और उसकी प्रतिमा स्थापित करके उसी के आशीर्वाद से अपना अभ्यास शुरू कर दिया और वह एक दिन धनुर्विद्या में इतना निपुण हो गया कि कुत्ते की आवाज की तरफ उसने अपने बाण छोड़े और कुत्ते के पूरे मुंह को बाणों से बींध दिया, जिससे उसका भौंकना बंद हो गया। इतिफाक से जब द्रोणाचार्य अचानक उधर से गुजरे तो उन्होंने मालूम किया कि यह धनुषधारी कौन था। इस पर एकलव्य प्रकट हुआ और उसने गुरू द्रोणाचार्य को गुरू दक्षिणा देनी चाही तो इसके बदले में गुरू द्रोणाचार्य ने उसके दायें हाथ के अंगूठे को गुरू दक्षिणा के रूप में ले लिया। इससे स्पष्ट है कि उस संत के दिल में शूद्रो के प्रति गहरी नफरत थी और उसने आशीर्वाद देने की बजाय निर्ममता से एकलव्य का अंग काट दिया। यह था जातिवाद का एक घिनौना प्रदर्शन। धर्मग्रंथ रामायण में लिखा है कि उत्तराखंड में एक दलित शंबुक नाम के बालक ने 12 वर्ष तक एक पेड़ पर उल्टा लटककर तपस्या की तो उसी समय वहां एक ब्राह्मण बालक का देहांत हो गया, जिसका पिताजी जीवित था। इस घटना का इल्जाम शंबुक पर लगाया गया कि उसने दलित होते हुए तपस्या की, जिस कारण ब्राह्मण बालक का देहांत हो गया। इस बात की शिकायत ब्राह्मण बालक के साथियों ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम से की, जिन्होंने वहां जाकर उस शूद्र बालक शंबुक की गर्दन धड़ से अलग कर दी। यह था मर्यादा पुरूष राम का दलितों के प्रति व्यवहार चरित्र और अंधविश्वास भी। धर्मशास्त्र गीता में भगवान श्रीे कृष्ण कहते हैं कि यह चार प्रकार की वर्ण व्यवस्था उन्होंने ही योग्यता एवं काम के आधार पर तैयार की थी 

(तमिलनाडू) में ताड़ी निकालने वालों को ब्राह्मण जाति की शाखा माना गया, लेकिन ब्राह्मणों से बात करने के लिए उन्हें 24 कदम दूर रहने को कहा गया। नायक जाति के लोगों को, जोकि खेतीहर किसान हैं, नमूदरी ब्राह्मण के पैर छूने का अधिकार नहीं था। केवल दूर से ही बात कर सकते थे। तायन जाति के लोगों को ब्राह्मणों से 36 कदम दूर से बात करने को कहा गया, लेकिन इससे भी बढक़र पुलायन जाति के लोगों को ब्राह्मण से 96 कदम दूर से बात करने को कहा गया। वहीं दूसरी ओर तायन जाति के लोगों को नायक जाति के लोगों से 12 कदम दूर से बात करने को कहा गया। इस प्रकार इस वर्ण व्यवस्था ने एक इंसान को दूसरे इंसान से बिल्कुल अलग कर दिया।महाराष्ट्र में महार जाति के लोगों को रास्ते पर कहीं भी थूकने की मनाही थी और इसके लिए उनको अपने गले में हांडी या कोई बर्तन टांगकर रखना पड़ता था। यदि रास्ते में किसी ब्राह्मण का आना होता तो उन्हें अपने पद्चिन्हों को मिटाने के लिए उन्हें अपनी कमर से झाडू बांधकर रखनी पड़ती थी। किसी भी दलित की ब्राह्मण पर छाया पडऩा अपराध था। यह सब वर्ण व्यवस्था की करामात थी। तीनीविली जिले में पुरादा समूह के लोगों को दिन के समय बाहर निकलने का अधिकार नहीं था क्योंकि उनके देखने से ही वातावरण को दूषित होना समझा जाता था। इसीलिए इन बेचारों को सारे कार्य रात में ही करने पड़ते थे अर्थात् उनको सूर्य के दर्शन करने का भी अधिकार नहीं था। मैसूर राज्य में दलित और छोटी जातियों की औरतों को अपनी छाती ढंकने का अधिकार नहीं था और न ही वे उच्च जातियों की स्त्रियों के समान बाल संवार सकती थीं और न ही अच्छे कपड़ों को पहन सकती थी। यह था इंसान का इंसान के प्रति धर्म।इतिहास में चाणक्य उर्फ कौटिल्य की बड़ी प्रशंसा की जाती है। लेकिन उनके द्वारा बनाए गए कानून पूरी तरह जातिवादी थे क्योंकि सभी ब्राह्मणों को करमुक्त कर दिया गया था। क्षत्रियों को तीन प्रतिशत कर, वैश्य को चार प्रतिशत तथा शूद्रों को पांच प्रतिशत कर के रूप में देना पड़ता था। अर्थात् सबसे गरीब शूद्र को सबसे अधिक कर देना पड़ता था। यही थी चाणक्य की न्याय प्रणाली। सातवीं शताब्दी में सिंध के आलौर रियायत पर सियासी राय मोर गौत्र के जाट का राज्य था। लेकिन चच नाम के ब्राह्मण ने षड्यंत्र के तहत उसका राज्य हथिया लिया और जिस प्रकार की पाबंदियों का पिछे वर्णन किया गया है, ऐसी पाबंदियां जाटों पर लगाई गईं तथा चचनामे में जाटों को चांडाल जाति लिखा है। (अन्य धर्मशास्त्रों के अनुसार)मनुस्मृति(100) : पृथ्वी पर जो भी है, वह सब ब्राह्मण का है। मनुस्मृति(101) : दूसरे लोग ब्राह्मणों की दया के कारण पदार्थों का भोग करते हैं। मनुस्मृति(127) ब्राह्मण तीनों वर्णों से बलपूर्वक धन छीन सकता है। मनुस्मृति(165-66) : जान-बूझकर क्रोध से भी ब्राह्मण को तिनके से जो मारता है, तो 21 जन्मों तक वह बिल्ली की योनि में जन्म लेता है। मनुस्मृति(64) : अछूत जातियों के छूने पर स्नान करना चाहिए। मनुस्मृति(8, 21 व 22) : ब्राह्मण चाहे अयोग्य भी हो, उसे न्यायाधीश बनाना चाहिए। मनुस्मृति(8, 267) : यदि कोई  ब्राह्मण को दुर्वचन कहेगा तो भी वह मृत्यु का अधिकारी है। मनुस्मृति 270) : यदि कोई ब्राह्मण पर आक्षेप करे तो उसकी जीभ काटकर दंड दें। शतपथ ब्राह्मण : यदि किसी की भी हत्या होती है, तो वास्तविक हत्या ब्राह्मण की मानी जाएगी। यदि कोई ब्राह्मण शूद्र की हत्या करता है तो वह किसी बिल्ली, चूहे, मेंढक, छिपकली, उल्लू व कौए के समान मानी जाएगी। किसी राजा को ब्राह्मण को सजा देने का अधिकार नहीं है। ब्राह्मण की हत्या से बड़ा कोई अपराध नहीं है। गौतम धर्म सूत्र : यदि शूद्र किसी वेद को सुन ले तो उसके कान में पिघला हुआ सीसा या लाख भर देनी चाहिए। बृहद्हरित स्मृति : बौद्ध भिक्षु तथा मुंडे हुए सिर वालों को देखने की मनाही है। सत्यार्थ प्रकाश(पेज नंबर 20, 53, 54, 60, 76 तथा 184) स्वामी दयानंद को एक महान समाज सुधारक माना गया है और उन्होंने मूर्ति पूजा का खंडन करके एक महान कार्य किया। लेकिन वर्ण व्यवस्था से वे भी अपना पीछा नहीं छुड़वा पाए। उन्होंने दलितों को जनेऊ पहनने तथा वेद सुनने का अधिकार तो दिया, लेकिन उनसे पका हुआ भोजन लेने से मना किया। पुनर्विवाह के बारे में उन्होंने लिखा है कि ब्राह्मण, वैश्य और क्षत्रिय की लडक़ी विधवा हो जाती है और उसका संयोग नहीं हुआ है तो उसका पुनर्विवाह कर देना चाहिए, अन्यथा नहीं। लेकिन शूद्र संयोग होने पर भी बेटी का पुनर्विवाह कर सकता है। स्वामी जी ने संत कबीर, गुरू नानक जी तथा संत रामदास की बुराई करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।  इसी प्रकार आजाद भारत में पंडित नेहरू ने जाति प्रथा को और मजबूत कर दिया। : यह जाति प्रथा भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों, जैसे कि मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणीपुर व अरूणाचल, जो सभी जनजाति बाहुल्य है, को भी प्रभावित किए बगैर नहीं रह सकी। इन राज्यों में आज तक कभी छूआछूत नहीं रही, लेकिन जातीय प्रथा पूर्णरूप से उभरकर सामने आई, जैसे कि मिजो जाति के लोगों ने रियांग जाति के लोगों को मिजोरम से पूर्णतया भगा दिया और वे आज त्रिपुरा में शरणार्थी जीवन बिता रहे हैं। इसी प्रकार में चकमा और बोम जातियां सुरक्षा बलों के संरक्षण में जी रही हैं। मणीपुर में वर्तमान में 34 उग्रवादी संगठन हिंदू और ईसाई जातीय आधार पर काम कर रहे हैं। नागालैंड की नागा जाति को एक नस्ल कहा जाता है, लेकिन इनमें भी 16 जातियां हैं, जिनको उनके पहनावे से पहचाना जा सकता है। इसी प्रकार अरूणाचल में 150 से अधिक जनजातियां हैं। मेघालय राज्य में खासी और जयंती जातियां अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत हैं।इस प्रकार हम देखते हैं कि आज भी हमारे पूरे देश में जाति प्रथा कायम है और पूरे भारत वर्ष में कोई भी ऐसी जाति नहीं है, जिसका अपना जातीय संगठन न हो। पूरे देश में जाति के आधार पर स्कूल, कॉलेज, धर्मशालाएं व अन्य संस्थाएं बनी हुई हैं, जिनके समारोह में नेता लोग मुख्यातिथि के तौर पर सम्मिलित होकर इस प्रथा को और भी बलशाली बना रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जातीय आधार पर टिकट बांटती हैं और मंत्री बनाती हैं। कुछ लोगों को गलतफहमी है कि प्रेम विवाह से जातीय प्रथा समाप्त हो जाएगी। हमें याद रखना चाहिए कि हजारों साल पहले सिकंदर के सेनापति सेल्यूकस की बेटी कार्नेलिया उर्फ हेलन चंद्रगुप्त मौर्य से प्रेमविवाह किया था और उसके बाद भी प्रेम विवाह होते रहे हैंं। भारतीय संविधान बनने के समय दबे कुचले लोगों का सामाजिक स्तर उठाने के लिए इन्हीं चार वर्णों के लोगों को चार समूहों में बांट दिया गया, जैसे कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा और सामान्य जाति। लेकिन जाति प्रथा अपने पूरे शवाब पर आज भी भारतवर्ष में कायम है संविधान को आज तक भी लागू नहीं किया गया 


No comments:

Post a Comment