Thursday, April 5, 2018

Online bloging से लाखों रूपए महीना आसानी से कैसे कमाएं ?

Online bloging से लाखों रूपए महीना आसानी से कैसे कमाएं ?

hello friends,
नमस्कार दोस्तों,आज मैं आप लोगो को बताने जा रहा हूँ कि ब्लॉगिंग कैसे सीखें और लाखों रूपये महीने कैसे कमाएं।दोस्तो मैं जो भी बातें लिखता हूँ। वे स्वयं के अनुभव के आधार पर ही होती है। 


दोस्तों मैं बात कर रहा हूँ, splcwo.org (स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर) संस्था की जिसके चेयरमैन श्री सत्यपाल जी है। जो लोगो को रोजगार देने का काम करते हैं। लोगो को spl live learning से youtube के माध्यम से motivat करते है।

मैं धन्यवाद करता हूँ,श्री सत्यपाल जी का जिनके बताये हुए रास्ते पर चलकर आज मैं कम साधनों से ही ब्लॉगिंग करना सीख गया हूँ। आज मैं इतना प्रभावित हो गया हूँ कि अब मेरा मन ब्लॉगिंग में इतना लग गया है।

मैं हर समय ब्लॉगिंग के विषय में ही आगे बढ़ने के नए नए तरिके खोजता रहता हूँ और अब ब्लॉगिंग को ही अपना कैरियर बनाना चाहता हूँ। चलिए दोस्तों सीखे और सिखाएं।

मैने online ब्लॉगिंग करना कैसे सीखा मेरा व्यक्तिगत अनुभव। 


दोस्तों कुछ दिनों पहले की बात है। यहीं कोई दिसंबर 2017 की उस दिन मैं अपने घर में खाली बैठा सोच रहा था कि अब जीवन कैसे चलाया जाए। क्योंकि मैं सरकारी जॉब करता था। किसी कारण से मेरी जॉब छूट गई। 

इसी सोच विचार में, मैं पने मोबाइल पर youtube में घर बैठे oneline से पैसे कैसे कमाए के बारे में वीडियो देख रहा था।

वैसे तो मैं जुलाई से ही वीडियो देख रहा था। कि कहीं से कोई ऑनलाइन इनकम के स्रोत मिल जाएं और घर बैठे पैसे कमाने का मौका मिल जाएं लेकिन जो भी वीडियो देखता और उस पर कार्य करता था।

तो यहीं बातें सामने आती की 'खोदा पहाड़ निकली चुंहियाँ' हर रोज ऐसी site मिलती थी। जो कहती थी की ads देखो app डाउनलोड करो रोज 1000 से लाखो कमाओं लेकिन बाद में पता चलता की उनका रिजल्ट शून्य और फेक है बड़ा ही मन दु:खी होता था।

इसके बाद अचानक एक दिन मेरे सामने श्री सत्यपाल जी की एक वीडियो आ गई। मैंने वीडियो को पूरा देखा समझा उस वीडियो में सत्यपाल जी बता रहे थे कि online bloging करके पैसे कमाये। उनका समझाने का तरीका मुझे बहुत अच्छा लगा और मेरी समझ में कुछ-कुछ आया।

लेकिन अब बात सामने ये आयी की ब्लॉगिंग होती क्या है।

क्योंकि सच कहूं इसके बारे में मुझे कुछ भी मालूम नहीं था कि ब्लॉगिंग क्या बला है।और इससे भी पैसे कमाए जा सकते है ।फिर मैंने एक के बाद एक वीडियो सत्यपाल जी के देखे और दूसरे वीडियो भी बहुत देखें।

कुछ दिनों बाद मुझे सतपाल जी का एक वीडियो और मिला जिसमे बताया गया था कि आप splcwo संस्था से जुड़कर भी ब्लॉगिंग कर सकते हो,वीडियो बना सकते हो और संस्था के पार्टनर भी बन सकते हो।

 तब मैंने अपने मित्र को सत्यपाल जी के वीडियो और उनकी संस्था के बारे में बताया। फिर हम लोग किसी तरह से splcw संस्था से जुड़े क्योंकि जो ऑनलाइन पेमेंट और email करना अकाउंट बनाना मेरे बस की बात नहीं थी।

किसी तरह से गिरते-पड़ते आखिर एक दिन हमारी मेहनत रंग लाई।जब हमे श्री सत्यपाल जी का ईमेल आया कि आप ब्लॉगिंग कर सकते हो। मेरे अकाउंट को रजिस्टर कर दिया गया और मैंने ब्लॉग लिखना सुरु किया।

एक बार फिर नई मुसीबतों ने घेरा।

मैं जैसे ही ब्लॉग लिखने बैठा तो बात ये सामने आयी कि ब्लॉग मेटर क्या लिखे title, post tag किसमे में क्या लिखे? मेरे लिए ये बहुत बड़ी मुसीबत आकर खड़ी हो गई। मैंने title or post tag में जो कुछ लिखा जैसे-तैसे लिखना सुरु किया।

मैं अपनी पहली जिस post को लिख रहा था। उस पोस्ट के बीच में कोई फोन आ जाता था।तो वह पोस्ट delete हो जाती थी।मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ की पूरी की पूरी पोस्ट बार बार delete हो जाती थी।

फिर मैंने whatsap का सहारा लिया। वहां पर पोस्ट लिखा और उसको कॉपी पेस्ट किया। तब एक पोस्ट मेरी ब्लॉग पर पोस्ट हो गई मुझे बड़ी ख़ुशी मिली लेकिन ये ख़ुशी भी कुछ ही दिन की थी।

 एक दिन मेरी ईमेल पर splcwo.org की और से मेसेज मिला की आपकी पोस्ट में कमी है। मुझे लगा की collegestar.in से अब मेरी id ब्लॉक् कर दी जाएगी। मेरी इतनी मेहनत का रिजल्ट शून्य प्रतीत होने लगा।

दूसरी बात ये भी रही की मेरी पोस्ट मुझे college star पर नहीं मिली जिससे मुझे बहुत बडा दुःख हुआ। मैं कई दिनों तक अपनी पोस्ट को तलासता रहा लेकिन मेरी लिखी गई पोस्ट मुझे नहीं मिली।

 पुनः जिंदगी की नई कोशिश

दोस्तों में अब बहुत ही निरास हो चूका था मैंने फिर से yuotube पर ब्लॉगिंग कहाँ-२ कर सकते है के बारे जानकारी इकट्ठा की तब मुझे मालूम हुआ की google के blogspot पर भी ब्लॉग कर सकते हैं।

मैंने फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा एक बाद एक पोस्ट लिखता गया आज मेरी पोस्ट bloggr पर 20 पोस्ट हो गई। जिनको मैं सोशल मिडिया पर शेयर करता रहता हूँ।

आज २९मार्च को मेरे एक मित्र का मुझे कॉल आया की आपकी पोस्ट college star पर show हो रही है। तभी मैंने इस post को लिखना सुरु किया। दोस्तों मैं कहना चाहता हूँ कि जो भी प्रॉब्लम मैने face की है आपको वो प्रॉब्लम न हो।

मुझे आज बड़ी खुशी ये मिली की आज मेरी एक पोस्ट पर collegestar में ads लगे हुए है। जिस पोस्ट पर आपत्ति थी हालाँकि मैंने उस पोस्ट में काफी सुधार करके उसे blogger पर पोस्ट किया था। जिस पर मुझे काफी view मिल रहे।

 मैं श्री सत्यपाल जी से कहना चाहता हूँ कि ब्लॉगिंग के लिए या वीडियो के लिए आप जो भी जानकारी लोगो को दे उसमे छोटी से छोटी बातो को भी बताया करें। और प्रत्येक पॉइंट को ज़ूम करके ही दिखाएं क्योंकि आधी बाते ही स्पस्ट हो पाती है।

जिससे मेरे जैसे कई लोगो को जिन्होने कभी ऑनलाइन कोई भी काम नहीं किये उन्हें काफी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। तो दोस्तों जितना मैंने सीखा आप स्पेशल चाइल्ड वेलफेयर के साथ जुड़े और अच्छी इनकम के लिए अच्छी स्टार्टिंग करे।

दोस्तों मैं तो किसी भी काम को करता हूँ। तो मेरा पूरा प्रयास रहता है कि जब किसी कार्य में घुसो तो उस कार्य में अपना 100 प्रतिशत लगा दो और जल्दी quit मत करो।

मैं आज आपको बताना चाहता हूँ कि मुझे हजारो डॉलर प्रतिदिन ब्लॉग से ही कमाना हैं। ये मेरा एक लक्ष्य है। जिसे मैं हर हाल में प्राप्त करके ही दम लूंगा।

1सभी पोस्ट देखने की लिए लिंक 
एवं 
2**हिन्दी,इतिहास,विज्ञान,भूगोल एवं सभी विषयों के खास  नोट्स यहाँ पढ़े**

लेखक: दीपक कुमार               

कमाए 50 हजार से 1 लाख रूपए महीना सिर्फ दिन में दो घंटे काम करके

कमाए 50 हजार से 1 लाख  रूपए महीना सिर्फ दिन में दो घंटे काम करके 

Hello दोस्तो, 
जैसा की आपने मेरी इस पोस्ट का title देखा होगा कि कमाए 50,000 से 1,00,000 रूपये महीना।

दोस्तो क्या ऐसा संभव है वो भी मामूली सी लागत लगाकर सिर्फ दिन के दो से तीन घंटे काम करके।
जी हाँ दोस्तों मैं बिलकुल सही बता रहा हूँ। आप मेरी बात पर यकीन करे या ना करे लेकिन मैं सत्य ही कह रहा हूँ ।

आप शहर में रहते हो या फिर किसी गांव में या  फिर दुनिया की किसी भी जगह पर हर जगह इस काम की लोगो को बहुत जरुरत होती है। 
ये कार्य साल दर साल चलता रहता है। वैसे आप लोग इसके बारे में थोड़ा बहुत जानते भी होंगे अगर जानते है। तो बाद ये मत कहना की यार मैं तो इसे जानता
था। लेकिन कभी ध्यान ही नहीं दिया।

दोस्तों इस काम से आप सिर्फ दो से तीन घंटे रोज काम करके बहुत पैसा कमा सकते हो। दोस्तो मेरे इस ब्लॉग को आप पूरा पढ़े।
हिन्दी,इतिहास,विज्ञान,भूगोल एवं सभी विषयों के खास  नोट्स यहाँ पढ़ें* ।
मैं आपको विस्तार पूर्वक सभी जानकारी दूंगा अगर आपको मेरा ब्लॉग पसंद आया हो तो लाइक और शेयर करना ना भूले।

1.नर्सरी से पौधे खरीद कर करें खुद का काम 

दोस्तो नर्सरी को तो आप जानते ही होंगे अगर नहीं भी जानते तो कोई बात नहीं।
मैं बात कर रहा हूँ। फूलों की बागवानी की जहाँ पर बहुत सी किस्मों के सजावटी पौधे और फूलों के पौधे उगाएं जाते है। उसी को नर्सरी कहते है। ये हमारे सभी के घर के 5 से 10 किलोमीटर के आस पास में कोई न कोई नर्सरी मिल ही जाती है। 
दोस्तों अब आपको करना क्या है? सबसे पहले आप नजदीक में किसी नर्सरी में जाएँ और वहां निम्न पौधो की जानकारी करें और उनके रेट मालूम करें।

२.पौधों की निम्न किस्मे-

जैसे गेंदा, गुलाब, डेलिया,(गुलदावरी विभिन्न रंगो में मिलती है) पिटोनिया, डेन्ट्स,(डॉग फ्लावर तीन रंगो में मिलता है) फ्लॉप इंडिया, बोतल पाम, आरी पाम, कंघी पाम, साइकस पाम, करिश्मिस्ट्री,एरोकेरिया, अशोक का पौधा, आदि पौधों की जानकारी करें हो सकता है कि आपके आसपास कुछ अलग किस्मों के पौधे मिले ।

इन सब पौधों की मार्किट में काफी डिमांड रहती है इन पौधो के अमूमन 10 रुपये में रेट मिल जाते है। कुछ पौधों के रेट 20 से 30 रुपये हो सकते है। अब इन पौधों को थोक के रेट में मोल भाव कर ले और उनको खरीद ले।

३.कैसे और कहाँ बेच सकते है ।


उसके बाद किसी भी साधन से जो आपके पास उपलब्ध हो जैसे किसी के पास साइकिल या मोटर साइकिल, टम्पो आदि साधन पर रख कर होम डिलीवरी कर सकते हो। जैसे बड़ी-बड़ी कोठियां, लोगो के घर मकान, स्कूल, कॉलेज और नए पार्क, हॉस्पिटल आदि जगहों पर सम्पर्क कर सकते हो। 

इसके साथ में गमले भी रख लें क्योंकि लोग आपसे साथ के साथ गमले की भी डिमांड कर सकते है। इससे आपकी इनकम और ज्यादा बढ़ जाएगी।

४.कितनी आमदनी हो सकती है।

इन पौधों की बिक्री की बात करें। तो 10 रुपये वाला पौधा आप 40 से 50 रुपये में बेच सकते हो या फिर इससे भी अधिक भाव में बेच सकते है।

 हमारे एक मित्र है। जो इस काम को करते है। आज मैंने उनसे पूछ लिया कि आप ये पौधे कितने के लाते हो और कितने के बेचते हो? आपका कार्य कैसा चल रहा। 

इस पर उन्होंने ही मुझे ये सब जानकारी दी जिसको मैं आप लोगो को बता रहा हूँ। हमारे साथी तो 10 रूपये वाले पौधे को 80 से 100 रूपए तक में भी बेच देते ।     

यदि आपके 3 से 4 घंटे में 100 पौधे भी बिक जाते है तो कम से कम एक पौधे से खर्च काटकर 40 रुपये भी बचते है। तो आपके 3 से 4 हजार रुपये पक्के।

 और महीने के लगभग 1 लाख रुपए कहीं नहीं गए। इस काम को अगर आप बड़े स्तर पर भी करना चाहते है। तो आप लोगो को काम पर रख सकते है जैसे डिलीवरी बॉय के रूप में और अपना काम तेजी से बढ़ा सकते है।

दोस्तों मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी? कृपया कमेंट लिखे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

क्योंकि आप लोगो से हम है।

आप लोग हमारे लिए महान है। हम आप लोगो का धन्यवाद करते है।आप हमारे द्वारा लिखे गए लेख पढ़ते है।

अच्छा दोस्तों नमस्कार ।

लेखक: दीपक कुमार 

Wednesday, April 4, 2018

राष्ट्रीय आंदोलन के सम्पूर्ण प्रश्न एक दृष्टि में भग- दो

राष्ट्रीय आंदोलन के सम्पूर्ण प्रश्न-उत्तर एक दृष्टि में जाने।देखें भाग-2

दोस्तो नमस्कार, 
जो किसी न किसी परीक्षा में पूछे जाते रहे है। और बार-बार परीक्षा में आते रहें है। मुझे उम्मीद है कि ये प्रश्न आपके काम जरूर आएंगे दोस्तों।

 मैं कुछ लिंक दे रहा हूँ। हो सकता है इनमे आपके मतलब की कुछ जानकारी छुपी हो आप इन्हे भी देख लें ।              
1.   interview में कैसे सफल हो,online पैसे कैसे कमाए देखे सभी जानकारी यहाँ। 

2.सभी विषयों के परीक्षा उपयोगी सम्पूर्ण प्रश्न यहाँ पढ़ें  

१.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना का श्रेय किसको दिया जाता है?
उत्तर-ए.ओ.हयूम।
२.भारतीय असंतोष का जनक किसे कहा गया है?
उत्तर-बालगंगाधर तिलक।
३.कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वॉयसराय कौन था?
उत्तर-डफरिन।

४.बंगाल का विभाजन किस वायसराय के समय में हुआ था?
उत्तर-लार्ड कर्जन।
५.अभिनव भारत संगठन से कौन संबंधित था?उत्तर-वी.डी.सावरकर।
६.बालगंगाधर तिलक को पहली बार किस जेल में रखा गया था?
उत्तर-मंडलया।
७.महाराष्ट्र में शिवाजी समारोह किसने प्रारम्भ किया था?
उत्तर-बालगंगाधर तिलक।

८.बंगाल विभाजन किसके काल में रद्द किया गया था?
उत्तर- लार्ड हार्डिंग।
९.वन्देमातरम नामक दैनिक का प्रकाशन किसने किया था?
उत्तर-विपिन चंद्रपाल।
१०.सोशल सर्विस लीग की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-नारायण मल्हार जोशी।
११.मराठा समाचर पत्र का प्रकाशन किस भाषा में किया जाता है?
उत्तर-अंग्रेजी।

१२.महाराष्ट्र के अंग्रेज अधिकारी रैंड की हत्या का जिम्मेदार कौन था?
उत्तर-चोपकर बंधु।
१३.भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली कब लाया गया था?
उत्तर-1912 में।
१४.गदर पार्टी का गठन कहाँ हुआ था?
उत्तर- सानफ्रांसिस्को।
१५.स्वदेशी आंदोलन का उदय कब हुआ था?
उत्तर-बाल विभाजन।

१६.मुस्लिम लीग की स्थापना कब की गई थी?
उत्तर-1906 में।
१७.सूरत विभाजन कब हुआ था?
उत्तर- 1907 में।
१८.किस चार्टर अधिनियम द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी का भरतीय व्यापार का एकाधिकर समाप्त कर दिया गया?
उत्तर-चार्टर एक्ट 1813।
१९.इंडियन सोसाइटी की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-आनंद मोहन बोस।

२०.शिशिर कुमार घोस किस समाचार पत्र से संबंधित थे?
उत्तर-आनंद बाजार पत्रिका।
२१.बॉम्बे एसोसिएशन की स्थापना कब की हुई थी?
उत्तर- 1852।
२२.इंडियन लीग की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर-शिशिर कुमार घोस।
23. सिविल सेवा परीक्षा की अधिकतम आयु सीमा 21वर्ष से घटाकर 19 वर्ष कर दिए जाने का विरोध किस संघटन के नेतृत्व में किया गया था?
उत्तर-इंडियन एसोसिएशन।

२४.केसरी समाचार पत्र का सम्पादक कौन था?
उत्तर-बालगंगाधर तिलक।
२५.आनंदमठ पुस्तक की रचनाकर कौन था?
उत्तर-बंकिम चंद्र चटर्जी।
२६.स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान किन-किन भरतीय राजाओं को राष्ट्रीय हीरो के रूप में प्रस्तुत किया गया?
उत्तर-अशोक, चन्द्रगुप्त मौर्य,अकबर।
२७.सामाजिक क्रांति के प्रणेता के रूप में किस भारतीय ने ख्याति पाई?
उत्तर-राजाराम मोहन राय।

२८.समाचार पत्रों पर लगा प्रतिबिम्ब किसके प्रयास से समाप्त हुआ?
उत्तर-राजाराम मोहन राय।
२९.प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-आत्माराम पांडुरंगा।
३०.सत्यार्थ प्रकाश नमक पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई थी?
उत्तर-दयानन्द सरस्वती।
३१.ब्रह्मा समाज की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर-केशव चन्द्रसेन।

३२.सती प्रथा पर किस वर्ष प्रतिबंध लगाया गया था?
उत्तर- 1829।
३३.विधवा पुनर्विवाह कानून किसके प्रयासों से बनाया गया?
उत्तर-ईश्वर चंद्र विद्या सागर।
३४.आर्य समाज के पवित्र ग्रन्थ का नाम क्या है?
उत्तर-सत्यार्थ प्रकाश।
३५.दयानन्द सरस्वती के गुरु का क्या नाम था?उत्तर-बिरजानन्द।

३६.गुलामगिरी नमक पुस्तक की रचना किसने की थी?
उत्तर-ज्योतिबा फुले।
३७.सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-ज्योतिबा फुले।
३८.यंग बंगाल आंदोलन की पहल मुख्य रूप से किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर-हेनरी विलियम डेरोजियो।
३९.भारत में सामाजिक और आर्थिक सुधार की प्रक्रिया का सूत्रपात किस काल में किया गया?
उत्तर-19 वी शताब्दी उपनिवेशी शासनकाल 

४०.सती प्रथा को किसने गैरकानूनी घोषित किया?
उत्तर-लार्ड विलियम बैंटिंग।
४१.राजा राम मोहनराय ने ब्रह्म समाज की स्थापना १८२८ में की थी।ब्रह्म समाज की स्थापना का उद्देश्य क्या था?
उत्तर-मूर्तिपूजा कर्मकांड और अन्धविश्वास का उन्मूलन।
४२.वर्ष 1857 का विद्रोह कहाँ से शुरू हुआ?
उत्तर-मेरठ।

४३.मंगल पांडे ने बैरकपुर छावनी में यूरोपीय अधिकारी की हत्या किस दिन की?
उत्तर-29 मार्च 1857 को।
४४.मंगल पांडे ने किसको गोली मारी थी?
उत्तर-बाग को।
४५.कूका आंदोलन को किसने आरम्भ किया था?
उत्तर-गुरु राम सिंह.      
धन्यवाद दोस्तो 
लेखक: मा.दीपक कुमार                                

Tuesday, April 3, 2018

राष्ट्रीय आंदोलन के सम्पूर्ण प्रश्न एक दृष्टि में भाग 1

राष्ट्रीय आंदोलन के सम्पूर्ण प्रश्न-उत्तर एक दृष्टि में जाने।

दोस्तों नमस्कार,
मैं आज आप लोगो के लिए बहुत ही खास प्रश्न लेकर आया हूँ ।
जो किसी न किसी परीक्षा में पूछे जाते रहे है। और बार-बार परीक्षा में आते रहें है। मुझे उम्मीद है कि ये प्रश्न आपके काम जरूर आएंगे दोस्तों।

 मैं कुछ लिंक दे रहा हूँ। हो सकता है इनमे आपके मतलब की कुछ जानकारी छुपी हो आप इन्हे भी देख लें ।              
1.   interview में कैसे सफल हो,online पैसे कैसे कमाए देखे सभी जानकारी यहाँ। 

2.सभी विषयों के परीक्षा उपयोगी सम्पूर्ण प्रश्न यहाँ पढ़ें  

१.जलिया वाला बाग़ की घटना कब हुई थी?
उत्तर-13 अप्रैल 1919 ई।
२.चौरी-चौरा घटना कब हुई थी?
उत्तर- 5 फरवरी 1922 ई.में।
३.खिलाफत आंदोलन कब आरम्भ हुआ था?उत्तर- 1920 में।

४.रॉलेट सत्याग्रह सभा की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
उत्तर- 1919 ई.में।
५.असहयोग आंदोलन के कार्यक्रम का अनुमोदन कब किया गया?
उत्तर- 1920  नागपुर कांग्रेस अधिवेशन में ।
६.स्वराज पार्टी का गठन किसने किया था?
उत्तर- सी.आर.दास।

७.साइमन कमीशन भारत कब आया था?उत्तर-1928 ई.में।
८.गाँधी ने किस वर्ष 21 दिन लम्बा भूख सत्याग्रह किया?
उत्तर- 1924 में।
९.बारदौली किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर-बल्ल्भभाई पटेल।

१०.सविनय अवज्ञा आंदोलन कब शुरू किया गया?
उत्तर- 1930 में।
११.केंद्रीय  एसेम्बली में बम किसने फेंका था?
उत्तर- भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने ।
१२.काकोरी षड्यंत्र कब हुआ था?
उत्तर- 1925 में।

१३.सूर्यसेन किस संगठन से सम्बन्धित था?
उत्तर-इंडियन रिपब्लिकन आर्मी।
१४.भारतीय साम्यवादी पार्टी की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तर- ताशकंद में।
१५.अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस का 1920 में नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर- लाला लाजपतराय।

१६.मेरठ षड्यंत्र केस का मुकदमा कब चलाया गया?
उत्तर- 1929 में।
१७.नेहरू रिपोर्ट कब प्रस्तुत की गई थी?
उत्तर-1928 में।
१८.दांडी मार्च कब किया गया था?
उत्तर-12मार्च 1930 में।

१९.पूर्ण स्वराज की मांग कांग्रेस के किस अधिवेशन में की गई थी?
उत्तर- लाहौर अधिवेशन 1929 में।
२०.पूना समझौता कब हुआ था?
उत्तर- 1932 में।
२१.गाँधी ने कांग्रेस से इस्तीफा कब दिया था?
उत्तर- 1934 में।

२२.संघीय न्यायालय की स्थापना किस भारतीय अधिनियम के द्वारा की गयी थी?
उत्तर-भारतीय शासन अधिनियम 1935 में।
२३.कम्युनल एवार्ड किस समझौता को कहा जाता है?
उत्तर-पूना पैक्ट।
२४.आल इंडिया स्टेट पीपुल कांफ्रेंस किस वर्ष हुआ था?
उत्तर- 1927 में।

२५.व्यक्तिगत सत्याग्रह किसने किया था?
उत्तर- विनोबा भावे।
२६.द्वितीय गोलमेज सम्मेलन कब प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर-7 सितंबर 1931।
२७.शिमला सम्मेलन किस वायसराय के कार्यकाल में बुलाया गया था?
उत्तर- लॉर्ड वेवेल।

२८.भारत छोड़ो आंदोलन की घोषण कांग्रेस समिति ने कब की थी?
उत्तर-अगस्त 1942।
२९.आजाद हिन्द फौज के किन-किन नेताओं पर लाल किला में मुकदमा चलाया गया था?।
उत्तर- शाहनवाज खां,गुरदयाल सिंह,ढिल्लों,प्रेम सहगल ।
३०.इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना कहाँ की गई थी?उत्तर- टोकियों।

३१.आजाद हिन्द फौज का गठन किसने किया था?
उत्तर-मोहन सिंह।
३२.केबिनेट मिशन में कितने सदस्य थे?
उत्तर- तीन।
३३.शिमला सम्मेलन कब बुलाया गया था?
उत्तर- 25 जून 1945।

३४.अंतरिम सरकार की घोषणा कब की गई थी?उत्तर- 24 अगस्त 1946।
३५.प्रत्यक्ष कार्यवाही कब प्रारम्भ की गई थी?
उत्तर-16 अगस्त 1946।
३६.भारत की स्वतंत्रता की घोषणा कब की गई थी?
उत्तर- 20 फरवरी 1947।

३७.स्वतंत्र भारत का प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर- सी.राजगोपाल चारी।
३८.भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने की थी?
उत्तर-एटली।
३९.लार्ड माउंटबेटन प्रस्ताव कब किया गया था?
उत्तर- 3 जून 1947।

४०.भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम कब पारित किया गया था?
उत्तर- 18 जुलाई 1947।
४१.जम्मू कश्मीर भारतीय संघ में कब सम्मिलित हुआ?
उत्तर- 26 अक्टूबर 2947।
४२.कायदे आजम किसे नाम दिया गया था?
उत्तर- मो. अली जिन्ना।

43. केंद्रीय एवं प्रांतीय विधान परिषदों में निर्वाचित सदस्यों की संख्या किस अधिनियम के द्वारा बढ़ाई गई?
उत्तर-भारतीय परिषद अधिनियम 1909।
४४.पृथक सामुदायिक प्रतिकरण प्रणाली की व्यवस्था किस अधिनियम के द्वारा की गई?
उत्तर- भारतीय परिषद अधिनियम 1909।

४५.इण्डिया हॉउस की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-श्यामजी कृष्ण शर्मा।
४६.मित्रमेला का गठन किसने किया था?
उत्तर- गणेश दामोदर सावरकर।
४७.साबरमती आश्रम की स्थापना गाँधी जी ने कहाँ की थी?
उत्तर- अहमदाबाद।

४८.भील सेवा मंडल की स्थापना किसने की थी?
उत्तर-अमृतलाल विट्ठलदास।
४९.1919 में मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच समझौता कहाँ हुआ था?
उत्तर- लखनऊ।
५०.पूना होमरूल लीग की स्थापना किसके नेतृत्व में की गई?
उत्तर-बालगंगाधर तिलक ।
धन्यवाद दोस्तों 
लेखक: मा.दीपक कुमार 
               

इतिहास विषय के सम्पूर्ण प्रश्न देखिए एक नजर में भाग-चार

इतिहास विषय के सम्पूर्ण प्रश्न देखिए एक नजर में भाग-चार

दोस्तों नमस्कार
भारतीय इतिहास के सम्पूर्ण important प्रश्न व प्रश्नो के one word answer इस भाग-चार में लेकर आया हूँ। जो कि आप लोगो को इधर-उधर से इकठ्ठा करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

आपको compatetiveपरीक्षा में आने वाले सभी  प्रश्न यहाँ से उपलब्ध हो जायेंगे।  
सभी विषयों के अधिकतर प्रश्न आपको मेरे ब्लॉग के लिंक deepakhindigo.Blogspot.Com पर important series में ही मिल जाएँगे आप मेरे ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा share, like और comment भी करें।

इतिहास :-•
१.बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का गवर्नर कौन था?
•उत्तर-वेंसिटार्ट ।
२.बंगाल का अंतिम नवाब कौन था?
•उत्तर- मुबारीक़ुद्दौला ।
३.इलाहबाद की संधि किन दो पक्षों के बीच हुई थी?
•उत्तर-अंग्रेज और शाहआलम द्वितीय ।

४.उड़ीसा को किस शासक ने बगाल के अधीन कर दिया था?
•उत्तर- शुजाउद्दीन। 
५.मुर्शिदाबाद कब तक बंगाल की राजधानी के रूप में स्थापित रहा?
•उत्तर- 1773 ई.।
६.1764 ई.में हैदर अली के विरुद्ध पहला आक्रमण किसने किया?
•उत्तर-पेशवा माधवराव ।

७.द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध की समाप्ति किस संधि से हुई?
•उत्तर-मंगलौर की संधि ।
८.मार्च 1973 ई.में श्रीरंगपटटम की संधि किनके बीच हुई?
•उत्तर- अंग्रेज और टीपू सुल्तान। 
९.सिखों के कनहिया मिस्ल की स्थापना किसने की थी?
•उत्तर-जयसिंह ।

१०.रणजीत सिंह की संरक्षिका का नाम क्या था?
•उत्तर-सदाकौर ।
११.रणजीत सिंह ने अंग्रेजो के अमृतसर की संधि किस वर्ष की?
•उत्तर- 1809 ई.। 
१२.अवध का अंतिम नवाब कौन था?
•उत्तर- वाजिद अली शाह ।

१३.बंगाल में स्थायी बंदोबस्त के रूप में ईस्तमरारी बंदोबस्त का सूत्रपात किस गवर्नर जनरल ने किया?
•उत्तर-लार्ड कार्नवालिस ।
१४.ब्रिटिश भारत में सबसे बड़े क्षेत्र में लगान की कौन सी व्यवस्था लागू थी?
•उत्तर-रैयतवारी व्यवस्था ।
१५.चाय और पटसन पर आंशिक निर्यात शुल्क किस वर्ष लगाया गया था?
•उत्तर- 1922 ई.।

१६.भारत में किस फसल के उत्पादन के लिए सर्वाधिक पूंजी निवेश किया गया?
•उत्तर- चाय ।
१७.चीन के साथ व्यापार संतुलन के लिए भारत में किस फसल की खेती को प्रोत्साहित किया गया?
•उत्तर-अफीम ।
१८.भारत में नए भूमि बंदोबस्त व्यवस्था की सुरुआत किस वर्ष हुई?
•उत्तर-1765 ई.।

१९.ब्रिटिश शासन काल में कितने प्रतिशत भूमि रैयतवारी बंदोबस्त के अंतर्गत थी?
•उत्तर- 52 प्रतिशत।
२०. 1762 ई.में नेपाल पर पहला आक्रमण किसकी और से किया गया?
•उत्तर-मीर कासिम ।
२१.1801 ई.में भारत के किस क्षेत्र पर नेपाल ने अधिकार कर लिया था?
•उत्तर-गोरखपुर।

२२.आंग्ल-नेपाल युद्ध के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
•उत्तर-लार्ड हेंस्टिंगस।
२३.1791 ई.में बनारस में संस्कृत कॉलेज की स्थापना किसने की?
•उत्तर-जोनाथन डंकन।
२४.भारत में सर्वसाधारण शिक्षा समिति का गठन किस वर्ष हुआ?
•उत्तर-1823 ई.।

२५.मद्रास विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई?
•उत्तर- 1858 ई.।
२६.बड़ौदा रियासत में किस वर्ष से प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया?
•उत्तर- 1906  ई.।
२७.गवर्नर जनरल की परिषद में शिक्षा सदस्य का पद किस वर्ष समाप्त कर दिया गया?
•उत्तर- 1911 ई.

२८.शिक्षा से सम्बंधित किस आयोग में डाॅ.आसुतोष मुखर्जी और डाॅ.नियामुद्दीन अहमद को भी सदस्य बनाया गया?
•उत्तर-कलकत्ता विश्वविद्यालय आयोग।
२९.पटना विश्वविद्यालय और बनारस में आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष की गयी?।
•उत्तर- 1917ई.।
३०.भारत में आधारभूत शिक्षा का जनक किसे माना जाता है?
•उत्तर- महात्मा गाँधी।

३१.शिक्षा विभाग के सभी विषय किस अधिनियम से मंत्रियों के हाथों में सौंप दिए गए?
•उत्तर- 1944 ई.।
३२. 6 से 14  वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था का प्रस्ताव किस योजना में प्रस्तुत किया गया?
•उत्तर- सार्जेंट योजना।
३३.भारत में आंग्लवादी शिक्षा पद्धति का जनक किसे माना जाता है?
•उत्तर- लाॅर्ड मैकाले।

३४.चार्ल्स वुड ने शिक्षा सम्बन्धी अपना घोषणा पत्र किस वर्ष प्रस्तुत किया?
•उत्तर-19 जुलाई 1854 ई.।
३५.हंटर कमीशन के गठन के समय भारत का वायसराय कौन था?
•उत्तर- लॉर्ड रिपन।
३६.कलकत्ता में फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना किस वर्ष हुई?
•उत्तर- 1801ई.मे।

३७.भारत में सिविल सेवा का जनक किसे माना जाता है?
•उत्तर-लॉर्ड कार्नवालिस।
३८.किस अधिनियम के तहत भरतीय सिविल सेवा में चयन के लिए प्रतियोगिता परीक्षा की व्यस्था कर दी गई?
•उत्तर- 1853 ई. का चार्टर अधिनियम।
३९.भारतीय सिविल सेवा में प्रथम भारतीय के रूप में चयनित होने का गौरव प्राप्त हुआ?
•उत्तर- सत्येंद्रनाथ टैगोर।

४०.वैज्ञानिक सिविल सेवा योजना किसने प्रस्तुत की थी?
•उत्तर-लॉर्ड लिटन।
४१.भारत में एक स्थायी लोकसेवा आयोग के गठन की सिफारिस सबसे पहले किस आयोग ने की?
•उत्तर- ली आयोग ने।
४२.किसके शासनकाल में न्यायालय की भाषा के रूप में फ़ारसी भाषा को हटाकर भारतीय भाषाओँ को स्थान दिया गया?।
•उत्तर-विलियम बैंटिंग।

४३.विधि आयोग का गठन किसकी अध्यक्षता में कब हुआ?
•उत्तर-लॉर्ड मैकाले 1833 ई.।
४४.ब्रिटिश शासनकल में संघीय न्यायालय की स्थापना किस वर्ष की गई?
•उत्तर- 1937 ई.।
४५.भारत में केंद्रीय जांच ब्यूरो तथा अपराध जांच आयोग के गठन के प्रस्ताव किस वर्ष पुलिस आयोग द्वारा किया गया?
•उत्तर- 1902 ई.।

४६.भारत के जिस क्षेत्र की सम्पूर्ण आंतरिक एवं बाह्य प्रभुत्ता पर अंग्रेजो का प्रत्यक्ष नियंत्रण था उसे क्या कहा जाता है?
•उत्तर-ब्रिटश भारत।
४७.ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने रियासती शक्ति किस वर्ष प्राप्त की थी?
•उत्तर-1765 ई.।
४८.महारानी विक्टोरिया को कैंसर ए हिन्द की उपाधि किस वर्ष प्रदान की गई?
•उत्तर- 1876 ई.।

४९. आल इण्डिया पीपुल्स कांफ्रेंस का गठन किस वर्ष हुआ?
•उत्तर-1927 ई.।
५०.गोलमेज सम्मेलन के दौरान भारतीय संघ के निर्माण के प्रस्ताव का स्वागत किन्होंने किया?
•उत्तर-रियासतों के नरेश। 

 interview में कैसे सफल हो,online पैसे कैसे कमाए देखे सभी जानकारी यहाँ पर

दोस्तों नमस्कार धन्यवाद

लेखक-मा.दीपक कुमार            

Monday, April 2, 2018

इतिहास विषय के सम्पूर्ण प्रश्न देखिए एक नजर में भाग-तीन

इतिहास विषय के सम्पूर्ण प्रश्न देखिए एक नजर में भाग-तीन 

hello friends नमस्कार ,     
भारतीय इतिहास के सम्पूर्ण important प्रश्न व प्रश्नो के one word answer इस भाग-तीन  में लेकर आया हूँ। जो कि आप लोगो को इधर-उधर से इकठ्ठा करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

आपको compatetiveपरीक्षा में आने वाले सभी  प्रश्न यहाँ से उपलब्ध हो जायेंगे।  
सभी विषयों के अधिकतर प्रश्न आपको मेरे ब्लॉग के लिंक deepakhindigo.Blogspot.Com पर important series में ही मिल जाएँगे आप मेरे ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा share, like और comment भी करें।

इतिहास 
१.सुल्तान खुसरो किस साम्राज्य का अंतिम शासक था? 
उत्तर-गजनवी साम्राज्य। 
२.1206 ई.से 1209 ई.तक दिल्ली सल्तनत पर किस वंश का शासन रहा?
उत्तर-गुलाम वंश का। 
३.भारत का प्रथम मुस्लिम सुल्तान कौन था?
उत्तर- कुतुबुदीन ऐबक। 

४.कुतुबुदीन के बाद कौन दिल्ली सल्तनत का शासक बना?
उत्तर-आराम शाह। 
५.दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाली  एकमात्र महिला रजिया सुल्तान किसकी पुत्री थी?
उत्तर-इल्तुतमिश। 
६.दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाले गुलाम वंश का नवां सुल्तान कौन था?
उत्तर-गियासुद्दीन बलबन। 

७.हजार दिनारी के नाम से किसे जाना जाता है?
उत्तर- मलिक काफूर। 
८.दिल्ली सल्तनत में तुगलक वंश की स्थापना की थी?
उत्तर- गाजी तुगलक। 
९.दिल्ली में तुगलकाबाद नगर की नीव किस सुल्तान ने रखी?
उत्तर-गियासुद्दीन तुगलक। 

१०.दिल्ली सल्तनत की सीमा का सर्वाधिक विस्तार किस सुल्तान के समय हुआ?
 उत्तर- मुहम्मद बिन तुगलक ।
११.लोदी वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- बहलोल लोदी।
१२.दिल्ली सल्तनत का अंतिम सुल्तान कौन था?
उत्तर-इब्राहिम लोदी।

१३.दिल्ली सल्तनत का विघटन अंततः किस युद्ध से हो गया?
उत्तर-प्रथम पानीपत युद्ध ।
१४.तारीख-ए-फिरोजशाही की रचना किसने की?उत्तर-जियाउद्दीन बरनी ।
१५.किस मकबरे के निर्माण में सर्वपर्थम हिन्दू शैली को हटाने की कोशिश की गई थी?
उत्तर-इल्तुतमिश का मक़बरा ।

१६.1339 ईं.में जौनपुर की स्थापना किसने की थी?उत्तर-फिरोज तुगलक ।
१७.मालवा राज्य की स्वतंत्रता की घोसणा किसने की थी?
उत्तर- दिलावर खां गोरी ।
१८.अनंतवर्मन द्वारा निर्मित लिंगराज मंदिर कहाँ स्थित है?
उत्तर-भुवनेश्वर। 

१९.कोणार्क के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर का निर्माण किस  शासक के संरक्षण में हुआ?
उत्तर-नरसिंहम प्रथम ।
२०.कश्मीर के मार्तण्ड मंदिर का विनाश किसने किया था?
उत्तर-सिकन्दरशाह ।
२१.स्वतंत्र कश्मीर का महानतम सम्राट कौन था?
उत्तर-जैनुल आबिदीन ।

२२.मेवाड़ राज्य की प्राचीन राजधानी कहाँ थी?
उत्तर-नागदा। 
२३.अलाउद्दीन खिलजी ने किस वर्ष मेवाड़ की राजधानी चितौड़ पर अधिकार कर लिया?
उत्तर-1303 ई.।
२४.स्वतंत्र राजपूत राज्य मेवाड़ का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक कौन हुआ?
उत्तर-राणाकुम्भा।

२५.किस मुग़ल शासक के समय मेवाड़ ने मुगलो की अधीनता स्वीकार की?
उत्तर-जहाँगीर ।
२६.बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजक-ए-बाबरी कीज़ भाषा में लिखी थी?
उत्तर-तुर्की ।
२७.1527 ई.का खानवा का युद्ध राणा सांगा के विरुद्ध किसने लड़ा था?
उत्तर-बाबर ।

२८.कलानौर में राज्याभिषेक के समय अकबर की क्या आयु थी?
उत्तर- चौदह वर्ष ।
२९.अकबर ने इबादतखाना की स्थापना कहाँ की थी?उत्तर-फतेहपुर सीकरी ।
३०.जहांगीर के पुत्र खुसरो की हत्या किसने कर दी थी?
उत्तर-खुर्रम। 

३१.किस शासक के शासन कल को मुगल साम्राज्य का स्वर्णयुग मन जाता है?
उत्तर- शाहजहाँ ।
३२.हिन्दू त्यौहारों को किस वर्ष प्रतिबन्ध लगाया गया?उत्तर- 1668 ई.।
३३.मस्जिद-ए-जहाँनामा कहाँ स्थित है?
उत्तर- आगरा ।

३४.शिवजी को राजा की उपाधि किसने प्रदान की?उत्तर-औरंगजेब ने ।
३५.मराठा राज्य के स्वतंत्र शासक के रूप में शिवजी का विधिवत राज्याभिषेक कहाँ हुआ?
उत्तर-रायगढ़ का दुर्ग। 
३६.शिवजी को स्वतंत्रता की भावना की प्रेरणा किसने प्रदान की थी?
उत्तर-माता जीजाबाई और गुरु रामदास। 

३७.किस पेशवा के समय मराठा संघ की समस्त शक्ति पेशवा के हाथों में आ गयी?
 उत्तर-बाजीराव प्रथम ।
३८.पानीपत के तृतीय युद्ध के समय मराठों का पेशवा कौन था?
उत्तर-माधवराव।
३९. मराठों को पानीपत के तृतीय युद्ध से जितना नुकसान नहीं हुआ जितना माधवराव की मृत्यु से हुआ यह कथन किसका है?
उत्तर-ग्रांट डफ ।

४०.ताराबाई किस मराठा शासक की पत्नी थी?
उत्तर-राजाराम ।
४१.मराठो ने मुगलो से गुजरात का क्षेत्र किस वर्ष छीन लिया?
उत्तर-1741ई. 
४२.प्लासी के युद्ध के समय मुग़ल साम्राज्य क शासक कौन था?
उत्तर- आलमगीरी द्वितीय।

४३.अवध का अंतिम नवाब कौन था?
उत्तर- वाजिदअली शाह। 
४४.रणजीत सिंह ने अंग्रेजो के साथ अमृतसर की संधि किस वर्ष की?
उत्तर-1809 ई.। 
४५.1498 ई. में वास्कोडिगामा ने किसकी सहायता से कालीकट तक की यात्रा की?
उत्तर-अब्दुल मनीद ।

४६.भारत का प्रथम पुर्तगाली वायसराय कौन था?
 उत्तर-अल्मीडा ।
४७.मार्च 1602 ई.में किस यूरोपीय व्यापारिक कम्पनी की स्थापना हुई?
उत्तर-डच सयुंक्त कम्पनी। 
४८.क्रेडिट बैंक ऑफ़ एम्स्टर्डम की स्थापना किस वर्ष हुई?
उत्तर- 1614 ई.। 
४९.भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने किस क्षेत्र में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित की?
उत्तर-सूरत। 

५०.प्लासी के युद्ध के समय बंगाल का गवर्नर कौन था?
उत्तर-ड्रेक ।
धन्यवाद दोस्तो। 

अन्य पोस्ट हेतु लिंक-interview में कैसे सफल हो, online पैसे कैसे कमाएं ।  

लेखक: मा.दीपक कुमार